सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

लीलावती (भास्कराचार्य द्वितीय - प्राचीन भारतीय गणित सटीक)

Lilavati of Bhaskaracharya with Hindi Commentary

भास्कराचार्य द्वितीय (११५० ई.) / पं. रामस्वरूप शर्मा द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished268 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

लीलावती भास्कराचार्य द्वितीय (बारहवीं शताब्दी) की अंकगणित और क्षेत्रमिति पर रचना है, जो उनके सिद्धान्तशिरोमणि का पहला भाग मानी जाती है। सदियों तक भारत में गणित की प्रारम्भिक शिक्षा इसी से होती रही। इसके प्रश्न प्रायः काव्यमय रूप में और किसी बाला को सम्बोधित करके पूछे गए हैं, जिससे यह ग्रन्थ रोचक भी बन गया है।

ग्रन्थ के विषयों में संख्याओं की परिकर्म (जोड़, घटाव, गुणा, भाग, वर्ग, घन, मूल), भिन्न और शून्य के नियम, त्रैराशिक और पञ्चराशिक, मिश्रक व्यवहार (ब्याज और मिश्रण), श्रेढ़ी, क्षेत्रफल, खात, चिति, क्रकच, राशि और छाया के व्यवहार, कुट्टक तथा अंकपाश (क्रमचय) आते हैं।

यह स्कैन खेमराज श्रीकृष्णदास के श्रीवेङ्कटेश्वर स्टीम प्रेस, बम्बई से माघ संवत् १९६४ (शक १८२९) में छपी तीसरी आवृत्ति है। इसमें मुरादाबाद निवासी पण्डित भोलानाथ के पुत्र पं. रामस्वरूप शर्मा की अन्वय सहित हिन्दी भाषा-टीका है; रामस्वरूप शर्मा ने काशी की राजकीय संस्कृत पाठशाला में न्याय आदि शास्त्र पढ़े थे। इस आवृत्ति का संशोधन मैथिल ज्योतिषी श्री बब्बू शर्मा झा ने किया। भूमिका में ज्योतिष को वेद का नेत्र बताकर इसके अध्ययन का महत्त्व समझाया गया है, और टीकाकार ने पुनर्मुद्रण के सब अधिकार सेठ खेमराज को सौंपने का उल्लेख किया है। यह प्रति जम्मू के स्वर्गीय पं. मनमोहन शास्त्री के संग्रह की है।

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

क्रयविक्रयव्यवहारः । (८९)
तर्हि तान् एककषोडशाष्टकमितैः भागैः मे निष्केण देहि । यतः अहं धूप
चिकीर्षामि ॥ २ ॥
अर्थः-हे अपनी माताको आनन्द देनेवाले वैश्यकुमार ! यदि सुन्दर कर्पूर एक
पल २ दो निष्कका मिलता है और चन्दन एक पल द्रम्मके आठवें भाग १/८
का मिलता है और अगर १/२ आधा पल द्रम्मके आठवें भागमें मिलता है तो
इन सब वस्तुओंको अर्थात् कपूर १ एक भाग चन्दनके १६ सोलह भाग अगरके
८ आठ भाग एक निष्कसे मुझको दो क्योंकि मुझको धूप करनेकी इच्छा है
॥ २ ॥ (यहां बताओ कि, तीनों चीजें तोलमें कितनी २ मिलेंगी और उनका
अलग २ क्या मोल होगा ? )
न्यासः-पण्यानि १/१ १/१ १/२ मूल्यानि ३२/१ १/८ १/८
भागाः १/१ १६/१ ८/१ मिश्रधनम् द्रम्माः १६
लब्धानि कर्पूरादीनां मूल्यानि १४ २/६ ६/६ ६/६
तथैव तेषां पण्यानि ७/१६ ७/१६ ३/२ ॥
फैलाव- कर्पूर. चन्दन. अगर. मिश्रधन
मोल ३२/१ भाग १/१ मोल १/८ भाग १६/१ मोल १/८ भाग ८/१ १६
पल १/१ पल १/१ पल १/२
यहाँ अपने २ मूल्यको अपने २ भागोंसे उपरोक्त रीति के अनुसार गुणा किया
अर्थात् कर्पूरके मूल्य ३२/१ का अपने भाग १/१ स गुणा किया तब ३२/१ ऐसा रूप
हुआ. फिर चन्दनके मूल्य १/८ को अपने भाग १६/१ स गुणा किया तब २/१ ऐसा
रूप हुआ और अगरके मूल्य १/८ का अपने भाग ८/१ से गुणा किया तब ८/६४ ऐसा
रूप हुआ. इस प्रकार तीनोंके मूल्योंको अपने २ भागोंसे गुणा करनेसे ऐसा
३२/१ २/१ १/१ रूप हुआ. इनमें अपनी २ तोलका भाग लिया अर्थात् ३२/१ में अपनी
तोल १/१ का भाग लिया तब ३२/१ ऐसा रूप हुआ. २/१ में अपनी तोल १/१ का
भाग लिया तब २/१ ऐसा स्वरूप हुआ. १/१ में अपनी तोल १/२ का भाग
देनेसे २/१ ऐसा रूप हुआ. इस प्रकार तीनों राशिमें अपनी २ तोलका भाग देनेसे
३२/१ २/१ २/१ ऐसा स्वरूप हुआ, इनको दो जगह अलग २ लिखा, एक जगह
तीनों राशिका योग कर लिया और एक जगह वैसा ही रहने दिया.
जहाँ योग किया वहा ३६/१ ऐसा रूप हुआ, फिर बिना योग करी हुई जो राशि
१ ३२/१ २/१ २/१ ह उनको मिश्रधन १६/१ द्रम्मसे अलग २ गुणा किया, तब ५१२/१ ३२/१ ३२/१
ऐसा रूप हुआ, इनमें ऊपर जो योग ३६/१ कर आये हैं उसका अलग २ भाग लिया.

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

( ९० ) लीलावती ।
तब लब्धिका १२८/१ ६/१ ६/१ ऐसा रूप हुआ. इस प्रकार कर्पूर चन्दन, अगर
इनका क्रमसे १४ ३/१ ६/१ ६/१ इतना द्रम्म मूल्य हुआ, फिर कर्पूर चन्दन,
अगर इन तीनोंके भागों १/१ १६/१ ५/१ को मिश्रधन १६/१ से गुणा किया
तब १६/१ २५६/१ १२८/१ ऐसा रूप हुआ. इनमें ऊपर जो योग किया था
३६/१ उसका भाग दिया तब लब्धिका ५/१ ६४/१ ९ ऐसा रूप हुआ इस प्रकार कर्पूर
चन्दन अगर इनकी क्रमसे ५/१ ७ ३/१ ३ ५/१ इतना पल तोल हुआ यही
मिलेगा.
रत्नमिश्रीकरणसूत्रं वृत्तम्-
रत्नोंके विषयकी मिश्र गणित करनेकी रीति एक श्लोकमें लिखते हैं-
नरघ्नदानोनितरत्नशेषैरिष्टे हते स्युः खलु मूल्यसंख्याः ॥
शेषैर्हते शेषवधे पृथकस्थैरभिन्नमूल्यान्यथवा भवन्ति॥ २५॥
अन्वयः-खलु नरघ्नदानोनितरत्नशेषैः इष्टे हते मूल्यसंख्या स्युः । अथवा शेषवधे
पृथक्स्थैः शेषैः हते अभिन्नमूल्यानि भवन्ति ॥ २५ ॥
अर्थः- (जहां मनुष्योंका अपने पदार्थोंके परस्पर अलटे पलटे समान धन कहा
हो) तहां मनुष्योंकी संख्यासे गुणी हुई दानकी संख्याके घटानेसे जितने २ रत्न
शेष रहें उनका अलग २ इष्ट अङ्कमें भाग ले तब जो जो लब्धि होगी वही
निश्चय करके प्रति २ रत्नका मोल होगा.
अथवा-सब जो शेष रहें उन सबको परस्पर गुणा करके जो राशि हो
उसमें शेष अङ्कोंका अलग २ भाग दे तब प्रति २ रत्न का मोल लब्धि
मिलेगा ॥ २५ ॥
अत्रोद्देशकः-इस विषयका उदाहरण-
माणिक्याष्टकमिन्द्रनीलदशकं मुक्ताफलानां शतं
सद्रत्नानि च पञ्च रत्नवणिजां येषां चतुर्णां धनम् ॥
संगस्नेहवशेन ते निजधनाद्दत्त्वैकमेकं मिथो
जातास्तुल्यधनाः पृथग्वद सखे तद्रत्नमूल्यानि मे ॥१॥
अन्वयः- हे सखे ! येषां रत्नवणिजां माणिक्याष्टकम् इन्द्रनीलदशकम्
मुक्ताफलानां शत सद्रत्नाणि च पञ्च चतुर्णां धनम् आसीत् ते सङ्गस्नेहवशेन
निजधनात् एकम् एकम् मिथः दत्त्वा तुल्यधनाः जाताः तर्हि रत्नमूल्यानि मे
पृथक् वद ॥ १ ॥

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

रत्नमिश्रकव्यवहारः । (९१)
अर्थः-हे मित्र ! जिन रत्नोंके व्यापार करनेवाले चार पुरुषोंका क्रमसे ८ आठ
माणिक १० दश इन्द्रनीलमणि १०० सौ मोती ५ पांच सुन्दर हीरे यह धन था.
उन्होंने मार्गमें स्नेह होनेसे अपने २ धनमेंसे आपसमें एक २ रत्न दिया तब उन
सबके पास तुल्य मूल्यका धन हो गया तौ कहो माणिक आदि प्रति रत्नका क्या
मोल होगा ? ॥ १ ॥
न्यासः--मा० ८ नी० १० मु० १०० व० ५ ।
दानम् १ नराः ४ ।
नरगुणितदानेन ४रत्नसंख्यासूनितासु शेषाणि मा० ४। नी०
६। मु० ९६ । व० १ एतैरिष्टराशौ भक्ते रत्नमूल्यानि स्यु
रिति । तानि च यथाकथंचिदिष्टे कल्पिते भिन्नानि ॥ अत्रेष्टं
स्वधिया कल्प्यते तथाऽत्रापीष्टं कल्पितम् ९६ ॥
अतो जातानि मूल्यानि २४ । १६ । १ । ९६ समधनम्
२३३ । अथवा शेषाणां घाते २३०४ पृथक् शेषैर्भक्ते
जातान्यभिन्नानि ५७६। ३८४ । २४ । २३०४ । जनानां
चतुर्णां तुल्यधनम् ५५९२ तेषामैते द्रम्माः सम्भाव्यन्ते ॥
फैलाव-यहाँ व्यापारियोंने एक १ रत्न देकर पलटा किया वही एक रत्नदान
है और मनुष्य चार ४ हैं, इस कारण मनुष्योंकी संख्या ४ से दानकी संख्या १ को
गुणा किया तब ४ चार हुए. इनको सबके रत्नोंमेंसे घटाया तो बचे मा० नी० मु०
$ \hspace{19em}४\hspace{1.5em}६\hspace{1.5em}९६$
हीरा इनका अलग २ इष्ट ९६ छियानवे मानकर उसमें भाग दिया तब क्रमसे एक
$ \hspace{0.5em}१$
२ माणिक आदिका मोल हुआ. मा० नी० मु० ही० इस प्रकार आपसमें एक २
$ \hspace{11em}२४\hspace{1.5em}१६\hspace{1.5em}१\hspace{1.5em}९६$
रत्न पलट लेनेसे सबका धन बराबर हो जाता है, क्योंकि माणिकवालेके पास पाँच
५ माणिक एक १ नीलमणि, १ एक मुक्ता १ एक हीरा है. ऊपर १ माणिकआदि
सबका मोल बता आये हैं, उसी हिसाबसे जोडा. अर्थात् ५ पाँच माणिकका मोल
१२० एकसौ बीस द्रम्म हुए और एक नीलमणिका मोल १६ सोलह द्रम्म हुआ
और एक १ मुक्ताका १ एक द्रम्म हुआ. १ एक हीरेके ९६ छियानवे द्रम्म हुए,
सबको जोडा तब २३३ दोसौ तैंतीस द्रम्म हुये. इसी प्रकार दूसरेके पास एक १
माणिक सात ७ नीलमणि एक १ मुक्ता एक १ हीरा है, तीसरेके पास एक १

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

( ९२ ) लीलावती ।
माणिक एक १ नीलमणि सतानवे ९७ मुक्ता एक १ हीरा है. चौथेके पास एक १
माणिक एक १ नीलमणि एक १ मोती दो २ हीरा है सबका उपरोक्त मूल्यके अनु-
सार जोडनेसे समधन २३३ दोसौ तैंतीस होता है जैसा कि आगे यंत्रमें लिखा है

व्यौपारी. | पहला | दूसरा | तीसरा | चौथा
माणिक. | ५ | १ | १ | १
नीलमणि. | १ | ७ | १ | १
मुक्ताफल. | १ | १ | ९७ | १
हीरा. | १ | १ | १ | २

| | पहला | दूसरा | तीसरा | चौथा |
माणिक. एकका मू० २४ | संख्या. मूल्य. ५ १२० | संख्या. मूल्य. १ २४ | संख्या. मूल्य. १ २४ | संख्या. मूल्य. १ २४ |
नीलमणि. एकका मू० १६ | सं० मू० १ १६ | सं० मू० ७ ११२ | सं० मू० १ १६ | सं० मू० १ १६ |
मुक्ताफल. एकका मू० १ | सं० मू० १ १ | सं० मू० १ १ | सं० मू० ९७ ९७ | सं० मू० १ १ |
हीरा. एकका मू० ९६ | सं० मू० ९६ | सं० मू० १ ९६ | सं० मू० १ ९६ | सं० मू० २ १९२ |
सबका जोड. | २३३ | २३३ | २३३ | २३३ |

इस उदाहरणमें इष्ट कल्पना करना अपनी बुद्धिके अनुसार लिखा है. उसकी रीति
यह है कि, रत्नोंमें मनुष्य संख्यासे गुणा करी हुई दोकी संख्या घटाकर जो रत्न
शेष रहें उनमेंसे पहली दो राशियोंमें किसी अंकका परिवर्तन लगे तो दे ले.
परिवर्तन देनेसे जो अंक आवे उनको परस्पर घात कर ले. घात करनेसे जो अंक
आवें उनको जिस अंकका परिवर्तन दिया हो उससे गुणा करे. फिर जो अंक हो
उसका एक राशि शोषित रत्नोंमेंकी दोनोंको किसी अंकका परिवर्तन लग सके तो
दे, परिवर्तन देनेसे जो अंक आवे उनका परस्पर घात करे और जिस अंकका
परिवर्तन दिया हो, उससे गुणा करे, इसी प्रकार जितनी राशि हों, सबसे इसी

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

रीतिसे क्रिया करे. यदि किसीका परिवर्तन न लग सकता हो तो दोनों राशियोंका
ही परस्पर घात कर ले और उसीको एक राशि मान ले जैसा कि इसी उदा-
हरणोंमें मनुष्योंकी संख्या ४ से गुणित रत्नोंकी संख्या ४ को रत्नोंमें घटानेसे ४,
६, १, ९६ यह राशियें होती हैं. यहां पहली दो २ राशियें ४, ६ में दो २ का परि-
वर्तन दिया तब २, ३ ऐसा स्वरूप हुआ. इन दोनों अंकोंका परस्पर घात किया
तब ६ छ हुआ, इसको परिवर्तन अंक २ दोसे गुणा किया तब १२ बारह हुए.
अब १२ को एक राशि माना और एकराशि शेषत रत्नोंमें १ क ली, तब १२, १
एक ऐसा स्वरूप हुआ. यहां किसीका परिवर्तन नहीं लग सकता. इस कारण दोनों
राशियोंके घात १२ को ही एक राशि माना और एक शेषत रत्नोंमेंकी ९६ ली. तब
१२, ९६ ऐसा स्वरूप हुआ. यहां १२ बारहका परिवर्तन दिया तब १, ८ ऐसा
स्वरूप हुआ. यहां दोनों राशियोंका घात ८ आठ हुआ, इसको परिवर्तक अङ्क १२
से गुणा किया तब ९६ छियानवे हुआ. अब वोही शेषत राशि नहीं रही इस
कारण यही ९६ इष्ट है इसी पर उपरोक्त क्रिया करनेसे उत्तर मिलेगा ॥
अथवा-शेष अङ्कों ४ । ६ । १ । ९६ का घात करके उसको इष्ट माना २३०४
इसमें अलग २ शेषोंका भाग लिया तब भी प्रतिरत्नका मूल्य मिला. ५७६ । ३८४।
२४ । २३०४ । इस रीतिसे सबका समान धन अलग २ पाँच हजार पांचसौ बानवे
५५९२ होता है ॥
अथ सुवर्णगणिते करणसूत्रं वृत्तम्-
अब सुवर्णके विषयमें मिश्रगणित करनेकी रीति एक श्लोकमें लिखते हैं.
सुवर्णवर्णाहतियोगराशौ स्वर्णैक्यभक्ते कनकैक्यवर्णः ॥
वर्णो भवेच्छोधितहेमभक्ते वर्णोद्धृते शोधितहेमसंख्या ॥ २६ ॥
अन्वयः-सुवर्णवर्णाहतियोगराशौ स्वर्णैक्यभक्ते कनकैक्यवर्णः स्यात्। शोधितहेमभक्ते
वर्णः स्यात् । वर्णोद्धृते शोधितहेमसंख्या भवेत् ॥ २६ ॥
अर्थः-सुवर्णकी तोलको अपने २ वर्ण ( प्रमाण जितनेका हो उस धनसे ) गुणा
करे. फिर गुणा करनेसे जो गुणनफल हो उनको जोड ले उसमें सब सुवर्णोंकी
तोलके योगका भाग दे तब जो लब्धि हो, वह सब मिले हुए सुवर्णका एक भाव
होता है और यदि उसी वर्ण और तोलके घातयोगमें शोधे हुए सुवर्णका भाग
दे तब पहले वर्णकी संख्या मालूम होती है और यदि वर्णका भाग ले तब
शोधे हुए (जिसको शोधा है उसकी ) सुवर्णकी तोल मालूम होती है ॥

पृष्ठ 110 स्कैन

(९४) लीलावती।
उदाहरणानि-
विश्वार्कुरुद्रदशवर्णसुवर्णमाषा दिग्वेदलोचनयुगप्रमिताः
क्रमेण ॥ आवर्णितेषु वद तेषु सुवर्णवर्णं तूर्णं सुवर्णगणि-
तज्ञ वणिग्भवेत्कः ॥ १ ॥
अन्वयः-हे सुवर्णगणितज्ञ ! वणिक् ! विश्वार्कुरुद्रदशवर्णसुवर्णमाषाः क्रमेण
दिग्वेदलोचनयुगप्रमिताः संति तेषु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

फैलाव-यहां ऊपर कही हुई रीतिके अनुसार सुवर्णकी तोलको अपने २ वर्ण
(भाव) से गुणा किया तब क्रमसे गुणनफल १३०, ४८, २२, ४० यह हुआ,
इनका योग (जोड) किया तब दोसौ चालीस २४० हुआ, इसमें
सुवर्णके तोलका योग २० का भाग लिया तब १२ बारह लब्धि
हुआ यही सब सुवर्णको गलाकर सबको एक भाव होगा.
और जहाँ वही बीस २० मासे सुवर्ण गलानस १६ सोलह मासे रहा. वहाँ
ऊपर कही हुई रीतिके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

( ९६ ) लीलावती ।
अर्थः-हे मित्र ! आठ ८ और दो २ मासे सुवर्ण दश १० और ग्यारह ११ के
वर्ण ( भाव ) का है और जिसका भाव नहीं जानते वह सुवर्ण ६ छ मासे है और
सबको मिलाकर गलानेसे एक भाव १२ बारह होता है तो जिसका वर्ण ( भाव )
नहीं जानते हैं उसका क्या भाव होगा ? सो कहो ॥ १ ॥
न्यासः- $\begin{matrix} १० & ११ & ०
८ & २ & ६ \end{matrix}$
लब्धमज्ञातवर्णमानम् १५ ॥
फैलाव-यहां

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

,सुवर्णगणितमिश्रप्रकारः। (९७)
उदाहरणम्-
उदाहरण कहते हैं.-
दशेन्द्रवर्णा गुणचन्द्रमाषाः किंचित्तथा षोडशकस्य तेषाम्॥
जातं युतौ द्वादशकं सुवर्णं कतीह ते षोडशवर्णमाषाः ॥ १ ॥
अन्वयः-गुणचंद्रमाषाः दशेंद्रवर्णाः सन्ति । तथा षोडशकस्य किञ्चित् सन्ति ।
तेषां युतौ द्वादशकं सुवर्णं जातम् तर्हि इह ते षोडशवर्णमाषाः कति सन्ति? ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

( ९८ ) लीलावती ।
अर्थ:-योगजवर्ण ( युतिजातवर्ण ) को बड़ी संख्यावाले वर्णमें घटावै और
युतिजातवर्णमें थोड़ी संख्यावाले वर्णको घटावै, फिर जो दोनोंमें शेष रहें उनको
अलग २ कोई इष्ट कल्पना कर उससे गुण दे तब क्रमसे सुवर्णकी तोल मालूम
होती है ॥ २९ ॥
उदाहरणम्-
हाटकगुटिके षोडशदशवर्णे तद्युतौ सखे जातम् ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

छन्दश्चितिगणितप्रकारः । ( ९९ )
अथ छन्दश्चित्यादौ करणसूत्रं श्लोकत्रयम्-
अब छन्दका प्रकार इत्यादि जाननेकी रीति तीन श्लोकमें लिखते हैं.
एकाद्येकोत्तरा अङ्का व्यस्ता भाज्याः क्रमस्थितैः ॥
परः पूर्वेण संगुण्यस्तत्परस्तेन तेन च ॥ १ ॥ ३० ॥
एकद्वित्र्यादिभेदाः स्युरिदं साधारणं स्मृतम् ॥
छन्दश्चित्युत्तरे छन्दस्युपयोगोऽस्य तद्विदाम् ॥ २ ॥३१॥
मूषावहनभेदादौ खण्डमेरौ च शिल्पके ॥
वैद्यके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

( १०० ) लीलावती ।
तत्र छन्दश्चित्युत्तरे किंचिदुदाहरणम्-
तहां पहले प्रस्तारके विषयमें कुछ उदाहरण दिखलाते हैं-
प्रस्तारे मित्र गायत्र्याः स्युः पादे व्यक्तयः कति ॥
एकादिगुरुवश्चाशु कथ्यतां तत्पृथक्पृथक् ॥ १ ॥
अन्वयः-हे मित्र ! गायत्र्याः पादे प्रस्तारे कृते सति कति व्यक्तयः स्युः । एका
दिगुरवः च कति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

मिश्रकव्यवहारः । (१०१)
अङ्क $\frac{२}{५}$ के भाज्य २ से गुणा किया तब ३० तीस हुआ, इसमें भाजक ५ पांचका
भाग लिया तब ६ ६ लब्धि पाँचवाँ सिद्ध अङ्क हुआ. फिर इसके आगेके अङ्क $\frac{१}{६}$
के भाज्यसे गुणा किया तब ६ ६ हुआ. भाजकका इसमें भाग दिया तब १ एक
छठा सिद्ध अङ्क लब्धि हुआ. इस प्रकार सिद्ध अङ्क (एक आदि गुरुके भेद) यह
६ । १५ । २० । १५ । ६

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

( १०२ ) लीलावती ।
इस खण्डमेरुमें छन्दःशास्त्रोक्त क्रिया करनेसे अन्तमें जो अङ्क आते हैं वह
एक दो तीन इत्यादि गुरु वर्णोंके क्रमसे भेद होते हैं, इस गणितके करनेसे यह
मालूम होता है कि, यह छन्दःशास्त्रोक्त रीतिसे निकाले हुए भेदहीका है या नहीं ॥
प्रस्तार बनानेकी यह रीति है कि, जितने अक्षरोंका प्रस्तार करना हो, पहले
उतने ही गुरु लिखे,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

मिश्रकव्यवहारः । ( १०३ )
तीन तीन, चार चार, पांच पांच, छ छ, रसोंके अलग २ स्वादके भोजन बनाये
जाँय तो कितनी तरहके व्यञ्जन बनेंगे ? सो कहो ॥ १ ॥
मूषान्यासः--८ ७ ६ ५ ४ ३ २ १
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८
लब्धा एकद्वित्र्यादिमूषावहनसंख्याः ।
८ २८ ५६ ७० ५६ २८ ८ १
१ २ ३ ४ ५ ६

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

( १०४ ) लीलावती ।
छ ६के २८, सात सातके ८, आठ आठका १ एक भेद होंगे सबको जोडा तब सब
भेद मिलकर २५५ दोसौ पचपन हुए.
दूसरा उदाहरण-६ छ रसके भेद जानते हैं इस कारण छहसे लेकर
एक २ स्थान बढाकर उलटे अंक लिखे और उनके नीचे एक दो इत्यादि
क्रमसे लिखे-
६/१ ५/२ ४/३ ३/४ २/५ १/६ फिर उसी रीतिसे पहले ऊपरकी पंक्तिके पहले अंक छ
६ में उसीके नीचे लिखे हुए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

जोडा होगा, वही लब्धिमें दो युक्त पदसे गुणा करके तीनका भाग दे तब निश्चय
करके जोडे हुए अंकोंका जोड हो जाता है ॥ ३३ ॥
उदाहरणम्-
एकादीनां नवान्तानां पृथक्संकलितानि मे ॥
तेषां संकलितैक्यानि प्रचक्ष्व गणक द्रुतम् ॥ १ ॥
अन्वयः-हे गणक! एकादीनां नवान्तानां सङ्कलितानि मे पृथक् वद । तेषां सङ्कलि-
तैक्यानि च पृथक् द्रुतं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

( १०६ ) लीलावती ।
कृत्यादियोगे करणसूत्रं वृत्तम्-
एक आदि क्रमसे अंकोंके वर्गोंको तथा घन आदिको जोडनेकी सरल रीति एक
श्लोकमें-
द्विघ्नपदं कुयुतं त्रिविभक्तं सङ्कलितेन हतं कृतियोगः ॥
सङ्कलितस्य कृतेः सममेकाद्ये कघनै क्यमुदीरितमाद्यैः ॥ ३४ ॥
अन्वयः-द्विघ्नपदं कुयुतं त्रिविभक्तं संकलितेन हतं कृतियोगः स्यात् ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

श्रेढीव्यवहारः । (१०७)
यही एकसे ९ नौतक अंकोंके घनोंका योग है. इसी प्रकार जितने चाहे उतने अंकोंका
वर्गैक्य घनैक्य जान सकता है ॥
यथोत्तरचयेऽन्त्यादिधनज्ञानाय करणसूत्रम्-
जहाँ पहले दिन कुछ धन दे, फिर प्रतिदिन कुछ बढ़ती दे तहाँ मध्यधन,
अन्त्यधन, सर्व धन (अर्थात् जितने दिनों तक दिया उसके मध्यमें कितना दिया
और अन्तके दिन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

( १०८ ) लीलावती ।
अन्त्यधनम् ७४
सर्वधनम् ५८५
फैलाव-जो पहले दिन दिया जाता है उसको आदिधन कहते हैं और जिस
धनकी बढतीसे दिया जाय वह चय कहाता है और जितने दिन दिया जाता
है वह दिन गच्छ कहाते हैं. इस प्रकार इस उदाहरणमें आदि धन ४ चार है
क्योंकि पहले दिन ४ चार दिया है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें