सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रोगों की पहचान

Rogon Ki Pehchaan

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished128 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'रोगों की पहचान' साहिब बन्दगी पन्थ के सतगुरु मधु परमहंस जी की हिन्दी पुस्तक है, जिसे साहिब बन्दगी सन्त आश्रम, रंजड़ी (ज़िला जम्मू) ने २००७ में पहले संस्करण के रूप में पाँच हज़ार प्रतियों में प्रकाशित किया। पुस्तक के आरम्भ में लेखक का दोहा है कि सद्गुरु के नाम की औषधि सच्ची नीयत से लेने पर अंग के रोग नहीं व्यापते और 'महान् रोग' भी मिट जाता है। यही आध्यात्मिक दृष्टि पूरी पुस्तक में शारीरिक स्वास्थ्य की चर्चा के साथ चलती है।

विषय-सूची में सत्रह अध्याय हैं, जिनमें ये विषय आते हैं:

  • रोगों के मुख्य कारण और शरीर में दूषित पदार्थ का जमना
  • स्वस्थ और अस्वस्थ शरीर की पहचान, रोगों के सामान्य चिह्न, और रोगों को दबाने के विरुद्ध चेतावनी
  • कुछ गम्भीर रोगों के चिह्न, जल-चिकित्सा का महत्त्व, और रोगों से बचने के सरल उपाय
  • आयुर्वेद का महत्त्व, आयुर्वेदिक नुस्ख़े और भोजन द्वारा उपचार
  • अन्त में 'जन्म-मरण का महारोग', जिसमें आवागमन से मुक्ति की चर्चा है

१२८ पृष्ठों की यह पुस्तक प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक जीवन, दोनों को जोड़कर देखती है। इसमें बताए उपचार लेखक के अपने विचार हैं, चिकित्सकीय परामर्श का स्थान नहीं लेते।

पृष्ठ 97 स्कैन

रोगों की पहचान

97

पेट में कीड़े होने पर

  • ▣ पेट भरकर जामुन खाएँ।

गला बैठने पर

  • ▣ जामुन की गुठलियों का चूर्ण बनाकर उसमें शहद मिलाकर छोटी-छोटी बेर के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

५८

साहिब बन्दगी

फालसे द्वारा रोगों का निदान

सूज़ाक होने पर

☐ फालसे खाएँ।

रक्त की कमी होने पर

☐ फालसे रक्तवर्द्धक हैं,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

रोगों की पहचान

99

दूध से रोगों का निदान

दूध अमृत समान है। जिनको दूध अच्छा नहीं लगता, वे अभागे हैं। दूध को गर्म करके खूब फेंटकर झाग बनाकर पीना चाहिए। हो सके तो रात को दूध मत पिएँ। इसका समय शाम 7

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

100

साहिब बन्दगी

पेट में कीड़े होने पर

☐ करेले का रस पिएँ।

जोड़ों में दर्द होने पर

☐ करेले के पत्तों के रस की मालिश करें।

रक्त दूषित होने पर

☐ रोज करेले के 80 ग्राम रस का सेवन करें।

अजवायन से रोगों का निदान

जोड़ों में दर्द होने पर

☐ अजवायन के तेल की मालिश करें।

हैजा होने पर

☐ रोज पाँच बूँद अजवायन के तेल का सेवन करें।

हृदय में पीड़ा होने पर

☐ अजवायन का सेवन करें।

खाँसी होने पर

☐ अजवायन खाकर ऊपर से थोड़ा गर्म पानी पी लें।

मुँहासे होने पर

☐ 25 ग्राम अजवायन को बारीक पीस लें। अब उसमें इतना ही दही मिलाकर अच्छी तरह से पीसकर मुँहासों पर लगाएँ। रात को यह काम करें तो अच्छा है। सुबह ठंडे पानी से चेहरा न धोकर गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

बाँझपन होने पर

☐ 25 ग्राम अजवायन और 25 ग्राम मिश्री, 100 ग्राम पानी के साथ मिट्टी के बर्तन में भिगो दें। यह काम रात के समय ही करें। फिर सुबह उसे पीसकर पी लें। जैसे ही मासिक धर्म शुरू हो, यह

पृष्ठ 101
स्थायी लिंक
पृष्ठ 101 स्कैन

रोगों की पहचान

101

प्रयोग लगातार 7 दिन तक करें।

खाज, खुजली होने पर

  • ▣ अजवायन को गर्म पानी में पीसकर लेप करें।

फ्लू होने पर

  • ▣ 10 ग्राम अजवायन को एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा शेष रह जाए तो उतार लें। अब ठंडा होने पर छानकर पी लें।

गुर्दे में दर्द होने पर

  • ▣ अजवायन को पीसकर उसमें अच्छी तरह से गुड़ मिलाकर रख लें। दिन में तीन बार एक सामान्य चम्मच यह दवा खाएँ।

गुर्दे में पथरी होने पर

  • ▣ रोज 5 ग्राम अजवायन को ऐसे ही फाँक लें।

आम से रोगों का निदान

रक्त की कमी होने पर

  • ▣ आम खाकर ऊपर से ठंडा दूध पिएँ।

गुर्दे कमजोर होने पर

  • ▣ आम का सेवन गुर्दे को ताकत प्रदान करता है।

दाँत कमजोर होने पर

  • ▣ आम के पत्ते चबाएँ।

अनिद्रा होने पर

  • ▣ रात के समय आम खाकर ऊपर से ठंडा दूध पी लें।

बवासीर होने पर

  • ▣ 20 ग्राम दही, एक चम्मच अदरक के रस को पौन कप मीठे आमरस में मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करें।
पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

102

साहिब बन्दगी

पाचन शक्ति कमजोर होने पर

  • ▣ 60 ग्राम मीठे आमरस में ढाई ग्राम सॉट का रस मिलाकर सुबह रोज़ पिएँ।

नीम से रोगों का निदान

मलेरिया होने पर

  • ▣ 50 ग्राम नीम के पत्तों के साथ 3 काली मिर्च पीसकर पौन गिलास पानी में मिला लें। फिर छानकर यह पानी पी लें। बड़ा लाभदायक है।

चेचक होने पर

  • ▣ चेचक के रोगी को नीम की छत्रछाया में रखें। नीम की पत्तियों का रस पिलाएँ, नीम की पत्तियों पर लियाएँ, रात को सोते समय नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लेप कर दें और सुबह धो लें।

बाल झड़ने पर

  • ▣ 100 ग्राम नीम की पत्तियों को उबालकर ठंडा कर लें। फिर इस पानी से सिर धो लें। यह प्रयोग लगातार डेढ़ हफ्ते तक करें।

मासिक धर्म में जाँघों में पीड़ा होने पर

  • ▣ 10 ग्राम अदरक का रस और 5 ग्राम नीम के पत्तों का रस थोड़े-से पानी में मिलाकर पिलाएँ। बहुत लाभकारी है।

आँख आने पर

  • ▣ नीम की पत्तियों के रस का सेवन करें।

हैजा होने पर

  • ▣ नीम की 21 पत्तियाँ लेकर पीस लें। फिर इसे आधा गिलास
पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

रोगों की पहचान

103

पानी में मिलाकर रोगी को पिलाएँ।

स्तन पीड़ा होने पर

  • ▣ नीम की पत्तियाँ, साँठी के चावल, सफेद जीरा सबको दूध में पकाकर कुछ दिन पिएँ।

साँप के काटने पर

  • ▣ नीम के पत्ते खिलाएँ। जब पत्ते कड़वे लगना शुरू हो जाएँ तो समझ लेना चाहिए कि विष उतर गया है।

कील मुँहासे होने पर

  • ▣ नीम के बीजों को सिरके में पीसकर लेप करें।

मोतियाबिंद होने पर

  • ▣ ताजी निबौली लेकर पत्थर पर घिस लें। रोज़ रात को सुरमँ की तरह आँखों में दो-2 सलाई लगाएँ।

घाव होने पर

  • ▣ नीम के हरे पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें। अब रूई को इस रस में डालकर अच्छी तरह से तर कर लें। फिर एक प्याली में थोड़ा देसी घी डालकर उसमें रूई को डालकर गर्म करने के लिए रखें। अब उतारकर सहने योग्य गर्म रहने पर उस रूई को घाव वाली जगह रखें और पट्टी बाँध दें। नित्य यह पट्टी बदलें।

मूत्राशय या गुर्दे में पथरी होने पर

  • ▣ नीम की पत्तियों की राख को फॉक कर डेढ़ चम्मच शीतल जल पी लें। यह काम दिन में 4 बार करें।

सफेद कोढ़ होने पर

  • ▣ नीम की पत्तियाँ, फूल, निबौली-सबको पीसकर शरबत के रूप में सेवन करें। लगातार दो महीने यह दवा लें।
पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

104

साहिब बन्दगी

गठिया होने पर

▣ नीम के तेल की मालिश करें।

मासिक धर्म में रुकावट होने पर

▣ 20 ग्राम नीम की छाल, 5-5 ग्राम सोंठ और गुड़ लेकर काढ़ा बनाकर पिएँ। यह लाभकारी है।

उल्टियाँ होने पर

▣ 20 ग्राम नीम के पत्ते पीसकर 100 ग्राम पानी में मिलाकर अच्छी तरह से छान लें। यह पानी रोगी को दें।

लौंग से रोगों का निदान

एसीडिटी होने पर

▣ चार लौंग, 10 ग्राम आँवला रस और एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर दिन में दो बार पिएँ।

गैस होने पर

▣ एक कप पानी में तीन लौंग डालकर उबालें और ठण्डा करके पी लें। यह प्रयोग दिन में दो बार करें।

ज्वर होने पर

▣ लौंग को पीसकर फाँक लें और गुनगुना पानी पी लें। दिन में 3-4 बार कर लें।

सिर दर्द होने पर

▣ लौंग को अच्छी तरह पीसकर लेप बना लें। यह लेप सिर दर्द में बड़ा ही लाभकारी है।

अमरूद से रोगों का निदान

पुराना जुकाम होने पर

▣ 2-3 दिन केवल अमरूद का सेवन करें।

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

रोगों की पहचान

105

पुराने दस्त होने पर

  • ▣ अमरूद की नयी पत्तियों को उबालकर उनका पानी पिएँ।

कब्ज होने पर

  • ▣ अमरूद खाकर ऊपर से गर्म दूध पी लें।

पेट दर्द होने पर

  • ▣ अमरूद की नयी पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाकर पिएँ।

मुनक्के से रोगों का निदान

टी. बी. होने पर

  • ▣ मुनक्के के साथ पीपल और शक्कर पीसकर रोज खाएँ।

चक्कर आने पर

  • ▣ 22 ग्राम मुनक्के को घी में सेंक लें। फिर उसपर सेंधा नमक डालकर खाएँ।

भूख न लगने पर

  • ▣ मुनक्के में मिर्च-नमक डालकर गर्म करके खाने से लाभ मिलता है।

हल्दी से रोगों का निदान

चेचक होने पर

  • ▣ इमली के बीजों का चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का हल्दी के साथ सेवन करें।

स्तन पीड़ा होने पर

  • ▣ हल्दी की गाँठ को साफ पत्थर पर पानी के साथ घिसकर स्तनों पर लेप करें।

जुकाम होने पर

  • ▣ गर्म दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।
पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

106

साहिब बन्दगी

अन्दरूनी चोट लगने पर

❑ ढाई ग्राम हल्दी को पाव-भर दूध में अच्छी तरह से उबालें और उतारकर गुनगुना होने पर पी लें।

दांतों में दर्द होने पर

❑ हल्दी के साथ हींग को थोड़े-से पानी के साथ पीस लें। अब इसकी छोटी-सी गोली बनाकर दुखते हुए दाँत के नीचे रख दें।

घाव या घाव में कीड़े हो जाने पर

❑ हल्दी में थोड़ा-सा तेल डालकर घाव वाली जगह डालें।

जुकाम होने पर

❑ आधा गिलास गर्म दूध में डेढ़ चम्मच (छोटा) हल्दी घोल कर पी लें।

पोदीने से रोगों का निदान

गैस होने पर

❑ 50 ग्राम पोदीना, 7 ग्राम अजवायन, 8 ग्राम अदरक-सबको पौन गिलास (बड़े) पानी में उबालें। फिर इसमें पौन कप दूध और थोड़ी मिश्री या गुड़ मिला लें। यह दवा बहुत लाभकारी है।

रक्त जम जाने पर

❑ पोदीने का रस निकालकर पिएँ। लाभदायक है।

पेट दर्द होने पर

❑ ढाई चम्मच सूखे पोदीने में मिश्री मिलाकर लें। बच्चा है तो डेढ़ चम्मच ही दें।

गाजर से रोगों का निदान

नोट : बुखार होने पर गाजर का रस मत पिएँ।

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

रोगों की पहचान

107

पित्ताशय में पथरी होने पर

  • ▣ गाजर के 225 ग्राम रस में इतना ही सलाद के पत्तों का रस मिलाकर पिएँ। बहुत लाभदायक है।

घाव हो जाने पर

  • ▣ गाजर को उबालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब उसका लेप घाव वाली जगह करके पट्टी बाँध दें।

पीलिया होने पर

  • ▣ गाजर का रस पिलाएँ और गाजर का ही सूप भी रोगी को दें।

मूत्र संबंधी रोग होने पर

  • ▣ गाजर के रस में आधी मात्रा में पालक का रस मिलाकर पिएँ।

गुर्दे या मूत्राशय की पथरी होने पर

  • ▣ गाजर का रस पीना बहुत लाभदायक है।

दमा होने पर

  • ▣ दिन में दो बार एक बड़ा गिलास गाजर का रस पिएँ। रात को गाजर का रस मत पिएँ।

गुर्दे के रोग होने पर

  • ▣ पौन गिलास पानी में डेढ़ चम्मच गाजर के बीज उबालकर पिएँ और साथ ही गाजर के रस में उससे आधी से भी कम मात्रा में पालक का रस मिलाकर भी पिएँ।

सीने में दर्द होने पर

  • ▣ गाजरों को उबालकर उनका रस निकाल लें। फिर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रोगी को पिलाएँ।

खून के लाल कणों की कमी होने पर

  • ▣ 225 ग्राम गाजर के रस में इतना ही पालक का रस मिलाकर सेवन करें।
पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

108

साहिब बन्दगी

माताओं-बहनों के दूध में कमी होने पर

☐ गाजर का रस पिएँ।

आँखें कमजोर होने पर

☐ गाजर का रस लाभदायक है।

कैंसर होने पर

☐ गाजर का रस जरूर पिएँ, लाभकारी है।

जीरे से रोगों का निदान

पुराना बुखार होने पर

☐ डेढ़ ग्राम पिप्सा हुआ जीरा और गुड़-दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। सुबह-शाम यह दवा लें।

बवासीर होने पर

☐ एक चम्मच जीरे में काली मिर्च पीसकर शहद में मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करें।

खुजली होने पर

☐ जीरे को गर्म पानी में पीस, लेप करें।

मुँह में दुर्गंध होने पर

☐ जीरे को भूनकर खाएँ।

अंगूर से रोगों को निदान

दमा होने पर

☐ अंगूर का सेवन करें।

गुर्दे की पीड़ा होने पर

☐ 25 ग्राम अंगूर के पत्तों को पीस लें। फिर उसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह से छान लें। अब उसमें नमक मिलाकर रोगी को

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

रोगों की पहचान

109

पिलाएँ। यह बहुत लाभकारी है।

फेफड़ों के रोग होने पर

▣ अंगूर खाएँ। यह बहुत लाभकारी है।

चने से रोगों का निदान

श्वेत प्रदर होने पर

▣ भुने हुए चने पीसकर उसमें मिश्री मिलाकर खाएँ और ऊपर से घी युक्त गुनगुना दूध पी लें।

बार-बार पेशाब आने पर

▣ भुने हुए चने गुड़ सहित खाएँ।

हृदय रोग होने पर

▣ हृदय रोगियों को काला चना खाना चाहिए, लाभदायक है।

वीर्य पतला होने पर

▣ शाम को चने पानी में भिगो दें। सुबह उन्हें खाकर ऊपर से दूध पी लें।

मधुमेह होने पर

▣ चने की रोटी दो हफ्ते तक खाएँ। लाभकारी है।

अनार से रोगों का निदान

दस्त होने पर

▣ अनार को भूनकर फिर उसका रस निकाल लें। उस रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें।

मुँह में दुर्गंध होने पर

▣ अनार के छिलकों का चूर्ण पानी के साथ लें।

पृष्ठ 110 स्कैन

110

साहिब बन्दगी

गंजापन होने पर

❑ अनार के पत्तों को पीसकर गंज वाली जगह लेप कर दें।

नकसीर आने पर

❑ अनार का रस नथुनों में डालें।

पेट दर्द

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

रोगों की पहचान

111

चेहरे पर दाग होने पर

  • ▣ सोते समय देसी घी चेहरे पर अच्छी तरह मलकर लगा लें। सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

पुरानी खाँसी होने पर

  • ▣

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

112

साहिब बन्दगी

बच्चों के पेट में कीड़े होने पर

  • ❑ रोज बच्चों को दूध देते समय पहले तीन अखरोट भी दे दें।

आलू से रोगों का निदानु

उच्च रक्तचाप होने पर

  • ❑ पानी में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

रोगों की पहचान

113

आवाज़ बैठ जाने पर

  • ▣ पौन चम्मच मूली के बीजों को पीसकर गर्म पानी के साथ सेवन करें और एक कप पानी में इतना ही मूली का रस डालकर गराये करें।

खूनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

114

साहिब बन्दगी

गेहूँ से रोगों का निदान

नोट : गेहूँ के बड़े गुण हैं। इसका रस पीने और सलाद खाने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। हृदय रोग, पोलियो और पथरी और आँखों की कमजोरी में तो यह विशेष लाभकारी है।

आठ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

रोगों की पहचान

115

बच्चों के दाँत निकलने पर

  • ▣ छाछ पिलाने से बच्चों के दाँत बिना कष्ट के निकलते हैं।

बवासीर होने पर

  • ▣ पौन गिलास (बड़ा) छाछ में पौन चम्मच अजवायन पीसकर डालें और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

116

साहिब बन्दगी

राई से रोगों का निदान

उल्टियाँ होने पर

▣ राई को पीसकर पेट पर लेप करें।

जुकाम होने पर

▣ राई में शहद मिलाकर खाएँ।

हिचकी आने पर

▣ आधा गिलास (बड़ा) पानी में 12 ग्राम राई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें