गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
गीतावली ३६
राम-निछावरि लेनको हठि होत भिखारी।
बहुरि देत तेहि देखिये मानहुँ धनधारी॥ २४॥
भरत लषन रिपुदवनहूँ धरे नाम बिचारी।
फलदायक फल चारिके दसरथा-सुत चारी॥ २५॥
भए भूप बालकनिके नाम निरुपम नीके।
सबै सोच-संकट मिटे तबतें पुर-तीके॥ २६॥
सुफल मनोरथ बिधि किये सब बिधि सबहीके।
अब होइहै गाए सुने सबके तुलसीके॥ २७॥
अवधमें अत्यन्त सुन्दर आनन्द-बधावे बज रहे हैं। महाराजने
रघुवंशमें श्रेष्ठ बालकोंके नामकरणकी शुभ तिथियोंका शोधन
कराया ॥१॥ राजा दशरथकी आज्ञा पा ऋषिराज वसिष्ठजीने शिष्य,
मन्त्री, सेवक, सखाओंको बुलाया और उन्होंने आदरपूर्वक
आकर सिर नवाया ॥ २ ॥ गुरुजीने उन सभी साधु, सुमति और
सामर्थ्यवान् लोगोंको शिक्षा दी तथा [ सब तीर्थोंका ] जल, [ तुलसी
आदि ] पत्र, [आम्र, नारियल आदि] फल और मूलिका नवग्रहकी
मणियाँ आदि सारी पूजोपयोगी सामग्री लिखवायीं ॥ ३ ॥ गणेशजी
पार्वती और भगवान् शङ्करका पूजन कर गौओंका दोहन कराया
गया, घर-घर महान् आनन्दमङ्गल और सुन्दर गुणगान होने
लगा ॥४॥ अपनी मनभावनी बात हो रही है—यह देखकर तुरन्त ही
मनमें आनन्दित होकर वे लोग जहाँ-तहाँ चल पड़े, मानों इन्द्रकी
आज्ञासे मेघगण पवनके साथ मिलकर दौड़ रहे हों ॥ ५ ॥ घर,
आँगन, चौक, गली और बाजारोंको सजाया गया। सर्वत्र कलश, चँवर,
तोरण, ध्वजा और चँदोवे लगाये गये॥६॥अति विचित्र और सुन्दर चौक
३७ बालकाण्ड
पूरे गये; उनमें नाम लिख-लिखकर यह सूचित किया गया कि अमुक
चौक अमुकका रचा हुआ है। तालाब और बावड़ियोंको भर-भरकर
उनमें अरगजा साना गया है ॥७॥ स्त्री-पुरुषोंने चार ही पलमें सारे
साज सजा लिये। इस समय दशरथपुरीने अपनी छबिसे देवपुरीको
भी लज्जित कर दिया है ॥८॥ देवता लोग अपने-अपने विमान
सजाकर आनन्दपूर्वक आये और हर्षित होकर फूलोंकी वर्षा
करने लगे, मानों उन्हें गया हुआ धन फिर मिल गया हो ॥९॥
वेदपाठके लिये चारों वेदके जाननेवाले ब्राह्मण वरण किये गये हैं।
उनमें अथर्ववेदी तो स्वयं रघुकुलगुरु ज्ञाननिष्ठ वसिष्ठजी ही हैं, जिनकी
महिमा सारा जगत जानता है ॥१०॥ उन्होंने लोकरीति और वेदविधि
सम्पन्न कर सुमधुर वाणीमें कहा—'कौसल्यारानीको शीघ्र ही बालक-
के सहित बुलवाइये' ॥११॥ यह सुनते ही बड़भागिनी सुवासिनीं
स्त्रियाँ उन्हें गाती हुई ले चलीं। यह दृश्य देख और सुनकर पार्वती,
लक्ष्मी, शारदा और शची अति प्रेममग्न हुईं ॥१२॥ वे अपनी-
अपनी रुचिके अनुसार वेष बनाकर हिल-मिलकर उनके साथ हो
गयीं; उस समय मानों तीनों लोकोंका भाग जग गया ॥१३॥
सुन्दर चौकोंमें बैठी हुई रानियाँ गोदमें आनन्दमूर्ति बालकोंको लिये
अति शोभायमान हो रही हैं; पुण्यवान् लोग उन्हें देख रहे हैं ॥१४॥
उस समयके सुख, सौन्दर्य और कौतुककी कला देख-सुनकर मुनि-
जन मोहित हो जाते हैं, भला ऐसे कौन कवि हैं जो उस समाजका
वर्णन कर सकें ? ॥१५॥ फिर ऋषिराज वसिष्ठजी रक्षाऋचा*
*ॐ अङ्गादङ्गाभिजायतोऽसि हृदयादभिजायसे ।
आत्मा वै पुत्रनामासि त्वं जीव शरदां शतम् ॥
गीतावली ३८
पढ़ने लगे। आकाशसे फूलोंकी झड़ी लग गयी तथा जय-जयकारके
सहित बहुत-से बाजे बजने लगे ॥१६॥ लङ्कामें अमङ्गल होने लगे,
तरह-तरहकी शङ्काएँ और आपत्तियाँ उमड़ आयीं; किन्तु चौदहों
भुवनके बड़े-बड़े दुःख और दारिद्र्य दूर हो गये ॥ १७ ॥ अथर्व-
वेदी वसिष्ठजीने बालककी ओर देखकर हँसते हुए भगवान् शङ्करको
बतलाया [कि तुम्हारे इष्टदेव ये ही हैं] और उनका, शुभके
लिये भी शुभ तथा आनन्दके भी आनन्ददायक 'राम'
नाम सुनाया ॥ १८ ॥ श्रीकौसल्याजी सुन्दर आलवाल (वृक्षका
थाला) हैं, ('राम' नामके) दो अक्षर सुन्दर दल हैं, मानो सकल
आनन्दका कन्द ही अंकुरके रूपमें प्रकट हुआ है ॥ १९ ॥
[वसिष्ठजीने जो भगवान् शङ्करको यह सूचना दी थी कि ये आपके
इष्टदेव हैं सो] शिवजीने उन्हे देखकर और पहचानकर भगवान्का
नाम जपते हुए हाथ जोड़कर सिरके पास लगाया। उस समय
देवताओंने आदरपूर्वक 'जय जय जय करुणानिधे' कहा ॥ २० ॥
हे सत्यसन्ध! आपने जो अक्षर कहे हैं वे सर्वदा सत्य हैं। हे
प्रणतपाल! आपसे जिन-जिन फलोंकी इच्छा की है उन सभीको
प्राप्त किया है॥ २१ ॥ उस समय ब्राह्मण और देवताओंको देखकर
महाराज दशरथ बड़े आनन्दित हुए और अपने मन्त्री, सेवक, सखा,
पटधारी और भण्डारीको बुलाकर कहा- ॥ २२ ॥ 'जाओ, जिसे
जो चाहिये उसे सम्मान और सावधानीसे वही वस्तु दो।' तब वे
हृदयमें हर्षित हो याचकोंको ढूँढ़-ढूँढ़कर तथा बुला-बुलाकर दान
देने लगे ॥२३॥ सब लोग भगवान् रामकी निछावर लेनेके लिये
हठपूर्वक भिखारी बन जाते हैं और फिर वे ही दान देते हुए
३६ बालकाण्ड
दिखाई देते हैं, मानो साक्षात् कुबेर ही हों ॥२४॥ वसिष्ठजीने विचार
करके भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नके भी नाम रखे। महाराज दशरथके
चारों पुत्र मानों अर्थ, धर्मादि चारों फलोंको भी फल देनेवाले हैं ॥२५॥
इस प्रकार राजकुमारोंके सुन्दर एवं अनुपम नाम रखे गये। उस
समयसे नगरकी स्त्रियोंके सारे शोक और सङ्कट (राजाके पुत्रहीन
रहनेका शोक और राजा के बाद पुररक्षकके अभाव से होनेवाला
सङ्कट ) दूर हो गये ॥ २६ ॥ विधाताने सबके सभी मनोरथ सब
प्रकार पूर्ण कर दिये। अब भी उनका गान या श्रवण करनेसे
तुलसीदास तथा सबकी सभी कामनाएँ पूर्ण हो जायँगी ॥२७॥
दुलार
राग बिलावल
[ ७ ]
सुभग सेज सोभित कौसिल्या रुचिर राम-सिसु गोद लिये।
बार-बार बिधुबदन बिलोकति लोचन चारु चकोर किये ॥ १ ॥
कबहुँ पौढ़ि पयपान करावति, कबहुँ राखति लाइ हिये।
बालकेलि गावति हलरावति, पुलकति प्रेम-पियूष पिये ॥ २ ॥
बिधि-महेस, मुनि-सुर सिंहात सब, देखत अंबुद ओट दिये।
तुलसिदास ऐसो सुख रघुपति पै काहू तो पायो न बिये ॥ ३ ॥
महारानी कौसल्या सुन्दर बालक रामको गोदमें लिये मनोहर
शय्यापर सुशोभित हैं और अपने नेत्रोंको सुन्दर चकोर बनाकर बार-
बार भगवान्का मुखचन्द्र निहारती हैं ॥ १ ॥ कभी शय्यापर लेट
कर दुग्धपान कराती हैं, कभी उन्हें हृदय से लगा लेती हैं और कभी
भगवान्की बाललीला गाती हुई उन्हें हिलाने-डुलाने लगती हैं और
गीतावली ४०
प्रेमामृत पानकर पुलकित होती हैं ॥२॥ ब्रह्मा, महादेव, ऋषि
और देवता—ये सभी बालकोंकी ओटमें छिपे-छिपे प्रसन्न होकर देख
रहे हैं किन्तु तुलसीदासजी कहते हैं कि रघुनाथजीका ऐसा सुख तो
[कौसल्याको छोड़कर] और किसीको नहीं मिला ॥३॥
राग सोरठ
[ ८ ]
ह्वै हौ लाल कबहिं बड़े बलि मैया।
राम-लषन भावते भरत-रिपुदवन चारु चारचो भैया ॥ १ ॥
बाल बिभूषन बसन मनोहर अंगनि बिरचि बनैहौं।
सोभा निरखि, निछावरि करि, उर लाइ बारने जैहौं ॥ २ ॥
छगन-मगन अँगना खेलिहौ मिलि, ठुमुकु-ठुमुकु कब धैहौ।
कलबल बचन तोतरे मंजुल कहि 'माँ' मोहि बुलैहौ ॥ ३ ॥
पुरजन-सचिव, राउ-रानी सब, सेवक-सखा-सहेली।
लैहैं लोचन लाहु सुफल लखि ललित मनोरथ-बेली ॥ ४ ॥
जा सुखकी लालसा लटू सिव, सुक-सनकादि उदासी।
तुलसी तेहि सुखसिंधु कौसिला मगन, पै प्रेम-पियासी ॥ ५ ॥
'हे लाल ! मैया बलि जाती है, तुम कब बड़े होगे ? प्यारे
राम, लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न । तुम चारों सुन्दर भाई कब बड़े
होगे॥१॥ऐसा कब होगा कि मैं तुम्हारे मनोहर अङ्गोंके लिये बालोचित
आभूषण और वस्त्र बना-बनाकर उन्हे सजाऊँगी तथा उस शोभाको
देखकर नाना प्रकारकी निछावर कर तुम्हें हृदयसे लगाकर वारी
जाऊँगी ॥ २ ॥ तुम सब बालक मग्न हो मिल-जुलकर कब आँगनमें
खेलोगे, कब ठुमुक-ठुमुककर दौड़ोगे तथा कब अति मधुर और
४१ बालकाण्ड
मनोहर तोतली बोली बोलकर मुझे 'माँ' कहकर बुलाओगे ॥ ३ ॥
अपनी मनोरथरूपी सुन्दर बेलको सफल हुई देख पुरवासी, मन्त्रि-
मण्डल, राजा, रानी, सेवक, सखा और सहेलियाँ कब अपने नेत्रोंका
लाभ लूटेंगी ?' ॥ ४ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं कि जिस सुखकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४२
निछावर कर बलैया लेंगी ॥ २ ॥ तुम्हारे किलकने, नाचने, चलने,
देखने और दौड़कर मिलनेकी मनोहरतासे तथा मणिमय खम्भोंमें
तुम्हारा प्रतिबिम्ब पड़नेसे आँगनमें छवि छलकने लगेगी ॥ ३ ॥
तुम्हारे बालविनोदके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४३ बालकाण्ड
राम-सिसु सानुज चरित चारु गाइ-सुनि
सुजनन सादर जनम-लाहु लियो है।
तुलसी बिहाइ दसरथ दसचारिपुर
ऐसे सुखजोग बिधि बिरच्यो न बियो है ॥ ४ ॥
माताओंने बालकोंको तेल और उबटन लगाकर स्नान कराया
और फिर नेत्रोंको आंजकर अति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४४
भरत सुमित्रा लये, कैकयी सत्रुसमन,
तन प्रेम-पुलक मगन मन भये हैं ॥ १ ॥
मेढ़ी लटकन मनि-कनक-रचित, बाल-
भूषन बनाइ आछे अंग अंग ठये हैं।
चाहि चुचुकारि चूमि लालत लावत उर
तैसे फल पावत जैसे सुबीज बये हैं ॥ २
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४५ बालकाण्ड
फूल बरसाते हैं और नवीन नेहसे युक्त साधुवाद कहते हैं कि मानो
विधाताने अपने जीवनभरमें इन्हीं माता, पिता, पुत्र, सुहृद् और
परिजनोंको रचा है ॥ ३ ॥ बड़ी आयुके स्त्री-पुरुष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऔर पालनेमें झुलानेसे भी नहीं रहते, बराबर रो रहे हैं। इससे मुझे
तथा और सब लोगोंको बड़ी चिन्ता हो रही है ॥ १ ॥ देव, पितर
और ग्रहोंकी पूजा की जाती है, घृतका तुलादान भी किया जाता है;
तो भी हे सखि ! कभी-कभी जब किसी दुष्टा स्त्रीकी दृष्टि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४७ बालकाण्ड
जिस समय मुनिवरने रामके मस्तकपर हाथ रक्खा, उसी समय
वे किलकने लगे। भगवान्की महिमाको जानकर और उनकी लीला
देखकर गुरुजीके नेत्रोंमें जल भर आया और शरीर पुलकित हो गया,
रोमावली खड़ी हो गयी ॥ १ ॥ उन्होंने रामको गोदमें उठा लिया,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४८
[ १५ ]
मातु सकल, कुलगुर-वधू, प्रिय सखी सुहाई।
सादर सब मंगल किए महि-मनि-महेस पर
सबनि सुधेनु दुहाई ॥ १ ॥
बलि भूप भूसुर लिये अति बिनय बड़ाई।
पूजि पायँ, सनमानि, दान दिये, लहि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४६ बालकाण्ड
जद्यपि बुधि, बय, रूप, सील, गुन समै चारु चारयो भाई।
तदपि लोक-लोचन-चकोर-ससि राम भगत-सुखदाई ॥ २ ॥
सुर, नर, मुनि करि अभय, दनुज हति, हरहिं, धरनि गरुआई।
कीरति बिमल बिस्व-अघमोचनि रहिहि सकल जग छाई ॥ ३ ॥
याके चरन-सरोज कपट तजि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५०
राग बिलावल
[ १७ ]
अवध आजु आगमी एकु आयो ।
करतल निरखि कहत सब गुनगन, बहुतन्ह परिचौ पायो ॥ १ ॥
बूढ़ो बड़ो प्रमानिक ब्राह्मन संकर नाम सुहायो ।
सँग सिसुसिष्य, सुनत कौसल्या भीतर भवन बुलायो ॥ २ ॥
पायँ पखारि, पूजि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५१ बालकाण्ड
बालकोंको गोदमें ले-लेकर उनके करकमल देखने लगे। उस समय
[अपने आराध्यदेवका प्रत्यक्ष दर्शन पानेसे] उनके हृदयमें आनन्द
नहीं समाया ॥४॥ तदनन्तर उन्होंने उनके जन्म लेनेके समयकी
बातोंका वर्णन किया और भविष्यमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५२
लिये बुद्धिरूप मृगनयनी बुलाऊँ' ॥२॥ तुलसीदासजी कहते हैं-
उस मनोहर मालाको कविंतारूप कमनीय कामिनीके कण्ठमें पहनाकर
मैं प्रफुल्लित होऊँ और हे रघुश्रेष्ठ ! मैं उस (कविता-कामिनी) के
साथ मिलकर तुम्हारे ही पवित्र चरित्र गाकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५३ बालकाण्ड
रूप - वृक्षमें फैलकर मानों रात्रि अपनी छबि छिटका रही है ॥३॥
हे तात ! अब तुम्हें जमुहाई आ रही है और तुम अलसा रहे हो ।
मैं तुम्हारी आदत अच्छी तरह जान गयी हूँ । अच्छा, मैं गा-गाकर
और हिला डुलाकर सुखमयी निद्राको बुलाती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५४
धार) प्रेमसहित पान करते हैं और आनन्दपूर्वक जीवन-यापन
करते हैं ॥३॥
[ २१ ]
सुखनींद कहति आलि आइहौं।
राम, लखन, रिपुदवन, भरत सिसु करि सब सुमुख
सोआइहौं ॥ १ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५५ बालकाण्ड
और दुःख अपने ऊपर ले लूंगी ॥३॥ राजा और रानीको अपने
पुत्र तथा कुटुम्बियोंके सहित देखकर मैं नेत्रोंका फल पाऊँगी और
वहाँ—तुलसीदास कहते हैं कि उन सबके साथ मिलकर रघुवंश-
तिलक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें