सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 103, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 103
पृष्ठ 103 स्कैन

६७ बालकाण्ड
उनके मस्तकोंपर शोभायमान है, गलेमें यज्ञोपवीत है, अङ्गमें
पीताम्बर सुशोभित है, हाथमें धनुष-बाण हैं तथा कमरमें तरकस
कसा हुआ है, मानो यज्ञके रोगरूप राक्षसोंका नाश करनेके लिये
सूर्यदेवने अग्निके साथ अपने पुत्र दोनों अश्विनीकुमारोंको भेजा हो
॥ २ ॥ बादल छाया कर रहे हैं, देवतालोग फूल बरसाते हैं तथा
उनकी छबिको कामदेवसे भी अतुलित बतलाते हैं। तुलसीदासजी
कहते हैं, प्रभुको देखकर मार्गके मनुष्य, पक्षी और मृग भगवान्‌के
रूप-रंगमें रँगकर प्रेममें मग्न हो रहे हैं ॥ ३ ॥
राग कल्याण
[ ५४ ]
मुनिके संग बिराजत बीर ।
कालपच्छ धर, कर कोदंड-सर, सुभग
पीतपट कटि कटि तूनीर ॥ १ ॥
बदन इंदु, अंभोरुह लोचन, स्याम गौर
सोभा-सदन सरीर ।
पुलकत ऋषि अवलोकि अमित छबि, उर न
समाति प्रेमकी भीर ॥ २ ॥
खेलत, चलत, करत मग कौतुक, बिलंबत
सरित-सरोबर-तीर ।
तोरत लता, सुमन, सरसीरुह, पियत
सुबासम सीतल नीर ॥ ३ ॥
बैठत बिमल सिलनि बिटपनि तर, पुनि पुनि
बरनत छाँह, समीर ।
देखत नटत केकि, कल गावत मधुप, मराल,
कोकिला, कीर ॥ ४ ॥
गी० ७-