सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।

स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 94 स्कैन

गीतावली ८८
बिजली छवि छीन ली है। मुख सुन्दर है तथा सिरपर जरीके
कामकी पगिया विराजमान है ॥ १ ॥ शरीरमें अवस्थाके अनुसार
अनेक प्रकार के आभूषण हैं, जिन्हें देखकर हृदयमें प्रेमकी लहर-सी
आती है। भगवान्‌की मनोहर मूर्तिकी सूरत तुलसीदाससे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 95 स्कैन

८६ बालकाण्ड
जाकर गिन-गिनकर साथी बाँट लिये ॥ १ ॥ फिर खेलमें रीझे हुए
चारों भाई गेंदके खेलमें सधाये हुए घोड़ोंपर चढ़ फेंटा कसकर खम
ठोंकते हुए करकमलोंसे विचित्र चौगान खेलने लगे ॥ २ ॥ आकाश-
में देवतालोग विमानोंमें चढ़कर देख रहे हैं और खेलनेवालों तथा
देखनेवालोंपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

गीतावली ६०
बंधु-सखा-सेवक सराहि, सनमानि सनेह सँभारे।
दिये बसन-गज-बाजि साजि सुभ साज सुभाँति सँवारे ॥ २ ॥
मुदित नयन फल पाइ गाइ गुन सुर सानंद सिधारे।
सहित समाज राजमंदिर कहँ राम राउ पगु धारे ॥ ३ ॥
भूप-भवन घर-घर घमंड कल्यान कोलाहल भारे।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 97 स्कैन

६१ बालकाण्ड
विश्वामित्रजीका आगमन
राग सारङ्ग
[ ४७ ]
चहत महामुनि जाग जयो ।
नीच निसाचर देत दुसह दुख, कृस तनु ताप तयो ॥ १ ॥
सापे पाप, नये निदरत खल, तब यह मंत्र ठयो ।
बिप्र-साधु-सुर-धेनु-धरनि-हित हरि अवतार लयो ॥ २ ॥
सुमिरत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

गीतावली ६२
[ ४८ ]
आजु सफल सुकृत फलु पाइहौं ।
सुखकी सींव, अवधि आनँदकी अवध बिलोकि हौं पाइहौं ॥ १ ॥
सुतनि सहित दसरथहि देखिहौं, प्रेम पुलकि उर लाइहौं ।
रामचंद्र-मुखचंद्र-सुधा-छबि नयनचकोरनि प्याइहौं ॥ २ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

६३ बालकाण्ड
[ महाराज दशरथ कहते हैं ] हे मुनिवर ! आज आपके
चरणकमल देखकर मैं जहाँतक साधुसमाज है वहाँतक गिनतीमें सबसे
आगे हो गया हूँ ॥ १ ॥ फिर चरणवन्दना कर, हाथ जोड़, निहोरा
कर कहने लगे—'मुनिवर ! कृपा करके अपना कार्य बतलाइये; एक
रामको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

गीतावली ६४
तुम स्वयं भी बड़े चतुर हो ॥ २ ॥ ये अपने शत्रुओंका युद्धमें
दलन कर मेरे यज्ञकी रक्षा करेंगे और थोड़े ही दिनोंमें कुशलपूर्वक
घर लौट आयेंगे । तुलसीदासजी कहते हैं, इन रघुवंशतिलककी
कीर्तिका कविजन गान करेंगे ॥ ३ ॥
[ ५१ ]
रहे ठगिसे नृपति सुनि मुनिबरके बयन ।
कहि न सकत कछु राम-प्रेमबस, पुलक गात, भरे नीर नयन ॥ १ ॥
गुरु बसिष्ठ समुझाय कह्यो तब हिय हरषाने, जाने सेष-सयन ।
सौंपि सुत गहि पानि, पाँय परि, भूसुर उर चले उमगि चयन ॥ २ ॥
तुलसी प्रभु जोहत पोहत चित, सोहत मोहत कोटि मयन ।
मधु-माधव-मूरति दोउ सँग मानो दिनमनि गवन कियो उतर अयन ॥ ३ ॥
मुनिवर विश्वामित्रके वचन सुनकर महाराज दशरथ ठगे-से रह
गये । वे भगवान् रामके प्रेमवश कुछ कह न सके । उनका शरीर
रोमाञ्चित हो गया तथा नेत्रोंमें जल भर आया ॥ १ ॥ तब गुरु
वसिष्ठजीने उन्हें समझाया । इससे उन्होंने भगवान् रामको शेषशायी
भगवान् जाना तथा मनमें हर्ष माना । फिर उन्होंने पुत्रोंका हाथ
पकड़कर विश्वामित्रजीके चरणोंमें गिरकर उन्हें सौंप दिया । इससे
मुनिवरके हृदयमें आनन्द उमड़ने लगा ॥ २ ॥ तुलसीदासजी कहते
हैं—भगवान् करोड़ों कामदेवोंके समान शोभायमान एवं मनोमोहक
हैं, वे दृष्टि पड़ते ही चित्तको अपनेमें बाँध लेते हैं । वे ऐसे जान
पड़ते हैं मानो सूर्यदेवके उत्तरायणमें गमन करते समय, साथमें चैत्र
और वैशाख दोनों मासोंकी मूर्तियाँ विराजमान हैं ॥ ३ ॥

पृष्ठ 101
स्थायी लिंक
पृष्ठ 101 स्कैन

६५ बालकाण्ड
राग सारङ्ग
[ ५२ ]
ऋषि सँग हरषि चले दोउ भाई ।
पितु-पद बंदि सीस लियो आयसु, सुनि सिष आसिष पाई ॥ १ ॥
नील पीत पाथोज बरन बपु, बय किसोर बनि आई ।
सर धनु-पानि, पीत पट कटितट, कसे निखंग बनाई ॥ २ ॥
कलित कंठ मनि-माल, कलेवर चंदन खौरि सुहाई ।
सुंदर बदन, सरोरुह-लोचन, मुखछबि बरनि न जाई ॥ ३ ॥
पल्लव, पंख, सुमन सिर सोहत क्यों कहौं बेष-लुनाई ?
मनु मूरति धरि उभय भाग भइ त्रिभुवन सुंदरताई ॥ ४ ॥
पैठत सरनि, सिलनि चढ़ि चितवत खग-मृग-बन-रुचिराई ।
सादर सभय सप्रेम पुलकि मुनि पुनि-पुनि लेत बुलाई ॥ ५ ॥
एक तीन तकि हती ताड़का, बिद्या बिप्र पढ़ाई ।
राख्यो जग्य जीति रजनीचर, भइ जग-बिदित बड़ाई ॥ ६ ॥
चरन-कमल-रज-परस अहल्या निज पति-लोक पठाई ।
तुलसिदास प्रभुके बूझे मुनि सुरसरि कथा सुनाई ॥ ७ ॥
ऋषिवरके साथ दोनों भाई प्रसन्न होकर चले । पिताजीके
चरणोंकी वन्दना कर उनकी आज्ञाको शिरोधार्य किया तथा उनकी
शिक्षा सुन आशीर्वाद लिया ॥ १ ॥ दोनों भाइयोंके शरीर नीले
और पीले कमलोंके रङ्गके हैं तथा किशोर अवस्था है। उनके हाथोंमें
धनुष-बाण तथा कमरमें पीताम्बर एवं तरकस शोभायमान हैं ॥ २ ॥
मनोहर कण्ठमें मणियोंकी माला है, शरीरमें चन्दनकी खौर शोभायमान
है तथा उनके मनोहर शरीर, कमल-जैसे नयन एवं मुखकी छबिका
वर्णन नहीं किया जाता ॥ ३ ॥ सिरपर नवीन पत्ते, पङ्ख और पुष्प

पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

गीतावली ६६
शोभायमान हैं । उनके वेषकी सुन्दरता किस प्रकार वर्णन करूँ ?
मानो त्रिभुवनकी सुन्दरता ही मूर्तिमती होकर दो भागोंमें बँट गयी
है ॥ ४ ॥ दोनों भाई सरोवरोंमें घुसते तथा शिलाओंपर चढ़कर पक्षी,
मृग और वनकी सुन्दरता निहारते हैं। तब मुनिवर भययुक्त और
प्रेमपुलकित हो उन्हें आदरपूर्वक बारम्बार बुला लेते हैं ॥ ५ ॥
विश्वामित्रजीने उन्हें बाणविधि सिखायी । प्रभुने ताड़काको निशाना
बनाकर एक ही तीरसे मार डाला । फिर भगवान्ने राक्षसोंको
जीतकर यज्ञकी रक्षा की, इससे संसारमें उनकी प्रशंसा फैल गयी
॥ ६ ॥ तदनन्तर रघुनाथजीने अपने चरणकमलसे स्पर्श करके ही
अहल्याको अपने पतिलोकमें पहुँचा दिया । तुलसीदासजी कहते हैं,
इसी समय प्रभुके पूछनेपर मुनिने गङ्गाजीकी कथा सुनायी ॥ ७ ॥
राग नट
[ ५३ ]
दोउ राजसुवन राजत मुनिके संग ।
नखसिख लोने, लोने बदन, लोने लोने लोयन,
दामिनि-बारिद-बरबरन अंग ॥ १ ॥
सिरनि सिखा सुहाइ, उपबीत पीत पट,
धनु-सर कर, कसे कटिनिखंग ।
मानो मख-रज निसिचर हरिबेको सुत पावकके साथ पठये पतंग ॥ २ ॥
करत छाँह घन, बरषै सुमन सुर, छबि बरनत अतुलित अनंग ।
तुलसी प्रभु बिलोकि मग-लोग, खग-मृग प्रेममगन रँगे रूप-रंग ॥ ३ ॥
मुनिके सङ्ग दोनों राजकुमार शोभायमान हैं। वे नखसे सिखतक
सुन्दर हैं, उनके मुख और नयन भी अत्यन्त मनोहर हैं तथा शरीर
बिजली और मेघके समान अति सुन्दर गौर एवं श्यामवर्ण हैं ॥ १ ॥

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

६७ बालकाण्ड
उनके मस्तकोंपर शोभायमान है, गलेमें यज्ञोपवीत है, अङ्गमें
पीताम्बर सुशोभित है, हाथमें धनुष-बाण हैं तथा कमरमें तरकस
कसा हुआ है, मानो यज्ञके रोगरूप राक्षसोंका नाश करनेके लिये
सूर्यदेवने अग्निके साथ अपने पुत्र दोनों अश्विनीकुमारोंको भेजा हो
॥ २ ॥ बादल छाया कर रहे हैं, देवतालोग फूल बरसाते हैं तथा
उनकी छबिको कामदेवसे भी अतुलित बतलाते हैं। तुलसीदासजी
कहते हैं, प्रभुको देखकर मार्गके मनुष्य, पक्षी और मृग भगवान्‌के
रूप-रंगमें रँगकर प्रेममें मग्न हो रहे हैं ॥ ३ ॥
राग कल्याण
[ ५४ ]
मुनिके संग बिराजत बीर ।
कालपच्छ धर, कर कोदंड-सर, सुभग
पीतपट कटि कटि तूनीर ॥ १ ॥
बदन इंदु, अंभोरुह लोचन, स्याम गौर
सोभा-सदन सरीर ।
पुलकत ऋषि अवलोकि अमित छबि, उर न
समाति प्रेमकी भीर ॥ २ ॥
खेलत, चलत, करत मग कौतुक, बिलंबत
सरित-सरोबर-तीर ।
तोरत लता, सुमन, सरसीरुह, पियत
सुबासम सीतल नीर ॥ ३ ॥
बैठत बिमल सिलनि बिटपनि तर, पुनि पुनि
बरनत छाँह, समीर ।
देखत नटत केकि, कल गावत मधुप, मराल,
कोकिला, कीर ॥ ४ ॥
गी० ७-

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

गीतावली ६८
नयननिको फल लेत निरखि खग, मृग, सुरभी,
ब्रजबधू, अहीर।
तुलसी प्रभुहि देत सब आसन निज निज मन
मृदु कमल कुटीर ॥ ५ ॥
मुनिवर विश्वामित्रके साथ दोनों भाई शोभायमान हैं। वे
सिरपर काकपच्छ (जुल्फें), हाथोंमें धनुष-बाण तथा कमरमें सुन्दर
पीताम्बर और तरकस धारण किये हुए हैं ॥ १ ॥ उनका मुख चन्द्रमाके
समान, नेत्र कमलपुष्पवत् तथा शोभाके धाम श्याम-गौर शरीर हैं।
उनकी अतुल छवि देखकर विश्वामित्रजी पुलकित होते हैं और
उनके हृदयमें प्रेमकी उमंग नहीं समाती ॥ २ ॥ वे मार्गमें तरह-
तरहके कौतुक करते खेलते चलते हैं तथा नदियों और सरोवरोंके
तटपर लता, पुष्प और कमलोंको तोड़ते एवं उनका अमृतके समान
शीतल जल पान करते हुए देरतक ठहरते हैं ॥ ३ ॥ वृक्षोंके नीचे
स्वच्छ शिलाओंपर बैठ-बैठकर वे बारम्बार वहाँकी छाया और वायुकी
प्रशंसा करते हैं। उन्हें देखकर मयूर नाचने लगते हैं एवं भ्रमर
तथा कोयल और शुक आदिपक्षी बड़े सुन्दर ढंगसे गाने लगते हैं ॥ ४ ॥
प्रभुको देख-देखकर मृग, पक्षी, गौएँ, ग्वालिनी और ग्वाले अपने
नेत्रोंका फल पाते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, सभी लोग अपने
मनरूप कोमल कमलकी कुटियामें प्रभुको आसन देते हैं ॥ ५ ॥
राग कान्हरा
[ ५५ ]
सोहत मग मुनि सँग दोउ भाई।
तरुन तमाल चारु चंपक-छबि कबि-सुभाय कहि जाई ॥ १ ॥

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

४४ बालकाण्ड

भूषन बसन अनुहरत अंगनि, उमगति सुन्दरताई।
बदन मनोज सरोज लोचननि रही है लुभाइ लुनाई ॥ २ ॥
अंसनि धनु, सर कर-कमलनि, कटि ससे हैं निखंग बनाई।
सकल भुवन सोभा सरबसु लघु लागति निरसि निकाई ॥ ३ ॥
महि मृदु पथ, घन छाँह, सुमन सुर बरष, पवन सुखदाई।
जल-थल-रुह फल, फूल, सलिल सब करत प्रेम पहुनाई ॥ ४ ॥
सकुच सभीत बिनीत साथ गुरु बालनि-चलनि सुहाई।
खग-मृग-चित्र बिलोकत बिंच बिच, लसति ललित लरिकाई ॥ ५ ॥
बिद्या दई जानि बिद्यानिधि, बिद्यहु लही बड़ाई।
ख्याल दली ताड़का, देखि ऋषि देत असीस अघाई ॥ ६ ॥
बूझत प्रभु सुरसरि-प्रसंग कहि निज कुल कथा सुनाई।
गाधिसुवन-सनेह-सुख-संपति उर-आश्रम न समाई ॥ ७ ॥
बनबासी बटु, जती, जोगि-जन साधु सिद्ध-समुदाई।
पूजत पेखि प्रीति पुलकत तनु, नयन लाभ लुटि पाई ॥ ८ ॥
मख राख्यो खलदल दलि भुजबल, बाजत बिबुध बधाई।
नित पथ-चरित-सहित तुलसी-चित बसत लखन रघुराई ॥ ६ ॥
मार्गमें विश्वामित्रजीके साथ दोनों भाई शोभायमान हैं। कवि-
स्वभावसे उनके अङ्गोंके लिये तरुण तमाल तथा मनोहर चम्पक
वृक्षकी उपमा कही जाती है [निकल पड़ती है] ॥ १॥ भगवान्‌के
वस्त्र और आभूषण उनके अङ्गोंके अनुरूप ही हैं, जिनसे सुन्दरता
उमड़ पड़ती है, मानो उनके मुखमण्डलमें कामदेवकी तथा नेत्रोंमें
कमलकी सुन्दरता लुभाकर रह गयी है ॥ २ ॥ उनके कन्धोंपर
धनुष, करकमलोंमें बाण और कमरमें भलीभाँतिसे तरकस कसा
हुआ है। भगवान् की सुन्दरताको देखकर चौदहों भुवनोंकी सारी

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

गीतावली १००
शोभा तुच्छ जान पड़ती है ॥ ३ ॥ पृथ्वी सुकोमल मार्ग देती है,
बादल छाया कर रहे हैं, देवतालोग फूलोंकी वर्षा करते हैं तथा वायु
सुखदायक हो रहा है। इस प्रकार जल एवं स्थलमें उत्पन्न होनेवाले
फल, फूल और जल आदि सभी प्रेमपूर्वक भगवान्‌की पहुनाई कर
रहे हैं ॥ ४ ॥ गुरुजीके साथ भगवान्‌का संकोच, भय और विनयके
सहित बोलना एवं चलना-फिरना बड़ा सुन्दर जान पड़ता है। बीच-
बीचमें जब चित्र-विचित्र पक्षी और मृगों को देखते हैं तो उनका
मनोहर बाल-चापल्य सुहावना जान पड़ता है ॥ ५ ॥ तदनन्तर
गुरुजीने भगवान्‌को विद्यानिधि जानकर भी विद्या दी और विद्याने
भी उन्हें प्राप्तकर बड़ाई पायी। उन्होंने खेलमे ही ताड़काको मार
डाला, जिसे देख ऋषिने भगवान्‌को जी खोलकर आशीर्वाद
दिया ॥ ६ ॥ भगवान्‌ने गङ्गावतरणका प्रसंग पूछा तो ऋषिने उसके
साथ ही उनके कुलकी कथा भी कह सुनायी। इस समय
विश्वामित्रजीके स्नेह और आनन्दकी सम्पत्ति उनके हृदयरूप
आश्रममें नहीं समाती थी ॥ ७ ॥ वनमें रहनेवाले ब्रह्मचारी,
सन्यासी, योगिजन, साधु और सिद्धसमूह प्रभुको देखकर प्रीतिसे
पुलकितशरीर हो नेत्रोंके लाभकी लूट पाकर उनकी पूजा करते
थे ॥ ८ ॥ भगवान्‌ने अपने भुजबलसे दुष्टोंका दमन कर यज्ञकी रक्षा
की है, यह जानकर देवताओंमें बधाई बजने लगी। तुलसीदासजी
कहते हैं, हमारे चित्तमें तो मार्गके चरित्रोंके सहित श्रीराम और
लक्ष्मण सर्वदा निवास करते हैं ॥ ९ ॥
[ ५६ ]
मंजुल मंगलमय नृप-ढोटा।
मुनि, मुनितिय, मुनिसिसु विलोकि कहें मधुर मनोहर जोटा ॥ १ ॥

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

१०१ बालकाण्ड
नाम-रूप-अनुरूप बेष बय, राम लखन लाल लोने।
इन्ह तें लही है मानो घन-दामिनि दुति मनसिज, मरकत, सोने ॥ २ ॥
चरनसरोज, पीतपट, कटितट, तून-तीर-धनुधारी।
केहरिकंध काम-करि-करवर बिपुल बाहु, बल भारी ॥ ३ ॥
दूषन-रहित समय सम भूषन पाइ सुअंगनि सोहैं।
नव-राजीव-नयन पूरन बिधुबदन मदन मन मोहैं ॥ ४ ॥
सिरनि सिखंड, सुमन, दल-मंडन बाल सुभाय बनाये।
केलि-अंक तनु-रेनुपंक जनु प्रगटत चरित चोराये ॥ ५ ॥
मख राखिबे लागि दसरथ सों माँगि आश्रमहि आने।
प्रेम पूजि पाहुने प्रानप्रिय गाधिसुवन सनमाने ॥ ६ ॥
साधन-फल साधक सिद्धिनिके, लोचन-फल सबहीके।
सकल सुकृत-फल, मातु-पिताके, जीवन-धन तुलसीके ॥ ७ ॥
दोनों राजकुमार अति सुन्दर और मङ्गलमय हैं। मुनिजन,
मुनिपत्नियाँ और मुनिकुमार उन्हें देखकर कहते हैं—यह जोड़ी बड़ी
मधुर और मनोहर है ॥ १ ॥ राम और लक्ष्मण—ये दोनों भाई अपने
नाम और रूपके अनुरूप वेष और अवस्थामें भी बड़े सुन्दर हैं, मानो
इन्हींसे मेघ और विद्युत्, कामदेव तथा मरकतमणि और सुवर्णने भी
कान्ति पायी है ॥ २ ॥ इनके चरण कमलके समान हैं, कटिप्रदेशमें
पीत वस्त्र हैं तथा ये तरकस, धनुष और बाण धारण करनेवाले हैं।
इनके कन्धे सिंहके समान हैं तथा भुजाएँ कामदेवके हाथीकी
सूँड़के समान सुन्दर एवं बड़ी तथा बलशालिनी हैं ॥ ३ ॥ इनके
निर्दोष और समयानुकूल भूषण सुन्दर अंगोंको पाकर शोभायमान
हो रहे हैं तथा नवीन कमलके समान नेत्र और पूर्णचन्द्रसदृश
मुख कामदेवके मनको मोहे लेते हैं ॥ ४ ॥ इन्होंने बालस्वभावसे

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

गीतावली १०२
ही सिरपर मयूरपिच्छ तथा पुष्पदलके आभूषण बनाये हैं तथा शरीरमें
लगी हुई खेल-कूदकी चिह्नस्वरूप रज तथा कीच मानो [मुनिजनसे]
चुराकर किये हुए इनके बालचरित्रोंको प्रकट करती है ॥ ५ ॥
विश्वामित्रजीने यज्ञरक्षाके लिये दशरथजीसे माँगकर अपने आश्रमपर
लाये हुए अपने प्राणप्रिय पाहुनोंको प्रेमपूर्वक पूजकर सम्मानित
किया ॥ ६ ॥ ये साधक और सिद्धजनोंके साधनोंके फल हैं,
सभीके नेत्रोंको सफल करनेवाले हैं, माता-पिताके सम्पूर्ण सुकृतोंके
फल हैं तथा तुलसीदासके जीवनधन हैं ॥ ७ ॥
अहल्‍योद्धार
राग सूहो
[ ५७ ]
रामपद पदुम-पराग परी ।
ऋषितिय तुरत त्यागि पाहन-तनु छबिमय देह धरी ॥ १ ॥
प्रबल पाप पति-साप दुसह दव दारुन जरनि जरी ।
कृपासुधा सिंचि बिबुध-बेलि ज्यों फिरि सुख-फरनि फरी ॥ २ ॥
निगम-अगम मूरति महेस-मति-जुबति बराय बरी ।
सोइ मूरति भइ जानि नयनपथ इकटकतें न टरी ॥ ३ ॥
बरकति हृदय सरूप, सील, गुन प्रेम-प्रमोद-भरी ।
तुलसिदास अस केहि आरतकी आरति प्रभु न हरी ? ॥ ४ ॥
ऋषिपत्नी अहल्याके सिरपर जैसे ही भगवान् रामके चरण-
कमलोंका पराग पड़ा, वैसे ही उसने पत्थरका शरीर त्याग कर अति
छबिमय शरीर धारण कर लिया ॥ १ ॥ अपने प्रबल पापके कारण
पतिके शापरूप दुःसह अग्निके कठोर तापसे जलती हुई कल्पलता

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

१०३ बालकाण्ड
मानो कृपारूप अमृतसे सींची जाकर पुनः सुखरूप फलीसे सम्पन्न
हो गयी ॥ २ ॥ वेदोंके लिये भी अगम जिस मूर्तिको भगवान्
शंकरकी बुद्धिरूपा युवतीने अन्य भगवन्मूर्तियोंको त्याग कर वरण
किया है, उसीको नेत्रपथमें आयी हुई देख वह (अहल्या) एकटक
होकर उससे विचलित न हुई ॥ ३ ॥ वह प्रेम और आनन्दसे भरकर
मन-ही-मन उनके रूप, शील और गुणोंका बखान करने लगी।
तुलसीदास कहते हैं, इसी प्रकार प्रभुने किस दीनकी दीनता नहीं
हरी ॥ ४ ॥
[ ५८ ]
परत पद-पंकज ऋषि-रवनी ।
भई है प्रगट अति दिब्य देह धरि मानो त्रिभुवन-छबि-छवनी ॥ १ ॥
देखि बड़ो आचरज, पुलकि तनु कहति मुदित मुनि-भवनी ।
जो चलिहैं रघुनाथ पयादेहि, सिला न रहिहि अवनी ॥ २ ॥
परसि जो पाँय पुनीत सुरसरी सोहै तीनि-गवनी ।
तुलसिदास तेहि चरन-रेनुकी महिमा कहै मति कवनी ॥ ३ ॥
प्रभुके चरणकमल पड़ते ही मुनिपत्नी अहल्या अत्यन्त दिव्य
देह धारणकर प्रकट हो गयी है, मानो तीनों लोकोंकी छविकी पुत्री
ही हो ॥ १ ॥ यह परम आश्चर्य देखकर मुनिपत्नियाँ प्रसन्न होकर
कहने लगीं कि यदि रघुनाथजी पैदल चलेंगे तो पृथ्वीतलपर शिला
नहीं रहने पावेंगी ॥ २ ॥ जिन चरणोंका स्पर्श करके पवित्र हुई
गङ्गाजी त्रिपथगामिनी होकर सुशोभित हो रही हैं, तुलसीदासजी
कहते हैं, ऐसी कौन-सी बुद्धि है जो उनकी महिमाका वर्णन कर
सके ? ॥ ३ ॥

पृष्ठ 110 स्कैन

गीतावली १०४
[ ५९ ]
मूरिभाग-भाजनु भई ।
रूपरासि अवलोकि बंधु दोउ प्रेम-सुरंग रई ॥ १ ॥
कहा कहैं, केहि भाँति सराहँै, नहि करतूति नई ।
बिनु कारन करुनाकर रघुबर केहि-केहि गति न दई ? ॥ २ ॥
करि बहु बिनय,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

१०५ बालकाण्ड
ऋषितिय तारि स्वयंबर पेखन जनकनगर पगु धारे।
मग नर-नारि निहारत सादर, कहैं बड़ भाग हमारे ॥ ४ ॥
तुलसी सुनत एक-एकनि सों चलत बिलोकनिहारे।
मूकनि बचन-लाहु, मानो अंधनि लहे हैं बिलोचन-तारे ॥ ५ ॥
[मार्गमें जाते समय पथिक जन कहते हैं—]

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

गीतावली १०६
नाइ सीस पगनि, असीस पाइ प्रमुदित,
पाँवड़े अरघ देत आदर सों आने हैं।
ससन, बसन, वासकै सुपास सब बिधि,
पूजि प्रिय पाहुने, सुभाय सनमाने हैं ॥ २ ॥
बिनय बढ़ाई ऋषि-राऊ परस्पर
करत पुलकि प्रेम आनँद अघाने हैं।
देखे राम-लखन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

१०७ बालकाण्ड
प्राणोंसे भो प्रिय जान पड़े ॥ ३ ॥ हृदयसे ब्रह्मानन्दका तथा नेत्रोंसे
दर्शनके आनन्दका अनुभव कर महाराज जनकने रामरूपको ही
अधिक सरस जाना है [अर्थात् दर्शनसुखको ही विशेष समझा है] ।
तुलसीदासजी कहते हैं, विदेहके स्नेहकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें