भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)
Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas
सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 133, कुल 690 में से
संदर्भ में पढ़ेंतीजा बंध जलंधर जानौ। कंठ वास ताका पहिचानौ ॥
ग्रीवा लटक चिबुक हिय लावै। कंठ पवन रोके परचावै ॥
हिरदै प्राण पूर करि रहिये। बंध जलंधर यासूं कहिये ॥
उरध पवन नीचे को जाय। अरध पवन ऊरधकूं लाय ॥
उदर मध्य लै ताहि बिलोय। ब्रह्मरन्ध्र जा पहुँचै सोय ॥
इह विधि ब्रह्मपंथकूं धावै। सहजै सहजै मध्य समावै ॥
जरा मरण जहँ भय नहिं व्यापै। लहै अमरपद होरह आप ॥
चरणदास शुकदेव बतावै। जोपै बंध उड्यान लगावै ॥
अथ उड्यानबंध ॥
दो० बंध उड्यान आगे कहा, जिह्वा उलट लगाय ।
कान आंख मुख नाकके, स्वर सब बंधकराय ॥
इह सुबंध महिमा अधिक, लागै बजर किवाँर ।
सातद्वार की बाटहो, निकसै नाहिं बयार ॥
पांचौ मुद्रा बंध सब, दिखलाया यह देश ।
•शुकदेव कहै रणजीत सुन, और कहूं उपदेश ॥
अष्टपदी छन्द ॥
चौरासीही जानि जुआसन योगके ।
सिद्ध पदम तिनमाहिं बड़ेही थोकके ॥
बहुनारिनके मांहिं जु नौनारीभनी ।
तिन मैं सुषमन जानबड़ी गुरुसूं सुनी ॥
तीनि बंधके माहि मूलकूं जानिये ।
मुद्रौही में बड़ी खेचरी मानिये ॥
वायुनमें परधान प्राणकं देखिये ।
सबकुंभकहूं माहिं केवलबड़ि लेखिये ॥
बानी चारौ मध्य पराही गाइये ।