सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।

स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 233 स्कैन

से अत्यन्त भरे हुए हैं। उस वनको देखकर देवताओंके बहुत-से वन
और बगीचे भी तुच्छ जान पड़ते हैं ॥ ४-५ ॥ भगवान् रामके वनका
वर्णन नहीं हो सकता, वह देखते ही चित्तको चुरा लेता है [और
ऐसा जान पड़ता है] मानो मनोहर लता और वृक्षोंसे पूर्ण कामदेव-
का निवासस्थान ही हो ॥ ६ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 234 स्कैन

गीतावली २२८
प्रसन्न होकर आपसमें पिचकारियाँ भर रहे हों ॥ १४ ॥ [काले
और लाल मुखके] बन्दर अपने बच्चोंको पीठपर चढ़ाकर एक डालसे
दूसरी डालपर कूदते हैं, वह ऐसा जान पड़ता है मानो [स्वांग
रचनेवाले लोग] मुखोंपर गेरू या स्याही लगाकर गधोंपर सवार
हो गये हों ॥ १५ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 235 स्कैन

२२६ अयोध्याकाण्ड
राग बसन्त
[ ४८ ]
आजु बन्यो है बिपिन देखो, राम धीर । मानो खेलत फागु मुद मदन बीर
बट, बकुल, कदंब, पनस, रसाल । कुसुमित तरु-निकर कुरव-तमाल ॥
मानो बिबिध बेष धरे छैल-यूथ । बिच बीच लता ललना-बरूथ ॥२॥
पनवानक निरझर, अलि उपंग । बोलत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 236 स्कैन

गीतावली . २३०
रंग छिड़कता हुआ विराजमान हो ॥ ४ ॥ इसने खेलनेमें ही देवता,
असुर और नाग आदिको जीत लिया है तथा यह हठपूर्वक सिद्ध-
मुनीश्वरोंके मार्गमें रोड़े अटकाये हुए है । तुलसीदास कहते हैं—यह
कामदेव तो उसीको छोड़ता है, जिसकी कमलनयन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 237 स्कैन

१३१ अयोध्याकाण्ड
वनमें [नवीन कोंपलें उत्पन्न कर] कोई नया नगर बसाया
हो ॥ २ ॥ उन मदन महाराजका राजसिंहासन पर्वतकी सुन्दर
शिला है, वनकी शोभा रति है, मृगगण कुटुम्बी हैं, पुष्ट श्वेतच्छत्र
हैं, लताएँ वितान हैं, वायु चमर है और झरने नौबत हैं ॥ ३

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 238 स्कैन

गीतावली २३२
सिखर परस घन-घटहि, मिलति बग-पाँति सो छवि कबि बरनी।
आदि बराह बिहरि बारिधि मनो उठ्यो है दसन धरि धरनी ॥ ४ ॥
जल जुत बिमल सिलनि झलकत नभ बन-प्रतिबिंब तरंग।
मानहु जग-रचना बिचित्र बिलसति बिराट अँग अंग ॥ ५ ॥
मंदाकिनिहि मिलत झरना भरि भरि भरि भरि जल आछे।
तुलसी सकल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 239 स्कैन

२३३ अयोध्याकाण्ड
कौसल्याकी विरह-वेदना
राग सोरठ
[ ५१ ]
आजुको भोर, और सो, मांई ।
सुनौं न द्वार बेद-बंदी-धुनि गुनिगन-गिरा सोहाई ॥ १ ॥
निज निज सुंदर पति-सदननितें रूप-सील-छबि छाईं ।
लेन असीस सीय आगे करि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 240 स्कैन

गीतावली २३४
कबहुँ कहति यों, बड़ी बार भइ, जाहु भूप पहँ, भैया।
बंधु बोलि जेँइय जो भावै, गई निछावरि मैया ॥ ३ ॥
कबहुँ समुझि बन-गवन रामको रहि चकि चित्र लिखी-सी।
तुलसिदास वह समय कहेतें लागत प्रीति सिखी-सी ॥ ४ ॥
माता रघुनाथजीके खेल-कूदके धनुषको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

३. किष्किन्धा एवं सुन्दरकाण्ड: सुग्रीव-मैत्री, विभीषण-शरण एवं लंका-दहन

पृष्ठ 241 स्कैन

२३५ अयोध्याकाण्ड
कौसल्याके बिरह-बचन सुनि रोइ उठीं सब रानी ।
तुलसिदास रघुबीर-बिरहकी पीर न जाति बखानी ॥ ४ ॥
[माता कौसल्या कहती हैं—] 'अरी मैया ! मुझे कोई नहीं
समझाता । मुझे अभीतक विश्वास नहीं होता कि रामका वनगमन सत्य
है या कोई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 242 स्कैन

गीतावली २३६
माता कौसल्या जब-जब घरको सूना देखती हैं तब-तब
व्याकुल हो जाती हैं। उन्हें दिन-दिन दूना दुःख हो रहा है ॥ १ ॥
वह भगवान् रामके मुनिमनहारी बालविनोदोंको याद करती हैं
और (उनके) सुकुमार चरणकमलोंको राजमन्दिरके आंगनमें ही
विचरनेवाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 243 स्कैन

२३७ अयोध्याकाण्ड
'अरी सखि ! मेरी इस अभिलाषाको भक्तसुखदायक विधाता
श्रीहरि अनुकूल होकर कब पूर्ण करेंगे ? ॥ १ ॥ हे सखि ! मेरे पास
आकर कोई पुरुष कानोंको अमृतके समान प्रिय लगनेवाले ये वचन
कब कहेगा कि सीताके सहित तुम्हारे दोनों पुत्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 244 स्कैन

गीतावली २३८
महाराज दशरथने जब सुना कि सुमन्त अयोध्यामें लौट आया
है तो इस उत्कण्ठासे कि 'देखें प्राणनाथ रामकी क्या दशा सुनाता
है, वे व्याकुल होकर उठ दौड़े ॥ १ ॥ फिर मन्त्रीको अत्यन्त व्याकुल
होकर अपने चरणोंमें गिरते देख राजाने उसे उठाकर हृदयसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 245 स्कैन

२३६ अयोध्याकाण्ड
मरनेपर भी दूर नहीं होगा ॥ १ ॥ देखो, मैंने रामको राजतिलकके
लिये बुलाकर वनवास दे दिया, फिर भी उनके चित्तमें चौगुना
उत्साह बना रहा ! उनका ऐसा शील और स्वभाव जानकर भी
मेरा हृदय दाड़िम (अनार) के समान फट नहीं गया ॥ २ ॥ यदि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 246 स्कैन

गीतावली २४०
राग गौरी
[ ५९ ]
करत राउ मनमों अनुमान ।
सोक-बिकल, मुख बचन न आवै, बिछुरे कृपानिधान ॥ १ ॥
राज देन कहि बोलि नारि-बस मैं जो कह्यो बन जान ।
आयसु सिर धरि चले हरषि हिय कानन भवन समान ॥ २ ॥
ऐसे सुतके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 247 स्कैन

२४१ अयोध्याकाण्ड
भरतजी अयोध्यामें
[ ६० ]
ऐसे तें क्यों कटु बचन कह्यो री ?
'राम जाहु कानन' कठोर तेरो कैसे धौं हृदय रह्यो, री ॥ १ ॥
दिनकर-बंस, पिता दसरथ-से, राम-लषन-से भाई ।
जननी ! तू जननी ? तौ कहा कहौं, बिधि केहि खोरि न लाई? ॥ २ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 248 स्कैन

गीतावली २४२
[ ६१ ]
ताते हौं देत न दूषन तोहू।
रामबिरोधी उर कठोरतें प्रगट कियो है बिधि मोहू ॥ १ ॥
सुंदर सुखद सुसील सुधानिधि, जरनि जाइ जिहि जोए।
बिष-बारुनी-बंधु कहियत बिधु ! नातो मिटत न धोए ॥ २ ॥
होते जौ न सुजान-सिरोमनि राम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 249 स्कैन

२४३ अयोध्याकाण्ड
[ ६२ ]
जो पैंहौं मातु मते महँ ह्वैहौं ।
तौ जननी ! जगमें या मुखकी कहाँ कालिमा ध्वैहौं ? ॥ १ ॥
क्यों हौं आजु होत सुचि सपथनि ? कौन मानिहै सांची ? ।
महिमा-मृगी कौन सुकृतीकी खल-बच-बिसिखन बांची ? ॥ २ ॥
गहि न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 250 स्कैन

गीतावली २४४
सुनिबे जोग बियोग रामको हौं न होउँ मेरे प्यारे ।
सो मेरे नयननि आगेतें रघुपति बनहि सिधारे ॥ २ ॥
तुलसिदास समुझाइ भरत कहँ, आँसु पोंछि उर लाए ।
उपजी प्रीति जानि प्रभुके हित, मनहु राम फिरि आए ॥ ३ ॥
[माता कौसल्या कहती हैं—]

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 251 स्कैन

२४५ अयोध्याकाण्ड
[भरतजी कहते हैं—] बताओ तो अयोध्यामें मेरा क्या
है ? लोग कहते हैं कि रघुनाथजीके चरणोंको त्याग कर राज्य करो;
ये सब-के-सब इसी धुनमें लगे हुए हैं ॥ १ ॥ मेरी माता धन्य है !
और धन्य हूँ मैं, जिसके लिये यह सारा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 252 स्कैन

गीतावली २४६
'भाई ! मैं अयोध्यामें रहकर क्या लूँगा ? मैं तो राम, लक्ष्मण
और सीताजी के चरण देखनेके लिये कल ही वनको प्रस्थान करूँगा
॥ १ ॥ यद्यपि मुझसे या मेरी कुटिल मातासे बड़ी बुरी बान बन
गयी है तो भी परम संकोची भगवान् राम अपने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें