करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।
प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:
- गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
- नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
- हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
- ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
- कुछ शंकाओं का निराकरण
साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।
यदि ऐसा संभव नहीं हो सके तो उसका विकल्प है - ध्यान ।
यह ध्यान बड़ी ही लाजवाब चीज़ है । हमारा ध्यान जितनी देर जिसमें मा हुआ है, हम भी उतनी देर वैसे ही हो जाते हैं । यदि हमारा ध्यान थोड़ी देर के लिए क्रोध की ओर हो जायेगा तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंध्यान करते समय.......
आत्मा के पास एक वांछक ज्ञान है, एक परा ज्ञान है। एक तो क्रियाओं को देखकर, मानव समाज को देखकर सीख लेते हैं, वो बुद्धि से समझा जाता है । पर एक, जो स्वतः ही हमारे अंदर ज्ञान है, वो सही ज्ञान है । कभी-कभी आपके अंदर ज्ञान के भावों का उद्गम होता है। यह क्या है ? यह ज्ञान आपमें है। आत्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसुमिरन करना है। यदि सुमिरन नहीं चल रहा है तो समझो कि मन ने भटका दिया है। यह सुमिरन मन को बाँधने के लिए है।
सुमिरन मन की रीत है, भावे जहाँ लगाय ।
भावे गुरु की भक्ति कर, भावे विषय कमाय ॥
यह फ्री नहीं रह सकेगा । जैसे आँख खुली है तो कुछ-न-कुछ दिखेगा। ऐसे ही मन कहीं-न-कहीं लगेगा । इसलिए-
चिंता तो गुरु नाम की, और न चितवे दास।
**जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमन की ताक़त ख़त्म हो जायेगी। क्योंकि आत्मा को बाँधने वाला कोई नहीं है। इसने स्वयं अपनी ही ताक़त अपने ख़िलाफ़ लगा रखी है।
आपा को आपा ही बंध्यो ॥
साहिब कह रहे हैं कि इस आत्मा ने स्वयं अपनी ताक़त से अपने को बाँध दिया है। जैसे स्वान काँच मंदिल में, भरमत भूँक परयो । जैसे काँच के महल में रहने वाला कुत्ता शीशे में अपनी ही परछाई को दूसरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंक्योंकि पहले मैं लेटे - 2 भी ध्यान - भजन के लिए बोल देता था । पर अब नहीं बोलता हूँ । यह तो मैंने उनके लिए कहा कि जो बैठकर न कर सकें । पर जवान आदमी को तो बैठकर करना चाहिए । तो यह शौक से होना चाहिए । बैठने की फार्मेलिटी नहीं हो । जब भी ध्यान में बैठें तो कोई हरकत न हो। अगर हरकत हो रही है तो वो ध्यान नहीं है फिर । साहिब ने सरल शब्दों में कहा - मन की तरंग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकि बदला कैसे लें। देखा, इतनी चीजें एक-साथ आ गयीं । आप उलझ गये और ध्यान कहीं का कहीं चला गया। मानत नहीं मन मोरा साधो, मानत नहीं मन मोरा....... मन बहाए जा रहा है। कहीं कल्पनाओं में, कहीं इच्छाओं में। इच्छा करनी है, तो भी आत्मा का साथ चाहिए ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें10. ऐसे करें सतगुरु भक्ति
ऐसे करें सतगुरु भक्ति
क्यों करें गुरु भक्ति गुरु-भक्ति क्यों करें? क्या पड़ी है गुरु- सेवा की ? सीधा परमात्मा (परम- पुरुष) की भक्ति कर लेते हैं। आख़िर गुरु-भक्ति के लिए क्यों बोला गया ?
शिष्य को ऐसा चाहिए, गुरु रिझाय आपा खोई ॥
समझें। वो परमात्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगुरुमुख लाहा चले, मनमुख मूल गँवाय ॥
लाहा व्याज को कहते हैं ।
मनमुख चले मूल गँवाय ॥
वो तो मूल ही गँवा देता है। यानी जो गुरु ने पूंजी दी, वो ही गँवा देगा । इसलिए गुरु-भक्ति को समझें । मनमुखता से बचें अब आपको सद्गुरु के अलावा कहीं और भटकना नहीं है। नहीं तो भक्ति दूषित हो जायेगी। जो-जो सद्गुरु कहे, वही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपानी पीने के बहाने बैठ जाता है । अब यहाँ-वहाँ देखकर कहेगा कि आपके घर तो कुछ ग़लत लग रहा है, ज़रूर कोई चीज़ है । तो काकू की बीबी झट से कहती है कि हाँ, हाँ, हमें भी लगता है। अब वो कहता है कि बहुत बड़े सयाने का नाम सुना है; वो वहाँ है; पूरा तो पता नहीं, पर रहता वार्ड नम्बर इतने में है शायद। यानी सब पता दे देता है। शाम को काकू घर आता है तो बीबी कहती है कि परेशानी है । वो कहता है कि क्या करें ?
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनहीं खा सकते। तो जागराते वाले ही सयाने बन गये । फिर वही टीम अब शास्त्री बन गये हैं । जितने शास्त्री हैं, भूत-प्रेत वाला काम भी कर रहे हैं । आपको जो नाम दिया, उससे भूत-प्रेत की नानी भी भाग जायेगी । अन्दर में बैठे यम के 14 दूतों की भी वो नाम ख़बर लेता है । फिर बाहर के भूत क्या करेंगे !
अद्भुत नाम सदा रखवाला ॥
इन चीज़ों पर आदमी नहीं चल रहा है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसतगुरु शब्द सहाई ॥
निकट गये तन रोग न व्यापै, पाप ताप मिट जाई ॥
जादू यंत्र जुक्ति न लागे, शब्द के बाण डहाई ॥
ओझा डायन उर डर डरपे, जहर जूड़ हो जाई ॥
कहैं कबीर कादूँ यम फँसा, सुकृत लाख दुहाई ॥
तो नाम के बाद बड़ी ताक़त आ जाती है । पहले जब मेरे पास बंदा आया तो ज्ञान- - दृष्टि से नहीं आया। किसी को भूत नचा रहा था तो किसी को कोई और समस्या
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें4-6 माइयों को उधर ही हत्या आ जाती थी । यहाँ पर तीन कार्रवाही करते हैं । पहला तो चिल्लाने वाला नाटक होता है, फिर डरावनी शक्ल बना लेते हैं और अंत में सिर घुमाना शुरू कर देते हैं। मैंने पहले सोचा कि यह यहाँ नयी किस्म की बीमारी है शायद। पहले तो लिहाज़ किया। फिर मैंने कहा कि यह सब नहीं चलेगा। दो-तीन तगड़ी लड़कियों को तैयार किया; कहा कि जो भी ऐसा करे, उसका जूड़ा पकड़कर कसना । उसके बाद कोई नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमाई कहती कि झगड़े का मूड भी नहीं होता तो पता नहीं क्यों हो जाता है। तो मैंने बंदे को कहा कि तुमको क्या पड़ी इनके काम बिगाड़ने की ? इनको नुक़सान क्यों कर रहा है ? कहा कि 400 साल से इस ख़ानदान के पीछे लगा हूँ। वो बोला कि मैं प्रेत-योनि में हूँ । ये प्रेत तीन तरह से मिलते हैं । एक तो सामने आ जाते हैं, एक चिंतन में आते हैं और एक नींद में दबाव डालते हैं। जो चिंतन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएक चीज़ आप देखते होंगे कि आप नाम के बाद बड़े सुरक्षित हैं । एक सुरक्षा कवच आपके ऊपर है । आप देखते हैं कि आप सुरक्षित हैं, आप पाते हैं कि कोई ताक़त आपको सुरक्षा दे रही है। आपके पास भूत-प्रेत आदि नहीं आ पा रहे हैं। आपके विश्वास के पीछे आधार है । आप अपने को सुरक्षित पा रहे हैं । जैसे बुलिटप्रूफ पहन लिया तो सुरक्षित महसूस करते हैं । गोली कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस तरह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंघुमा रहा है । वही इसे ग़लत दिशा की ओर ले जा रहा है । पर नाम के बाद यह नहीं ले पाता है ।
नाम होय तो माथ नमावे ॥
... तो केवल नाम की ताक़त से ही यह सुरक्षित हो सकता है। ज्योतिषियों के पास नहीं जाना है न जन्म के समय, न विवाह आदि के समय, न अन्य किसी कारण से ज्योतिषियों के पास जाना है। ज़रूरत ही नहीं है आपको। ग्रह-नक्षत्रों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंआपको इनमें नहीं उलझना है। अब तो आपको गुरु भक्ति की ऊँची सीढ़ी पर आगे-ही-आगे बढ़ना है । फिर गुरु की भक्ति से पूरे ब्रह्माण्ड की भक्ति एक साथ हो जाती है।
देवी देवल जगत में, कोटिन पूजे कोय ।
सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय ।।
तथा-
**कोटिन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनाम के साथ ही आपके पितरों का भी कल्याण हो जाता है, इसलिए उनके कल्याण के लिए भी चिंता नहीं करनी है। श्राद्ध आदि जो किया जाता है, जरुरी नहीं है। मृत्यु-लोक का एक वर्ष पितर-लोक का एक दिन होता है । जिसे नाम मिल जाता है, उसकी 71 पीढ़ी तर जाती है। इसलिए अब पितरों के कल्याण के लिए कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है । फिर किसी भी तरह से पितरों की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमैं अन्य तीर्थ स्थानों पर भी गया हूँ । जहाँ-जहाँ गया हूँ, वहाँ-वहाँ जाकर सबसे बात भी की है । वहाँ क्या-क्या चल रहा है, कैसे-कैसे रीति-रिवाज हैं, यह सब जानने के लिए मैं सब तीर्थ स्थानों पर गया हूँ। सब धर्म-शास्त्रों का भी ज्ञान है । सब पढ़े हैं। इतने आपने नहीं पढ़े होंगे। इतने तीर्थ भी आपने नहीं किये होंगे। इसलिए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपूछा कि हे साहिब ! हे कृपानिधान ! गुरुमुख की क्या पहचान होती है? साहिब ने कहा—
जब लग तन में हंस रहाई । निरखे शब्द अंतै नहीं जाई ॥
यानी जब तक शरीर में प्राण हैं, गुरु के शब्द को नहीं काटे । गुरु आज्ञा निरखत रहे, जैसे मणिहिं भुजंग। गुरु के शब्द की तरफ ही ध्यान रखे । भुजंग साँप को कहते हैं। मणि की तरफ ही ध्यान रखता है । ओस चाटने जाता है तो मणि को बाहर करके रखता है, पर ध्यान मणि में ही होता है । कभी नहीं हटाता है I
कहैं कबीर धर्मदास से, यह गुरुमुख को अंग ॥
यही गुरुमुखता है। इससे हृदय प्रकाशित हो जायेगा और दुर्मति का नाश हो जायेगा। गुरु नानक देव भी वाणी में कह रहे हैं-
शब्दहि सेवे सो गुरुमुख होई ॥
पहली बात यह कि आपको मैंने क्या शब्द बोले ? जो भी शब्द बोले, उसमें मेरा क्या स्वार्थ है ? किसके कल्याण के लिए हैं ? आपके ही कल्याण के लिए हैं । यदि कोई दिन में 50 झूठ बोल रहा है और कह रहा है कि मैं भक्त हूँ तो यह भक्ति की मजाक है । आपकी नज़र में भी उसका कोई मूल्य नहीं रहेगा। दूसरा, जो दारू पी रहा है, नशे में घूम रहा है, उसका भी आपकी नज़र में कोई मूल्य नहीं होगा । जो अपनी स्त्री को छोड़कर पराई स्त्री की तरफ जा रहा है, चरित्रहीन है, उसके लिए आपका नज़रिया अच्छा नहीं हो सकता है। जो जुआ खेल रहा है, वो भी आपकी नज़रों में बेकार ही होगा। जो ठगी, बेइमानी कर रहा है, उसका भी आपकी नज़रों में कोई मूल्य नहीं होगा। जो जीवों को मार रहा है, उस आदमी के लिए आपके हृदय में क्या स्थान हो सकता है ! ये सब दुर्गुण हैं। इनसे हटाने के लिए कहा कि ये सब नहीं करना । इनमें कुछ भी ठीक नहीं है। ये क्यों बोले ? नहीं तो आप कौड़ी के भी नहीं रह जायेंगे। इनसे आपका मूल्य बहुत बढ़ गया है। I कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती हैं कि लगता है कि जो गुरु कह रहे हैं। वो ठीक नहीं है और जो मेरा दिमाग़ कह रहा है, वो ठीक है । नहीं, ऐसा नहीं करना। जहाँ मन का प्रयोग करोगे, मन संसार में ही पटकेगा। इसलिए गुरु के आगे समर्पित होना। अपनी अक्ल नहीं चलाना ।
नाम सत्य गुरु सत्य हो, आप सत्य जो होय ।
तीन सत्य जब एक हों, विष से अमृत होय ॥
यह तीसरा आप सत्य कैसा ? जो गुरु कहता चले, करते जाना । अपनी अक्ल नहीं चलाना, अपने मन की नहीं करना । जो गुरु कहे, वो करना ।
खाक हो गुरु के चरण में, तो तुझे मंजिल मिले ॥
नहीं सोचना कि जो मैं सोच रहा हूँ, वो ठीक है ।
मुझे है काम सतगुरु से, दुनिया रूठे तो रूठन दे ॥
कभी ऐसी भी परिस्थिति आयेगी कि पूरी दुनिया कहेगी कि यह काम ठीक है, पर गुरु कहेगा कि यह ठीक नहीं है । तो गुरु की मान लेना। एक महापुरुष दुनिया की धारा में नहीं बहता है । वो दुनिया की धारा से बाहर निकल जाता है। वो मन - माया की सीमा से बाहर है । इसलिए उसकी मान लेना। बस, बाजी आपके हाथ में आ गयी। दुनिया कहे कि फ़लानी जगह माथा टेको । आप मत सोचें कि दुनिया नाराज़ हो जायेगी । होने देना ।
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ।
कहैं कबीर वा दास फिर बहु विधि अमृत पाय॥
गुरु-आज्ञा से बड़ी उपासना नहीं है । जो गुरु - आज्ञा का पालन कर रहा है, वो गुरुमुख है।
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ॥
यही गुरु-भक्ति है। गुरु भक्ति अटल अमान अडोल धर्मन, यह सरस दूजा नहीं ।
जप योग व्रत तप दान पूजा, तृण सदृश यह जग कही ॥
तीर्थ, पूजा आदि तिनके के समान हैं गुरु-भक्ति के आगे । फिर तन, मन, धन से गुरु की सेवा करनी है। गुरु सेवा का महत्व है । साहिब वाणी में कह रहे हैं—
गुरु सेवा जो करे सुभागा। जन्म जन्म का पातक भाजा ॥
जन्म-जन्मांतर के पाप नाश हो जायेंगे। आगे कह रहे हैं-
गुरु सेवा से हृदय प्रकाशे ॥
हृदय प्रकाशित हो जायेगा ।