करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।
प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:
- गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
- नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
- हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
- ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
- कुछ शंकाओं का निराकरण
साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।
योग और भोग-दानों से ऊपर उठकर जब सद्गुरु द्वारा 'नाम' की प्राप्ति करेगा, तभी गुरु का बच्चा बन सकेगा, तभी पूर्ण हो पायेगा; अन्यथा कच्चा ही रह जायेगा, अपूर्ण ही रह जायेगा । इसका मतलब है कि गुरु ने जो 'नाम' दिया, वो मूल आध्यात्मिक उर्जा थी। उसके बिना जीव संसार-सागर से पार नहीं हो सकता। गुरु के दर्शन से यह उर्जा बढ़ती जाती है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजिन परिस्थितियों में हम गुरु का दर्शन नहीं कर पाते हैं, उन परिस्थितियों में हमें गुरु का ध्यान करना चाहिए । सम्भव हो सके तो गुरु का दर्शन करना चाहिए, पर यदि ऐसा सम्भव न हो सके तो फिर उसका विकल्प है—‘ध्यान'। पर दर्शन तो फिर भी करने - ही करने हैं। अगर कुछ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें11. सहज मार्ग है हमारा
सहज-मार्ग है हमारा
परमात्म-तत्व की प्राप्ति के लिए तीन सूत्र नज़र आ रहे हैं- 1. योग - मार्ग 2. ज्ञान - योग 3. भक्ति - योग कोई योग-मार्ग बोल रहा है, कोई ज्ञान - योग बोल रहा है तो कोई भक्ति-योग बोल रहा है। तीन मार्ग दिखाई दे रहे हैं। अगर खामोशी से देखें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकर सकते हैं। क्योंकि घोर साधनाएँ करने वाले भी इनसे प्रभावित हुए।
जब तक मनुष्य मन-माया के नियंत्रण में है, तब तक मोक्ष का प्रश्न ही नहीं उठता है । साहिब कह रहे हैं- हे हंसा तू अमर लोक का, पड़ा काल बस आई ।
पाँच पचीस तीन का पिंजड़ा, जामें तोहि राखा भरमाई ॥
आपका बैरी मन के अलावा और कोई नहीं है । इसलिए योग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंइन मुद्राओं से हम कतई अमर - लोक नहीं जा सकते हैं। इसलिए साहिब ने तथा संतों ने ऋषि-मुनियों, पीर पैगंबरों आदि का उदाहरण नहीं दिया, देव- चरित्र पर भी ज़्यादा व्याख्या नहीं की। क्या निंदा की ? नहीं, वो कह रहे हैं कि ये सब तीन-लोक के दायरे में हैं । साहिब की वाणी कह रही है कि पहले जितने भी लोग आए, तीन- लोक तक ही गये, आगे का यात्रा कोई नहीं कर पाया। आप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंफिर आप देखें कि इन शक्तियों को प्राप्त करके ऋषि-मुनियों ने हिंसा, क्रूरता ही तो दिखाई। इस शक्तियों को प्राप्त करके दूसरों को कष्ट ही तो दिया । पर एक महात्मा किसी को कष्ट नहीं देता है । उनकी निंदा नहीं कर रहे, क्योंकि उनकी ग़लती नहीं थी, निरंजन के दायरे में थे न । मौका आने पर कपिल मुनि ने राजा सगर के 60 हज़ार पुत्रों को जो भस्म किया, वो क्या था! यानी अंदर के विकारों को नहीं जीत पाए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनिकल सकता है। मन बहुत ताक़तवर है, प्रमाण मिलते हैं कि योग-साधनाएँ करने के बाद भी मनुष्य अपने मन को नहीं जीत पाया । क्या है ज्ञान-मार्ग ज्ञान-मार्ग का मतलब है कि ज्ञान के द्वारा परम-तत्व की प्राप्ति करना । क्या हम ज्ञान के विरोधी हैं ? नहीं। रावण बहुत बड़ा ज्ञानी था, लेकिन कामातुर होकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमहात्म है। शिष्य को केवल गुरु की शरणागत में रहना है। सारा काम गुरु का है । साहिब कह रहे हैं- तीन लोक नव खण्ड में, गुरु से बड़ा ना कोय |
कर्त्ता करे ना कर सके, गुरु करे सो होय ॥
गुरु ही सब करेगा। साहिब की वाणियाँ गुरुत्व को स्थापित कर रही हैं।
कबीर हरि के रूठते, गुरु की शरणी जाय ।
**कहैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशरणागत कह सब गुण आवै । ज्ञान भक्ति तेहि माहिं समावै ।।
शरण हो जब यह निश्चय आई । प्रभु मोहि दोनो सकल सहाई ।।
सकल पाप ताको जरि जावै । जो सतगुरु की शरण में आवै ।।
सद्गुरुकी, प्रभु की शरण में होता है, उसके सब काम वे स्वयं ही कर लेते हैं । यही बात किसी सत्संग में एक महात्मा जी कह रहे थे । एक बंदा वहाँ पर बैठा हुआ था। उसने कहा- अगर हम खाना नहीं खाएँ तो क्या प्रभु खिलाएगा?
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएक ने कहा तो खा फिर लड्डू । उसने कहा कि नहीं, मुझे नहीं खाना लड्डू । दूसरे चोर ने कहा कि पक्का कोई बात है। मारे दो- -चार तमाचे और ठूंस दिये लड्डू उसके मुँह में। फिर पहले चोर ने धीरे से कहा कि पूड़ी भी खिलाओ। वो फिर कहने लगा कि मुझे नहीं खानी पूड़ी। फिर पड़े 5-6 तमाचे...... खा पूड़ी। खिला दी वो भी । इस तरह फिर हलवा, फिर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनहीं करना । यदि कहा है कि माँस नहीं खाना, तो कभी नहीं खाना । जुआ नहीं खेलना कहा है तो कभी नहीं खेलना । यदि किसी भी नियम का उल्लंघन करोगे तो बुद्धि पर कुप्रभाव पड़ेगा, कुंद हो जायेगी बुद्धि। आपको ज़रूरत ही क्या पड़ी है छल, कपट की, चोरी की । एक समय खाना मिले तो उसी में गुज़ारा कर लेना, उसी में खुश रह लेना, पर भूले से भी कभी चोरी नहीं करना । किसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंइसी से पूरी दुनिया है, इसी कारण आत्मा मेरा-मेरा कह रही है। जब मन गुरु ने ले लिया तो आपका अपना मान कैसा रहा ! इसलिए गुरुजनों से कभी मान नहीं चाहना । उनकी बात काटकर कभी अपनी न चलाना ।
गुरु की बात मान सब लीजे । सत्य असत्य विचार न कीजे ॥
अपना दिमाग़ नहीं लड़ाना कि गुरु जी सत्य कह रहे हैं या असत्य। जो कहें, मान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयोग दान जप तीर्थ नहाना । गुरु सेवा बिनु निष्फल जाना ॥
गुरु सेवा बिनु बहु पछतावे । फिरि फिरि यम के द्वारे जावे ॥
गुरु सेवा बिनु कौन जो तारे । भव सागर से बाहर डारे ॥
गुरु सेवा बिनु कछु न सरि है । महाअन्ध कूपै महँ परि है ॥
गुरु सेवा बिनु घट अँधियारा । कैसे प्रकटे ज्ञान उजियारा॥
**गुरु सेवा बिनु द्वन्द अँधेरा । गुरु सेवा बिनु काल को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजितनी महिमा गुरु-सेवा की है, उतनी किसी अन्य चीज़ की नहीं । साहिब कह रहे हैं— नामवंत कहैं कबीर धर्मदास से, गुरुवंता कोई एक ॥ बहुते मिले, ज्ञानवंत अनेक । गुरु-सेवा में सब फल मिल जायेंगे, सब सुखों को प्राप्ति हो जायेगी। साहिब कह रहे हैं—
गंगा यमुना बद्रीश समेते । जगन्नाथादि धाम हैं तेते॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगुरु शरणागति छाड़ि करि, करै भरोसा और ।
सुख सम्पत्ति की कह चली, नहीं नरक में ठौर ।।
तो शरणागति पक्की रखना ।
एक आस विश्वास तुम्हारी । पड़ा द्वार सब विधि मैं हारी।।
विश्वास को ठीक से समझना । कच्चा जीव विचलित हो जायेगा । मुझे एक उदाहरण याद आ गया।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयानी इन विरह की प्रार्थनाओं से मिल रहा है कि मैं सक्षम नहीं हूँ । अपनी बढ़ाई करोगे तो कुछ नहीं रह जायेगा । साहिब बड़ा प्यारा शब्द कह रहे हैं—
गुरु को शब्द न सुने अज्ञानी । भवसागर डूबे अभिमानी ॥
सतगुरु की मरयाद न धरई । लख चौरासी कुण्ड में परई ॥
साहिब कह रहे हैं कि हमेशा गुरु-मर्यादा में रहना है। जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंछठयें आपको प्रभुहिं समर्पे । ताको कबहुँ काल नहिं दर्पे ॥
यानी खुद को समर्पित कर दे। आप अपने जीवन का सब भार साहिब पर सौंपकर देखना। दिल में यही भाव रखना-
जीवन का सब सौंप दिया अब भार तुम्हारे हाथों में ।
है जीत तुम्हारे हाथों में, है हार तुम्हारे हाथों में ।।
समर्पण ध्यान-भजन से भी बढ़कर है । यदि श्रद्धा है तो बहुत लाभ मिल जायेगा। उदाहरण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकोई-कोई कीट पहली आवाज़ में ही शब्द को ग्रहण कर लेता है, कोई दूसरे और कोई तीसरे शब्द में ग्रहण करता है । कुछ-कुछ कीट कठिन हैं, जो पहली में परिवर्तित नहीं होते हैं। हालांकि वो आवाज़ सुनाई दी, पर कीट डर जाता है, भयभीत हो जाता है, संशय में आ जाता है। जैसे माताएँ बच्चों को बंदगी करवाने महापुरुष के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजहाँ जाके बार बार भृंग करता है फेरा ॥
वही कीट जेहल अपने से गुरुबात न माने ।
तब जाके पास उसके भृंग करता है डेरा ॥
कहता है कीट तुमको लगी आन खराबी ।
नहीं अक्ल ठिकाने रही नहीं इल्म है तेरा ॥
तू बात मेरी मान अबकी बार कान धर।
हो मेरी तू दमशक्ल तेरा होवे निबटेरा ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंइसलिए कहा कि समर्पित हो जाओ। तब आप गुरुजी की बात को स्वीकार करेंगे। जो भी कहें, स्वीकार करना है । ....तो ये छ: गुण जिसमें आ गये, वो पल में पार हो जायेगा। उसे कुछ करने की ज़रूरत नहीं है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें