सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 132, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 132

अष्टाङ्गयोगवर्णन । ६७
अथ मूलबंध ॥
मूलबंध अब कहतहूं, अपान वायु वश होय ।
ऊपर कूं खैंचन करै, मिलै प्राण मै सोय ॥
कमल कमल सीधे भवै, 'नाभि तले हो राह ।
आगे मारग सुगम हो, पहुँचै योगीनाह ॥
मूलबंध गुण ऐसा होई । वायुअधोगति जाय न कोई ॥
रेता ऊरध यासूं सधै । दिन दिन आयु सवाई बधै २॥
यासूं कारज सब वनिआवै । रोगरक्त को सभी नशावै ॥
योगी पहिले या आराधै । अपान वायु कूं नीके साधै ॥
अब मैं मूलबंध बतलाऊं । ज्योंका त्यों साधन दिखलाऊं ॥
गुदाबास याका तुम जानो । गुदा द्वार बंधनदै ठानो ॥
बायें पांव कि एँड़ीसेती । मूल द्वार रोकै करिहेती ॥
ऊरधही ३ कूं खैंचन कीजै । शुकदेव कहै नीके सुनलीजै ॥
अरु कबहूं मन ऐसीधरै । आसन पदम करन कूं करै ॥
कपड़े की इकगेंद बनावै । गुदा मध्य कसबंध लगावै ॥
योंभी वायु सधै वा भांती । जोपै लगारहै दिनराती ॥
पवन तले की ऊपरजावै । प्राण अपान सहज मिलजावै ॥
नाद बिंद रल मिलजा दोई । एकवर्ण साधै जो कोई ॥
योग माहिं यह भी परधान । बूढ़ी देह पलटहो ज्वान ॥
जठर ४ अगन बाढ़ै अधिकाय । जो चाहै तौ बहुतै खाय ॥
सुन चरणदास कहै शुकदेव । जो गुरु पूरा देवै भेव ॥
अथ जलंधरबंध ॥
दो० मूलबंध तोसूं कहा, गुण कह तब समुझाय ।
बंध जलंधर कहतहूं, सुन सरवन करि चाय ॥
१ तोंदी २ बाढै ३ ऊपर ४ पेट ॥