सर्वार्थसिद्धि: तत्त्वार्थसूत्र (आचार्य पूज्यपाद - पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री सविस्तार हिन्दी टीका)
Sarvarthasiddhi of Acharya Pujyapada on Tattvartha Sutra with Commentary
आचार्य उमास्वामी / पूज्यपाद (टीकाकार: पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री) द्वारा
पृष्ठ 92, कुल 558 में से
संदर्भ में पढ़ें८८ सर्वार्थसिद्धि
प्रमाणोंसे यह भी विदित होता है कि राजा अविनीतके पुत्रका नाम दुर्विनीत था और ये आचार्य पूज्यपादके
शिष्य थे ।¹ राजा दुर्विनीतका राज्यकाल वि० सं० ५३८ के लगभग माना जाता है, अतः इस आधारसे यह
कहा जा सकता है कि आचार्य पूज्यपाद ५वीं शताब्दीके उत्तरार्ध और विक्रमकी ६वीं शताब्दीके पूर्वार्धके
मध्य कालवर्ती होने चाहिए।
२. वि० सं० ९९० में बने देवसेनके दर्शनसारके एक उल्लेखसे भी इस तथ्यकी पुष्टि होती है ।
देवसेनने यह कहा है कि श्री पूज्यपादके एक शिष्य वज्रनन्दी थे, जिन्होंने विक्रम सं० ५२६ में द्रविड़ संघकी
स्थापना की थी । दर्शनसारका उल्लेख इस प्रकार है-
सिरिपूज्जपादसीसो दाविडसंघस्स कारगो दुट्ठो ।
णामेण वज्जणंदी पाहुडवेदी महासत्तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें