सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'कबीरपंथी शब्दावली' कबीरपन्थ में गाए जाने वाले शब्दों (भजनों और पदों) का एक बड़ा संग्रह है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसे कबीराश्रम के आचार्य, परमार्थी वंश के भारत-पथिक स्वामी श्री युगलानन्द बिहारी ने तैयार किया। स्वामी युगलानन्द कबीरपन्थी ग्रन्थों के संग्रह, शोधन और प्रकाशन के लिए जाने जाते हैं, और खेमराज श्रीकृष्णदास से छपे कई कबीरपन्थी ग्रन्थों से उनका नाम जुड़ा है।

ग्रन्थ कबीरपन्थ की परम्परागत वन्दना 'सतसुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष मुनीन्द्र करुणामय कबीर' से आरम्भ होता है। इसके शब्दों में सत्यनाम, सतगुरु की महिमा, काल और माया से छुटकारा, सत्यलोक और आत्मा की यात्रा जैसे कबीरपन्थ के प्रिय विषय गाए गए हैं। ऐसे संग्रह सत्संग, आरती और पर्वों पर गाने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यह ग्रन्थ पन्थ के जीवित भक्ति-संगीत का भी दस्तावेज़ है।

यह खेमराज श्रीकृष्णदास, श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस, मुम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति सितम्बर २०१६ (संवत् २०७३) के संस्करण की है, जो पुणे के हडपसर स्थित प्रेस में छपी। ९६८ पृष्ठों का यह संग्रह कबीरपन्थी भक्तों और निर्गुण भक्ति-काव्य पर काम करने वालों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 792–811, कुल 968 में से
पृष्ठ 792 स्कैन

(७७८)

कवीरपंथी—

तारे, निकसो कौन दुवारा ॥ दोय तत्त्वके मध्य बीचमें, अटके
मुनिवर जोगी ॥ अच्छरहूकी खबर बतावे, सोई मुक्त बियोगी ॥
वो तो पद दोनोंसे न्यारा, छर अच्छर ना हेरा ॥ कहैं कवीर
ताहि लखि गोरख, बहुर न होय जग फेरा ॥

शब्द २१—अवधू कहि बतलाऊँ कैसा । एक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 793 स्कैन

शब्दावली

(७७९)

कबहुँ रंक सिर छत्र धरता रे ॥ पुतना को न सुकृत कर आई, गुन औगुन वाके सब हरता रे ॥ ताहि मार बैकुंठ पठाई, बलि-राजासे कौन खता रे ॥ एक पुत्र विन नृप पचि हारे, ताके हते बहुत बनिता रे ॥ साठ पुत्र नारदको दीन्हे, माया त्यागि रहे विरक्ता रे ॥ पंच अतारीके पन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 794 स्कैन

(७८०)

कवीरपंथी—

अजहू बालकुवारी॥ ससुर हमारा बाला भोला, सासू बालकुवारी॥
साई हमारा पालन झूलेँ, हमहिं झुलावन हारी॥ ना जाऊँ ससुरार
न नैहर रहुँ मैं, कोउ पुरुष संग नाहिं नसाऊँ॥ कहैं कवीर सुनो
भाइ साधू, नहीं अंगसे अंग मिलाऊँ॥

शब्द २७—हंसा छोड करमकी आसा । कर्मकाल सब जगत
नचावै,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 795 स्कैन

शब्दावली

(७८१)

शब्दसार गुरु वचन संदेशा, ताहि मध्य कर डेरा ॥ गुरु शिष्यको पार उतारै, मिटै सकल जग फेरा ॥ गुरुके शब्द हिये गहि राखै, त्रास करै बहुतेरा ॥ ताके खुले नैन हिरदेके, दिव्य दृष्टि सो हेरा ॥ सदा अधीन रहै संतनसों, जस भुंगी बन फेरा ॥ दरसे ताहि शब्द निसि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 796 स्कैन

(७८२)

कवीरपंथी—

शब्द ३२—हंसा निंदकका भल नाही। निंदकके तो दान पुन्य
व्रत, बहु प्रकार छे जाहीं ॥ टे० ॥ जा मुख निंदा करै संतकी,
ता मुख जमकी छांहीं ॥ मजा रुधिर चले निसि बासर, कुमि
कुवास तन मांहीं ॥ शोक मोह दुख कबहुं न छूटे, रस तजि
निरघिन खाहीं ॥ बिपत बिपात कष्ट बहु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 797 स्कैन

शब्दावली

(७८३)

पारखी, जिन दिढ़ पारख कीन्हा ॥ इंद्रासन सुख आसन कीन्हे, सार वस्तु ना चीन्हा ॥ मुनि शुक्देव परमतत दरसी, आतम लीन न माया ॥ परआतम अजपा गहि चेत, न्यारा भेद न पाया ॥ अब सुन लेव जोहरी मोटा, खरा खोट जे बूझा ॥ शिव समान गोरख है जोगी, तिनहुँको ना सूझा ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 798 स्कैन

(७८४)

कवीरपंथी—

कूच नगारो॥ सुत दारा मतलबके साथी, ताको कहत हमारो॥
तीन लोक औ भुवन चतुरदस, सबहिँ कालको चारो॥ पूर रह्यो
जगदीश जगतगुरु, मिले रहे औ न्यारो॥ कहें कवीर सुनो भाई
साधू, सब घट देखनहारो॥

शब्द ३८—मन तू समुझके लाद लदनियां॥ पीना होय इहाँ
तू पी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 799 स्कैन

शब्दावली

(७८५)

दर्द ॥ लापर लंपट औ परनिंदा, या तेरी न गई ॥ कहैं कवीर सुनो भाइ साधू, सुख तिहुँ लोक नहीं ॥

शब्द ४१-मनरे तू धीरज क्यों न धरे । शुभ औ अशुभ कर्म पूरविले, रतिओ न चटै बटै ॥ टे० ॥ होनहार होवेसो होवे, चिंता काहू करे ॥ पशु पंछी औ कीट पतंगा, सबकी खबर करे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 800
स्थायी लिंक
पृष्ठ 800 स्कैन

(७८६)

कवीरपंथी—

करले नाम सगाई । निहअच्छर लख नाम धनीका, कहें कवीर
समुझाई ॥

शब्द ४४-गगन बिच मनको रमना है ॥ टे० ॥ राखत नाद
बिंदको बसकर बंक नाल चढ गमना है ॥ बांधत मूल विराजत
आसन, उलट पलट सुषमना है ॥ आवे न जाय रहे ना अस्थिर,
उलट बहा तब जमना है ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, जोग
जुगतसो मलना है ॥

शब्द ४५-राम तेरो नाम बिना दुख भारी । ताते संतन यही
बिचारी ॥ एक बेद कितेबा राते । एक मायाके मदमाते ॥ एक
देश देशांतर डोले । एक बहु ज्ञानी हो बोले ॥ एक नागा दूधाधारी ।
ताते मोहि अचंभा भारी ॥ एक मौनी औ बिसवासी । ताते कटी
न जमकी फांसी ॥ एक काया कसत अपारा । एक मरत खरगके
धारा ॥ एक किये गुफामें वासा । जानो बहु जीवनकी आसा ॥
कोई आदि जुगादी जागे । जाके जरा मरन भ्रम भागे ॥ कहें
कवीर बिचारी । भवसागर उत्तरो पारी ॥

शब्द ४६-राम रासो पंडित मोहि भावे, बिन जिभ्या बेद
पढावे ॥ टे० ॥ एक कायथ गुनी कहावे । वह बिन मसी अंक
बनावे ॥ वह बिन मशि अंकम होई । तब बहुरि लिखे ना कोई ॥
एक धोबी धोवनहारा । वह बिन जल करत पराारा ॥ वह बिन
जल निर्मल होई । तब बहुरि न धोखे कोई ॥ एक बढई बहुते
ज्ञानी । वह छीले बिना रुखानी ॥ बिन काठके खंभ बनावे । तब
बहुरि न जगमें आवे ॥ एक खेवट बहुत विदानी । वह खेवत है
बिन पानी ॥ जब नइयामें नदियां समावे । तब उलटा डंड
चढावे ॥ एक पारधी चतुर सयाना । वह तो घात कर असमाना ॥
बिन पिंडके सावज लावे । जब मनहिमें उलट समावे ॥ एक

पृष्ठ 801
स्थायी लिंक
पृष्ठ 801 स्कैन

शब्दावली

(७८७)

माली चतुर विदानी । वह सींचत है विन पानी ॥ विन मूलके फूल ले आवे । तहवाँ मन मधुकर विलमावे ॥ एक सूरई सीवन हारा । वह सीवत है विन तारा ॥ जब सूरई सुमेरु समाना । कहैं कवीर तबै मन माना ॥

शब्द ४७-भाई रे अनी लडे सो सूर । दोय दल बिच खेले गुरु पूरा ॥ ८० ॥ जहाँ जन्म नहीं तहाँ मरना । जम आगे लेखा भरना ॥ जमदूत खडे बैरी तरे । का सोवत नींद घनरे ॥ जे बांध पांच हथियारा । गुरु ज्ञानके स्वर्ग सँवारा ॥ जे मारे पांचों बाना । तब साहेब भये अगवाना ॥ जहाँ तीर तुपक ना छूटे । उहाँ शब्दोंसे गढ लूटे ॥ गढ भीतर हाकम होई । गढ गढ लूट सके ना कोई ॥ जहाँ बजे जुझाऊ बाजा । सब कायर उठ उठ भाजा ॥ कोई शूर लडे मैदाना । जे मार किया घमसाना ॥ मनमार अगम गढ लीन्हा । सत्यव्रत पर डेरा दीन्हा ॥ जहाँ बजे कवीरका ढंका । तब जीत लिया गढ बंका ॥

शब्द ४८-भाई रे मुसलमान सोई दीन । जाको पीर मिले परवीन ॥ ८० ॥ बकरी पांच बसे घट भीतर, ममता सुरगी तीन ॥ इनको मारे जीव उबारे, घटहीमें मक्का मदीन ॥ कहता है सुरदा नहीं खाते, कर हलाल सो खाना । घट भीतरसे जीव निकस गये, सो सुरदा परवाना ॥ जिस कपडेमें छींटा लागे, उसको कहत नपाक । जो सुरगी कीडा चुन खाती, सो कैसे भइ पाक ॥ किया पेशाब उदरके भीतर, जासो जिव उतपानी । जीव मारके मांस भखत है, सो कैसे मन मानी ॥ परघाती पर पीर ना जाने, सो काफिर बेपीरा । कहैं कवीर अंध नर भकुवा, कैसेके लागे तीरा ॥

शब्द ४९-भाई रे मुसलमान होय भूला । मुसल्लमदीन छोडके ऐसा, कुफर माहिं दिल फूला ॥ ८० ॥ मुसलिम सोई कुफर सब

पृष्ठ 802
स्थायी लिंक
पृष्ठ 802 स्कैन

(७८८)

कबीरपंथी-

छाडे, जीव दगा ना देवै । दीन ईमान दया दिल धरिके, इलम
इलाही लेवै ॥ आला इलम नहीं दिल आया, क्या अछा गोहराया ॥
हल किया हक ना हाजा, छूरी हलक हिलाया ॥ रब्ब रहीम
करीम काहेका, अकरम कफ़र कराया ॥ रोजा वजू निबाज
नबीका, सो ऐसा डहकाया ॥ हैदर हैदर करता डोलै, दर दर
भया दिवाना ॥ जिस घरसे वह हैदर आया, तिस घर खबर न
जाना ॥ का हैदर कादर है दरका, का हजरत का हक्का ॥
जियरत करे जहाँ जुल्मतकी, खबर नहीं दिल भक्का ॥ कवर
मुकरबा महजिद सुरदा, पूज मलीदा सेती ॥ सुरगी बकरी गाय
जबह कर, भया जाय जम हेती ॥ भया सुरीद न सुरदा छूटा,
कैसा पीर तुम्हारा ॥ बदबखती बद बाद गई ना, गयो इमान
खुवारा ॥ सुन्नत जबह न किया महम्मद, जे कुरान जग लाया ॥
रोजा वजू निमाज बंदगी, कलमा पांच पढाया ॥ मिहरबान दिल
भया महम्मद, मारत जीव बचाया ॥ हिरनी और फाखता फांसी,
जामिन देह छुडाया ॥ तुमको कौन सिखाया ऐसा, किया आप
मनभाया ॥ दोजक जुबू स्वादके खातर, जीव जबह कर खाया ॥
जो कोइ कहे इब्राहीम, कीन्ह तो ऐसा ना कीन्हा ॥ हक हुकुम
हक्के खातिर, बेटाका गल दीन्हा ॥ आंख मुंद बेटा गल देते,
हुम्मा बदले आया ॥ मरा नहीं हरामी बोला, गुसा इब्राहिम
लाया ॥ छूरी फैंक दर्ई असमाने, उहाँ टीडी गल दीना ॥ परी
आय छूरी जल भीतर, दियो आय गल मीना ॥ हुमा टीडी
मछली तीनो, बदलेमें गल दीन्हा ॥ फजल भया फरजंद बचाया,
फिर ऐसा ना कीन्हा ॥ अपने बदले जो गल देवै, ताहि मार
बया खाना ॥ कहैं कबीर सुनो भाइ मुसलम, रहिमत कहाँ समाना ॥

शब्द ५०-जोगियासे मेरा दिल लाग ॥ ८० ॥ जबसो प्रीति

पृष्ठ 803
स्थायी लिंक
पृष्ठ 803 स्कैन

शब्दावली

(७८९)

लग्गी जोगियासे, भयचं हंस रहेचं ना कागा ॥ जोगियाके कारन जोग कमाऊं, आठ पहर रहों जागा ॥ जब तब जोगिया मौज करत है, पाय अमर पद धागा ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, जरा मरन अम भागा ॥

शब्द ५१—जोगी नाम न जाना हियेसे ॥ टे० ॥ काह भये गल कंठी डारे, काह तिलक सिर दियेसे ॥ काह भये सिर जटा बढाये, का गुदरीके सियेसे ॥ काह भये वन बनके डोले, का दूबी रंग पियेसे ॥ काह भये काशीके वासे, का गंगाजल लियेसे ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, का रे बहुत दिन जियेसे ॥

शब्द ५२—प्रभु तो भगतीके बस भाई । जात बरन कुल रीझत नाही, ना रीझे चतुराई ॥ टे० ॥ करमा को न अचार कियो है, कब काशी करिआई ॥ छप्पन भोजन पीछे लागे पहिले खिचड़ी पाई ॥ सेवरी जात मुसहरिन कहिये, जूठ बेर ले आई ॥ प्रीति जान ताके फल खाये, तीनों लोक बढाई ॥ व्याधा कबें अचार कियो है, कब गीता पढ भाई ॥ तुरत गोपालको पकरि ले आया, घरी न दुसर बिताई ॥ तिरलोचन नामदेव पीपा, हरिसों हेत लगाई ॥ सेनरूप होय मरदन कीन्हे, आप भये हरिनाई ॥ सहस्र अठासी सुनी जग्यमें जेवैं, तबहुँ न घंटा बाजे ॥ कहें कवीर सुपचके जेवैं, घंटा मगन होय गाजे ॥

शब्द ५३—अब हम जानो काया बुढानी ॥ टे० ॥ हाड सूख गये मांस सूख गये, पांव पर जैसे ऐंचातानी ॥ आंखिन आगे सूझत नाही, लार गिरे जैसे ओरियक पानी ॥ धीया पूता कोई काम न आवे, देत न बुंदभर पानी ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, का सोचो दिन आय सिरानी ॥

पृष्ठ 804
स्थायी लिंक
पृष्ठ 804 स्कैन

(७१०)

कवीरपंथी—

शब्द ५४—जगमें गुरु समान नहि दाता, अरे मन ऐसो जानरे ॥ टे० ॥ आगे दिन पाछे गये, किये न हरिसों हेत । अबके चेते का भये, जब चिरिया चुन गई खेत ॥ बनजारेके बैलवा, लदे देसंतर जाय । एकानके पूरे भये, एकन मूल गँवाय ॥ कहें कवीर सुन केसवा, तेरी गत अगम अपार । साधुन लादे नाम धनीका, विष लादे संसार ॥

शब्द ५५—चुनरिया पचरंग, मोहे ना सुहाय ॥ टे० ॥ पांच तत्त्वकी बनी चुनरिया, नाम बिना रंग फीक दिखाय ॥ या चुनरी मोरे मैकेसे आई, अपने गुरुसे लई बदलाय ॥ चुनरी पहिर धनि गई बजरवा, काल निगोडा ले पछुवाय ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, को मोरे आवे को मोरे जाय ॥

शब्द ५६—कौने रंगरेज रंगी मोरी चूनरी ॥ टे० ॥ धागा पांच पचीस यामें लागे, हाथ परी परमारथ दुलरी ॥ चौकी चार प्रेमका बूटा, पहिरत या धनि होगई पिउरी ॥ पहिर ओठ धनि भई सतमारग, ससुझ ससुझ भई दिन दिन दुबरी ॥ कहें कवीर अजब रंगरेजवा, साधु संगति गहि चरनन उबरी ॥

शब्द ५७—संतो चुनरी मेरि नई ॥ टे० ॥ पांच तत्त्वकी बनी चुनरिया, सतगुरु मोल दर्ई ॥ भौ सागरमें पहिर न पाछें, रंग बदरंग भई ॥ दिना चारके पहिरे ओढै, मैली बहुत भई ॥ मैं अपने जिव लाज मरत हौं, अबकी रंग दर्ई ॥ या चुनरीको बडो भाग है, सतगुरु मिलेसही ॥ जो चुनरीकी मरम बताई, प्रेममें डुबाय दर्ई ॥ साहेब कवीर या रंग बनाये, तामें बोर दर्ई ॥ जन्म जन्मकी छूटी मलामत, चटकमें चटक भई ॥

शब्द ५८—मेरी रंगसे चादर भीनी ॥ टे० ॥ पांच तत्त्वकी चादर हमरी, तीन गुनन ले बीनी ॥ धोबिया देव हाथ नहि लागे, रंग

पृष्ठ 805
स्थायी लिंक
पृष्ठ 805 स्कैन

शब्दावली

(७९१)

मैली तन झीनी ॥ दासमलूक सलूकसे ओढे, रघुवर टुकरी लीन्ही ॥
धनि धर्मदास जुगतसे ओढे, गढ बांधो चौका कीन्ही ॥ साहेब
कवीर शब्दसे ओढे, जस लीन्ही तस दीन्ही ॥

शब्द ५९-जोगी चेतन नगरमें रहुरे ॥ टे० ॥ प्रेमप्रीति रंग
ओढो चादर, दिलकी तसबी गहुरे ॥ अजपा जाप जपो दोय
अच्छर, काल भरम सब डहुरे ॥ नामकी धूनी अंदर बारो, भेद
न परगट कहुरे ॥ आसनमार गुफामें बैठो, नाम धनीका भजुरे ॥
सोहैं शब्द समय सबनमें, स्वासा संग धुन गहुरे ॥ कहैं कवीर
सुनो भाई साधू, भौजल पार उतर रहुरे ॥

शब्द ६०-सोवे जोगिया कौन जगावे ॥ टे० ॥ गढ परबत जोगी
कुटी बनावे । मृगछाला जोगी झाड बिछावे ॥ अन्न न खाय
जोगी पानी न पावे । ये जोगिया जग रूप दिखावे ॥ जीव न
सीव स्वासा सुर नाहीं । जाय गगन बिच ध्यान लगाहीं ॥ कहैं
कवीर सुनो साधो । या जोगियाको कैसे समुझाई ॥

शब्द ६१-संतो धोका सबको मारे ॥ टे० ॥ ऐसा है कोई संत
बिवेकी, निरमल ज्ञान विचारे ॥ कोई खोजे शिवशक्तीमें, कोई
खोजे काया ॥ कोई खोजे सुन्न महलमें, ऐसे जग भरमाया ॥
कोई सुनीजन मनको मूंढे, कोई उलटा पवन चढावे ॥ कोई जंग्र
मंत्र कोई ओषद खोजे, कोई काशी करवत लावे ॥ कोई जंगम
जलमाँहिं नहावे, कोई कोई सेष सयाना ॥ कोईकोई देश दिसंतर
डोले, कोई तीरथ व्रत लपटाना ॥ कोई कर्म भर्म्मकी सांकर काटे,
कोई पारब्रह्मको धावे ॥ कहैं कवीर सोई जन मेरा, सिर अपने
भार न लावे ॥

शब्द ६२-हंसा सुरत करो ठहराई ॥ जासों जिव परले ना जाई
॥ टे० ॥ साख रमैनी बहुत कहतहौ, कथ कथ गये अपारा ॥ राई भर

पृष्ठ 806
स्थायी लिंक
पृष्ठ 806 स्कैन

(७९२)

कवीरपंथी—

अमृतके पाये, हंस भये ततसारा॥ राई भर है वस्तु हमारा, अरध
राई अस्थूला॥ लहर लहर घट भीतर होवे, सोई पुरुष निज मूला॥
सेत पान पुरइन पर चौका, जहाँ एक पुरुष है सौरा॥ असंख
पंखुरीके लोक बना है, सिर डुरत अग्रके चौरा॥ कहैं कवीर हम
शब्द कहा है, कछू न राखी गोई॥ है अनमोला शब्द हमारा,
लख पावै जन सोई॥

शब्द ६३—अवधू भजन भेद है न्यारा॥ टे० ॥ का मुद्रा मालाके
पहिरे, का चंदन घिसे लिलारा॥ मूंड मुडाय का जटा रखाये,
का अंग लगाये छारा॥ का गाये का लिख पढ लाये, का भरमे
संसारा॥ संध्या का तरपन का कीन्हे, का घट कर्म अचारा॥
का पानी पाहनके पूजे, का कंद मूल अहारा॥ तीरथ व्रत का संजम
कीन्हे, जो नहि तत्त्व विचारा॥ कर परचे स्वामी होय बैठे, कर
विवेक व्योहारा॥ दया धरमके मरम न जाने, ठाने बेद ऊंकारो॥
फूँके कान कुमत अपनीसों, यह बोझे वह भारा॥ विन सतगुरु
गुरु केते बहि गये, लोभ लहरकी धारा॥ भेष अभेष बधिककी
टाटी, लिये फिरे विष चारा॥ ज्यों बाला ध्यान धरे जल भीतर,
अपने अंग विकारा॥ गहिर गंभीर पीर जो पावे, खज अखजसों
न्यारा॥ भये सुदिष्ट पार चलनेको, सहज मिटे भ्रम भारा॥
निर्मल जोत आतमा जागे, है निज नाम अधारा॥ कहैं कवीर
जानेसे कहिये, मैं तैं तजे बिकारा॥

शब्द ६४—सो जन मतवाला, जिन पिया पुर्सका प्याला॥
॥ टे० ॥ मूल कँवल पर बंद लगावे, उलटा पवन चढावे॥ अमृत
पिये मगन होय बैठे, बिन रसना गुन गावे॥ बिन धरतीके मंदिर
दीसे बिन सरवर जहैं पानी॥ बिन दीपक जगमग उजियारा,
गुरुमुख बोले बानी॥ इंगला पिगला, सुषुमुन सोधे, उनमुनके

पृष्ठ 807
स्थायी लिंक
पृष्ठ 807 स्कैन

शब्दावली

(७९३)

घर मेला ॥ षट दल चक्र एक कमल विराजे, जहाँ पुरुष अल-
बेला ॥ चंद सूर जो घरको लावे, सुषुप्तन सुरति समावे ॥ कहैं
कवीर कायाकी बातें, सतगुरु मिले लखावे ॥

शब्द ६५-गलतान मता जब आवेगा। तब जियरा सुख पावेगा
॥ टे० ॥ चार अचार मिटे जब तनकी, तब साहब सुख पावैगा ॥
ज्ञान ध्यानमें निसदिन राचे, आप अपन ससुझावैगा ॥ अनहद
बाजा बजे सुहेला, हरदम खबर मँगावेगा ॥ कहैं कवीर तत्त्व
जब दरसे, मैं तैं दूर बहावेगा ॥

शब्द ६६-मेरी सुरति सोहागिन जागरी ॥ का सोवै पंडित
लोभ मोहमें, उठ गुरुके चरने लागरी ॥ चित दे सरवन सुन दौय
अच्छर, उठत मधुर धुन रागरी ॥ का तू अटकी लोभ मोहमें,
उठ गुरुके शब्दसो लागरी ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधू, यह
जगत परा जम जालरी ॥

शब्द ६७-पंडित मिथ्या करो बिचारा। तब नहीं सृष्टि न
सिरजनहारा ॥ सुत्र अस्थूल पावक जग नहीं, पवन न रवि शशि
धरना ॥ जोत सरूप निरंजन नहीं, नहीं भाषा नहीं बरना ॥
गोरखदत्त राम तब नहीं, नहीं तीर्थ पखाना ॥ हरि ब्रह्मा नहीं
शिवसकती, नहीं वेद आचरना ॥ कर्म भर्म दोजख तब नहीं,
नहीं मंत्र नहीं पूजा ॥ बैकुंठ मसीत भाव तब नहीं, ना तब एक
न दूजा ॥ मात पिता कुल वाके नहीं, वह तो पुरुष अकेला ॥
कहैं कवीर या पद को बूझे, सो सतगुरुका चेला ॥

शब्द ६८-रासुरा भौरा कँवल ना पावे। ताते जनम जनम
डहकावे ॥ टे० ॥ सुच्छम खेत बिजूका रोपा, मिरगा चरन नहीं
पावे ॥ भर्महि मारे भरम पछारे, ताते निकट न आवे ॥ पुरइन
पेड बसे एक दादुर, स्वातीके स्वाद न पावे ॥ कँमल बास भौरा

पृष्ठ 808
स्थायी लिंक
पृष्ठ 808 स्कैन

(७९४)

कवीरपंथी—

जब वेधे, सहजेही चल आवे ॥ भक्ति करत चौबिस जुग बीते, कोई सुरति समाध लगावै ॥ कहे कवीर सुनो भाई साधू, बहुरि न भौजल आवै ॥

शब्द ६९—बाँका गढको लीजे मन भाई, जामें बेवड कोट औ तेवड खाई ॥ टे० ॥ काम किवारी दुख सुख दरवानी, पाप पुन्य दरवाजा ॥ क्रोध प्रधान काल डमराऊ, मन मवासी राजा ॥ पांच पचीस बडे डमराऊ, आडी प्रेमल माया ॥ मोहि गरीबके जोर चले नहिं, मैं का करों रघुराया ॥ सेना सदा तोप ममताके, कुमति कमान चढाई ॥ तृष्णा नीर बहे घट भीतर, सो बुध हाथ न आई ॥ तनकी तोप सुरतके हवाई, ज्ञानके गोला भराई ॥ प्रेम पलीता सहज प्रजारे, एकै चोट गढ ढाई ॥ शील संतोष दोउ लडने लागे, तोडा दस दरवाजा ॥ सार संतनकी भीर भगतनकी, पकरा गढका राजा ॥ साधुके संगत गुरुके परतापे, कटी करमकी फांसी ॥ साहेब कवीर चढे गढ ऊपर, राज लिया अविनाशी ॥

शब्द ७०—संतो तनका मन रखवारा । कोई जाने जाननहारा ॥ टे० ॥ मनही देव देहरा मनही, मन सेवा मन पूजा ॥ मनही मन ले पाती तोरै, मनही मनके साजा ॥ मनही ऊठे मनही बैठे, मन भेगा मन न्यारा ॥ मनही ताता मनही शीतल, मन मीठा मन खारा ॥ ध्यान लगाय बैठे घट भीतर, तजदे विषय बिकारा ॥ कहैं कवीर सुनो भाइ साधू, सो जन जगसों न्यारा ॥

शब्द ७१—अवधू सो जोगी गुरु साँचा । प्रभुजीको सेवो रे मनसा बाचा ॥ टे० ॥ शीलकी मुद्रा सहजकी झोरी, सुरति निरति ले खेला । ज्ञान भभूत सबे तन लागा, साहेब अंतर हेला ॥ क्षमा डंड संतोष मेखला, अंमर प्याला, पीवे । अविनाशी घर

पृष्ठ 809
स्थायी लिंक
पृष्ठ 809 स्कैन

शब्दावली

(७१५)

भिच्छा मांगे, ऐसा जोगी जीवे॥ मन थिर राखे अगमको खोजे, दुनियां संगन लावे। कहैं कवीर यह जोग जगत में, अविनाशी को पावे॥

शब्द ७२-इश्क नहीं आसान यारो। इश्क नहीं आसान ॥ टे० ॥ हरदम शीतल या दम सूखा, जान करो कुरवान ॥ प्रेम कटारी या तन मारी, निकल गया यह जान ॥ आपन पिया खोज दिल अंदर, आशुक इश्क इमान ॥ कहैं कवीर फकीरी मानो, जब साहेब मेहरबान ॥

शब्द ७३-हमारे देश रहो कहि अचरज ख्याल ॥ टे० ॥ उमड़ घुमड़के आवे बदरिया, रिमझिम बरसे मेहा। परे रहों चोगान चौहटे, भीजत नहीं मेरी देहा ॥ हमारे देशमें उर्धमुख कूंवा, सांकुर वाकी खोरी। सुरति सोहागिन है पनिहारी, ना गागर ना डोरी ॥ हमारे देशमें नित उठ पूनो, कबहु न होत अमवासिया। छांह धूप व्यापे ना कबहुँ, ना ग्रीषम ना पावसिया ॥ हमारे देशमें बाजा बाजे, अजगैबी होत अवाजा। साहेब कवीर टुक मगन भये हैं, बैठ गगन गढ़ छाजा ॥

शब्द ७४-पंडित अपनी अगिन बुझावो। हम तो अपनी राह चलत हैं, तुम काहे दुख पावो ॥ टे० ॥ गरभवास औंधे मुख झूले, सप्तधात रस पीया। अब तुम चौका देकै बैठे, उहाँ चौका को दीया ॥ कौन हो तुम कहाँसे आये, अनेक जनम फिरि आये। अबतो तुम ब्राह्मन होय बैठे, चौरासी बिसराये ॥ कुल अभिमान आप विप्र पूजा, यही कुमत तोहे लागी ॥ जो तेरी जात भली थी, पंडित शुक्रदेव काहे त्यागी ॥ पांच तत्त्वका सकल पसारा, तामें जिव दुख पावे। कहैं कवीर ब्राह्मन सत सोई, उलटा ब्रह्म समावे ॥

शब्द ७५-परम गुरु सोई दया कर दीन्हा। ताते अनचीन्हे हम चीन्हा ॥ टे० ॥ बिन पग चलना बिन पर उडना, बिना चोंचके

पृष्ठ 810 स्कैन

(७९६)

कवीरपंथी—

चुगना ॥ बिना नैन जहाँ देखन पेशा, तहाँ मृतक होय रहना ॥
चंद न सूर दिवस ना रजनी, तहाँ जाय सुरति मिलाई ॥ विन
जिभ्या जहाँ अमृत अचवे, बिन जल तृषा बुझाई ॥ जहाँ कुछ
नहीं तहाँ सब कुछ देखा, या सुख कासों कहना ॥ कहैं कवीर
बल बल सतगुरुकी, धन्य शिष्यका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 811 स्कैन

शब्दावली

(७१७)

बुझाये हो ॥ साहू सुमरन कीन्हा तबहीं दरशन दीन्हा, उदधि उबारन वोहित बचाये हो॥ तुम साहब दया जोय जीवनको दिये पान ताके तन छूट गयो हांसी कराये हो॥ तुम साहेब मेरी गत राखो घट बांधो पतधर्मनी, दुखित जान कवीर पिया आये हो॥

शब्द ८०-जंगलमें भोंदू का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें