बिहारी सतसई (महाकवि बिहारीलाल - लाला भगवानदीन कृत सविastार हिन्दी टीका सहित)
Bihari Satsai with Hindi Commentary
महाकवि बिहारीलाल (टीकाकार: लाला भगवानदीन) द्वारा
पृष्ठ 86, कुल 290 में से
संदर्भ में पढ़ेंप्रथमशतक १. ( ३३ )
नहीं करती पूसके महीनेमें निकला हुआ यह पसीनाही
इस बातको प्रगट कियेदेता है । प्रथमविभावना ॥ ८६ ॥
सही रँगीले रतिजगे, जगी पगी सुखचैन ।
अलसोंहैं सौहैं किये, कहैं हँसोहे नैन ॥ ८७ ॥
यह सत्य है कि, रँगीले रात तेरे संग जागे और सुखचैन
में पग कर तूभी जगी, आलसभरी हँसौही तेरी आँखें मुझसे
सौगंध करके कहेदेती हैं । एकके जागनेसे दोनोंका जागना
होताही है फिर दोनोंका पृथक् कहनेका कारण यह कि, प्रीतम
रँगभरेका जागना सहज समझा परन्तु तेरे जागनेसे उसका
रतिपूर्वक जागना जाना । अनुमान ॥ ८७ ॥
औरै ओप कनीन कन, गनी धनी शिरताज ।
मनी धनीके नेहकी, बनी छनी पटलाज ॥८८॥
तेरी आँखोंके कनीनकाओंके तारेकी औरही चमकहै इस
कारण मैंने तुझे ( धनी ) बहुतोंकी शिरताज ( गनी ) गिनी
अर्थात् जाना तू पियाके प्रेमकी मणि बनीहै तू लाजमें छिपाती
है सो यह लाजरूपी पटमें छन निकली है अर्थात् जैसे निर्मल
मणिकी कांति वस्त्रमें छनकर निकलती है तैसे छिपानेसे तेरा
नेह नहीं छिप सकता । भेदकांति० ॥ ८८ ॥
यह वसंत नखरी गरम, अरी न शीतल वात ।
६