करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।
प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:
- गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
- नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
- हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
- ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
- कुछ शंकाओं का निराकरण
साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।
लोग सोचते हैं कि 'मरा' ' मरा' जपा था । नहीं, यह तो उलटा जाप था। पलटू साहिब कह रहे हैं-
अरे हाँ रे पलटू, ज्ञान भूमि के बीच में चलत हैं उलटी स्वांसा ॥
साहिब कह रहे हैं—
पवन को पलट कर, शून्य में घर किया ।
धर में अधर भरपूर देखा ॥
कहैं कबीर गुरु पूरे की मेहर से, त्रिकुटी मध्ये दीदार देखा ॥
सुषुमना कैसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऊपर चढ़ी थी, नाभि में आ जाती है । कोई साढ़ियाँ चढ़ता जा रहा हो, चढ़ता जा रहा हो और ऊपर जाकर गिर पड़े तो क्या हाल होगा ! इस तरह साधक नीचे गिर पड़ता है। इसलिए सावधान रहना है। धीरे-धीरे आनन्द भी आने लगता है। ध्यान हट गया तो कुछ भी नहीं है । मन - माया की तरंगें हैं । लहरें उठती हैं। मन तरंगें उठाकर अन्य - अन्य चीज़ों में ले जाता है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऐसा लगेगा कि कुछ भी नहीं रहे हैं । जीवन की इच्छाएँ मण्डराने लगती हैं। कुछ तो वापिस आने के लिए मचलने लगते हैं। अगर रुकता है तो धीरे-धीरे स्वाँसा सिमटती जाती है । लगेगा कि
कोई कोई पहुँचा ब्रह्म लोक में, धर माया ले आई ॥
पाँव भी नहीं हिल सकता है । मन कहता है कि स्वाँसा कहाँ जा रही है। वो
**बड़ी भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है । इच्छा, कल्पना आदि में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशून्य महल की फेरी देही, सो वैरागी पक्का होई ॥
जब जीरो पलट जाती है तो प्रज्ञावस्था में चला जाता है। बाकी कोई खिड़की नहीं खुलती है । ऐसा होता तो वैज्ञानिकों ने कभी का बता देना था। यह हुआ 10वाँ द्वार खुलना । कल्पनाओं से परे यह सत्य है। तो अब साधक को पता चल गया कि कैसे जाना है । पर कभी एक बार जाकर भी दुबारा नहीं पहुँच पाता है। जैसे कभी कहीं जाकर भी तो आप भूल जाते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें9. पंथ के नियम
पंथ के नियम
जो भी हमारे पंथ में आता है, उसे निम्नलिखित सात नियमों का पालन करना पड़ता है। 1. हमेशा सत्य बोलना 2. माँस नहीं खाना 3. नशा नहीं करना 4. चोरी नहीं करना 5. चरित्रवान् रहना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपर असर पड़ता है । कभी अक्लमंद नहीं हो सकता है। नशे का असर सीधा दिमाग़ के सोचने की ताक़त पर पड़ता है । इससे कहीं ज़्यादा झूठ बोलने से पड़ता है। झूठ बोलना हमारी आत्मा, हमारे अंत: करण के लिए हानिकारक है । स्वाभाविक हमारा मस्तिष्क, हमारा हृदय सत्य बोलने वाला है । बच्चे सत्य बोलते हैं। झूठ इंसान दो कारणों से बोलता है - पहला तो अपने दोषों को छिपाने के लिए और दूसरा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचुप हो गयी। वो फिर-फिर ढूँढ़ता था । कीमती चीज़ गुम हो जाए तो परेशानी होती है । रानी ने कहा कि देखो, हमारा महल है, यहाँ तीसरा वो ही आता है, और कोई नहीं। मैंने चुराया नहीं । जो आपका है, मेरा है। कमरे में हीरा है नहीं तो महात्मा ने ही लिया होगा। वो अपनी बात पर ही अड़ रही थी । राजा कह रहा था कि उसने कभी चोरी नहीं की। इतने में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमुम्बई में प्रोग्राम हुआ तो मैंने पूछा कि जो माँस खाता है, हाथ खड़ा करे। एक ने खड़ा किया। मैंने पूछा कि क्यों खा रहे हो ? कहा कि खाने की चीज़ है; सभी खा रहे हैं। मैंने कहा कि यह खाने की चीज़ तो नहीं है। उसका तर्क था कि 90 प्रतिशत लोग माँस खा रहे हैं; केवल 10 प्रतिशत लोग नहीं खा रहे हैं। मैंने तर्क दिया, कहा- सुनो ! सच में यह खाने की चीज़ नहीं है । माँस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहै कि यदि माँस खायेगा तो रोग आयेंगे।
जब मैंने उस लड़के को समझाया तो उसने कहा कि आज के बाद नहीं खाऊँगा; मुझे इसका पता नहीं था । मैं शुद्ध शाकाहारी हूँ। मैं फौज में भी अपने हिसाब से रहा। जब माँ बनता था तो अपना अलग से बना लेता था। प्लेन में भी मैं कुछ नहीं खाता हूँ । कभी वो पूछते भी हैं कि आप कुछ नहीं खा रहे । तो मैं समझाता हूँ कि आप उन्हीं हाथों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखेलना हो तो खेलिये, पक्का होकर खेल ।
कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न तेल ॥
नशा न करना सबसे ख़तरनाक नशा शराब का मानता हूँ। यह आदमी को जानवर से भी नीचे पहुँचा देती है। शराबी से कभी भी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखना। कभी-न-कभी उसका दिमाग़ ख़राब होगा ही । शराब का नशा लगता है कि सुबह उतर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएक दिन किसान अपने खेत में हल चला रहा था । शैतान ने आकर उसकी रोटी कुत्तों को दे दी । लेकिन यह क्या! किसान को तो गुस्सा नहीं आया । वह शांत ही रहा । शैतान ने वापिस आकर राजा को सारी बात बता दी। राजा ने उसे पुनः वापिस किया। अबकी बार शैतान नौकर बनकर आया; उसके यहाँ नौकर हो गया; जान-बूझकर आड़े- टेढ़े काम करने लगा, जिससे किसान गुस्सा हो जाए, पर किसान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिमाग़ में कँपकँपी, एक गुदगुदी - सी होती है, तो शराबी सोचता है कि मज़ा आ रहा है। पर उसे नहीं पता है कि यह मज़ा धीरे-धीरे उसे विनाश की ओर ले जा रहा है। शराब दिमाग़ ख़राब कर देती है । जो भी शराब पीने वाला है, उससे हमें कभी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि उसका दिमाग़ कभी भी ख़राब हो सकता है; वो मूर्ख के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनोट दिया। मैं बाहर जा रहा था। कहा कि इस पैसे से फल और रोटी खाना । मैं चुप रहा। फिर उसने हामी भराने का प्रयास किया, कहा कि खाओगे न ! मैंने झूठ तो बोलना नहीं था, कहा कि नहीं। पूछा- क्यों? मैंने कहा कि तुम्हारा पैसा हक का नहीं है। वो दुखी हो गया, कहा कि आपने तो आज दिल ही तोड़ दिया। मेरा पैसा तो फौजी से भी मेहनत का है। रात को किसी के घर में घुसकर पैसे निकालना आसान काम नहीं है । कभी पकड़े भी जा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें....तो चोरी भी बहुत बड़ा पाप है। पाप कर्मों से है रहता जिसका मन मलीन,
उसको सपने में भी परमात्म नजर आता नहीं ।।
इसलिए आपसे पाप छुड़वाए। यदि एक समय की रोटी मिले तो उसी में संतुष्ट रहना, पर धर्म न छोड़ना । साहिब खुद देख लेगा। आपके साथ दिव्य शक्तियाँ काम कर रही हैं ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजुआ आज न मुआ कल मुआ ।।
जुआ एक-न-एक दिन आपका सर्वनाश कर देता है, इसलिए जुए से भी बचना । हक की कमाई खाना घूस नहीं लेना, दो नम्बर का काम नहीं करना और न ही भीख माँगकर खाना। अपनी मेहनत से ही खानी है । चाहे एक समय की मिले, संतुष्ट रहना। पर भूल कर भी घूस नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशीतल होय।' आपका कोई बैरी नहीं है । सिर्फ अहंकार को ठीक कर लो।
नियमों पर चलने से वैसे ही आत्म-शक्ति बढ़ जायेगी, चेतन हो जायेगी आत्मा । आत्मा में बड़ी शक्तियाँ हैं, पर पाप कर्मों के कारण मनुष्य में ये शक्तियाँ कम हो गयीं। पहले मनुष्य इच्छा करता था तो वर्षा हो जाती थी; इच्छा करता था तो सूर्य निकल आता था । लोग सत्य बोलते थे, पाप नहीं करते थे, इसलिए ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदूध का मूल रूप नष्ट नहीं होता; एक स्वाद रहता है । वो कभी समाप्त नहीं होता । आप किसी भी शरीर में जाओ, मूल सुरति ख़त्म नहीं होती है । चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं होती है । यह मूल सुरति, यह बेसिक कॉन्शियस ही आत्मा है। हालांकि इसमें मन मिल गया । चाहे पानी में खटाई डाली । खट्टा हुआ, पर मूल स्वाद ख़त्म नहीं हुआ । एक महात्मा सबमें मूल सुरति को देखता है । यह मूल सुरति सभी जीवों में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउसे वहाँ तक लाईं । आधा घण्टा लगा । अब खड्डे के अंदर वो नहीं जा पा रहा था। फिर उन्होंने उसके टुकड़े किये और अंदर बिल में ले गयीं । इसका मतलब है कि पहले चींटी ने वहाँ जाकर सब चींटियों को आवाज़ लगाई होगी, कहा होगा कि चलो जल्दी, बहुत कुछ है खाने को । फिर कमाण्डर ने तगड़ी-तगड़ी चींटियों को चुना होगा । जैसे कुछ भारी काम होता है तो मैं भी सेवा के लिए चुनता हूँ, जो कर सकते हैं। तो उन्होंने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंलेकर जाओ और उसे पानी पिलाओ। तो मैंने उसकी पुकार सुनी। मैंने उसकी भाषा समझी। चोराचौकी में सत्संग कर रहा था तो कौवे आकर पेड़ पर बैठे । वे चिल्लाए जा रहे थे। कोई नहीं उड़ाया उनको । मैंने सुना, वो बाकियों को बुला रहे थे कि आओ, यहाँ बहुत कुछ बना है खाने को । मैंने हारकर एक को कहा कि उड़ाओ; पर पहले इसलिए नहीं कह रहा था कि सोचा यह खुद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजब भी आप कहीं भी जाते हैं, यह मूल सुरति होती है। यह कहाँ से आई? यही किरणें परम-पुरुष ने अपने से अलग कीं । इसी की मुक्ति चाहिए । इसने अपने को शरीर मान लिया है। यह दुखी है । इसे मत दुखाना । यह प्रभु का रूप है। इसे दुखाया तो समझो कि प्रभु को दुखाया। आप विश्वास करना। आत्मा में हरेक भाषा बोलने की ताक़त भी है । सच बताता हूँ, मैंने संसार के समस्त प्राणियों से बात की है । मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें