सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।

प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:

  • गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
  • नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
  • हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
  • ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
  • कुछ शंकाओं का निराकरण

साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।

पृष्ठ 143 स्कैन

सक्षम नहीं है । क्योंकि बेगाने देश में आकर उसका हंस बहुत बंधनों से बँधा है । और नाम - कमाई से या अपनी ताक़त से जीव कभी भी इन बंधनों से छूटकर उस अमर-लोक में नहीं पहुँच पायेगा। सगुण-निर्गुण दोनों भक्तियों में कमाई की बात है, गुरु का ज़्यादा महत्व नहीं है। इनमें गुरु केवल रास्ता बता देता है। अब साधक जितनी कमाई करता है, उतना ही ऊपर उठ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 144 स्कैन

जिस भी जगह ध्यान लगाएँ, वहाँ का आकर्षण खींचता है। चुंबकीय ताकतों से वो खिंचता है; पर साधक की गुरू से बात नहीं होती है। जबकि विहंगम चाल में गुरु साथ होता है, उससे पूरी-पूरी बात होती है, सब स्थानों को बताते चलते हैं । इच्छा की तीव्र गति से चलना है तो गति तेज़ हो जाती है । इच्छा से ही बल मिलता है । जैसी इच्छा की, वैसे ही होता है । यदि रुकना चाहो तो वो भी हो जायेगा। जितनी गति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 145 स्कैन

कितने तपसी तप कर डारे, काया डारी गारा।

गृह छोड़ भये सन्यासी, कोऊ न पावत पारा॥

यानी उन्हें अमर-लोक का कोई भेद नहीं है, जो कह रहे हैं कि अपनी कमाई से जाया जा सकता है । वहाँ तो कोई कृत ही नहीं है । साहिब I कह रहे हैं-

अदाकर खुद खजाने से, छुड़ा ले अपने बंदे को.....॥

**न कुछ किया न कर सका, न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 146 स्कैन

कौन नाम को सुमिरन करई । कैसे सदा पुरुष चित धरई ॥

कैसे आवागमन मिटाई । क्षर निरअक्षर कह समुझाई ॥

कहा कि वेदों में जो हज़ारों नाम हैं, यह नाम उनमें से कोई है या फिर कोई और! आप जिस नाम के सुमिरन के लिए कह रहे हैं, वो कौन सा नाम है, मुझे समझाकर कहिए, जिससे मेरा आवागमन मिटे । आगे साहिब ने कहा—

**सुनु धर्मनि तुम हंस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 147 स्कैन

हरदम सुमिरै चित्त लगाई । लोक दीप में जाइ समाई ॥

अजर अमर होइ लोक सिधावै । चौरासी बंधन मुक्तावै॥

आवागमन ताहि नहिं भाई । जरा मरण का बीज नसाई ॥

वो नाम कहने में नहीं आता है; वाणी का विषय नहीं है। वो लिखने में भी नहीं आता है। वो अकह है। बिना सद्गुरु के उसे कोई नहीं पा सकता है। पूरा गुरु होगा, वही समझा सकता है । उसी नाम को पाकर जीव चौरासी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 148 स्कैन

संत-सद्गुरु ही परमात्म-तत्व को लाकर शिष्य के भीतर छोड़ते हैं । यही नाम कहलाता है । इस नाम के बिना कोई भी जीव संसार - सागर से पार नहीं हो सकता है । यही नाम अर्थात स्वयं परमात्मा जीव को इस संसार सागर से परे अमर-देश में ले जाता है । आगे फिर कह रहे हैं-

काल तिहकाल का भेद सुनाऊँ । धर्मदास मैं तोहि लखाऊँ ॥

**हि अज्ञर का भेद निज पावै ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 149 स्कैन

स्वर है, वो इंगला नाड़ी तथा जो दायां स्वर है, वो पिंगला नाड़ी कहलाती है । इनके मध्य में सुषुम्ना नाड़ी है, जो बंद पड़ी है । यह कफ से बंद है। हमने कभी इसका प्रयोग नहीं किया, इसलिए यह बंद है। यह शीश से सवा हाथ ऊपर तक जाती है। वहीं 10वां द्वार है । लेकिन सुषुम्ना 10वां द्वार नहीं है। वो तो 10वें द्वार तक जाने का एक माध्यम है। कुछ महात्मा लोग, जिन्हें 10वें द्वार का पूरा ज्ञान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 150 स्कैन

कफ़ ज़मा हुआ है। यह क्या है कफ ? कभी दमा हो जाता है तो कफ़ अधिक हो जाती है। कभी सर्दी-गर्मी से भी कफ़ हो जाती है । कफ़ का ठिकाना कहाँ है ? जहाँ इड़ा-पिंगला का बिंदू है, वहीं पर यह कफ़ बन रही है। इसलिए वो बंद है। निरंजन ने कफ़ से वो घाट बंद करके रखा है। यह कैसे खुले ? इंसान की एक समय में एक नाड़ी खुलती है । कभी इड़ा तो कभी पिंगला । दो स्वर उस दशा में चलते हैं जब शून्य से कफ़ हट जाता है। इस कफ़ ने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 151 स्कैन

शून्य से स्वांसा उठत है, नाभि दल में आय॥

यह शून्य से उठती है । मरते मरते जग मुआ, मरन न जाना कोय | जब भी चाहो, शरीर को खाली करके बाहर निकल सकते हैं। यह नहीं कि कोठरी खाली करवाई जायेगी, तभी निकलेंगे। खुद भी निकल सकते हैं। राजा जनक जानते थे यह विद्या । तभी विदेही कहे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 152 स्कैन

लोग सोचते हैं कि 'मरा' ' मरा' जपा था । नहीं, यह तो उलटा जाप था। पलटू साहिब कह रहे हैं-

अरे हाँ रे पलटू, ज्ञान भूमि के बीच में चलत हैं उलटी स्वांसा ॥

साहिब कह रहे हैं—

पवन को पलट कर, शून्य में घर किया ।

धर में अधर भरपूर देखा ॥

कहैं कबीर गुरु पूरे की मेहर से, त्रिकुटी मध्ये दीदार देखा ॥

सुषुमना कैसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 153 स्कैन

ऊपर चढ़ी थी, नाभि में आ जाती है । कोई साढ़ियाँ चढ़ता जा रहा हो, चढ़ता जा रहा हो और ऊपर जाकर गिर पड़े तो क्या हाल होगा ! इस तरह साधक नीचे गिर पड़ता है। इसलिए सावधान रहना है। धीरे-धीरे आनन्द भी आने लगता है। ध्यान हट गया तो कुछ भी नहीं है । मन - माया की तरंगें हैं । लहरें उठती हैं। मन तरंगें उठाकर अन्य - अन्य चीज़ों में ले जाता है ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 154 स्कैन

ऐसा लगेगा कि कुछ भी नहीं रहे हैं । जीवन की इच्छाएँ मण्डराने लगती हैं। कुछ तो वापिस आने के लिए मचलने लगते हैं। अगर रुकता है तो धीरे-धीरे स्वाँसा सिमटती जाती है । लगेगा कि

कोई कोई पहुँचा ब्रह्म लोक में, धर माया ले आई ॥

पाँव भी नहीं हिल सकता है । मन कहता है कि स्वाँसा कहाँ जा रही है। वो

**बड़ी भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है । इच्छा, कल्पना आदि में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 155 स्कैन

शून्य महल की फेरी देही, सो वैरागी पक्का होई ॥

जब जीरो पलट जाती है तो प्रज्ञावस्था में चला जाता है। बाकी कोई खिड़की नहीं खुलती है । ऐसा होता तो वैज्ञानिकों ने कभी का बता देना था। यह हुआ 10वाँ द्वार खुलना । कल्पनाओं से परे यह सत्य है। तो अब साधक को पता चल गया कि कैसे जाना है । पर कभी एक बार जाकर भी दुबारा नहीं पहुँच पाता है। जैसे कभी कहीं जाकर भी तो आप भूल जाते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

9. पंथ के नियम

पृष्ठ 156 स्कैन

पंथ के नियम

जो भी हमारे पंथ में आता है, उसे निम्नलिखित सात नियमों का पालन करना पड़ता है। 1. हमेशा सत्य बोलना 2. माँस नहीं खाना 3. नशा नहीं करना 4. चोरी नहीं करना 5. चरित्रवान् रहना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 157 स्कैन

पर असर पड़ता है । कभी अक्लमंद नहीं हो सकता है। नशे का असर सीधा दिमाग़ के सोचने की ताक़त पर पड़ता है । इससे कहीं ज़्यादा झूठ बोलने से पड़ता है। झूठ बोलना हमारी आत्मा, हमारे अंत: करण के लिए हानिकारक है । स्वाभाविक हमारा मस्तिष्क, हमारा हृदय सत्य बोलने वाला है । बच्चे सत्य बोलते हैं। झूठ इंसान दो कारणों से बोलता है - पहला तो अपने दोषों को छिपाने के लिए और दूसरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 158 स्कैन

चुप हो गयी। वो फिर-फिर ढूँढ़ता था । कीमती चीज़ गुम हो जाए तो परेशानी होती है । रानी ने कहा कि देखो, हमारा महल है, यहाँ तीसरा वो ही आता है, और कोई नहीं। मैंने चुराया नहीं । जो आपका है, मेरा है। कमरे में हीरा है नहीं तो महात्मा ने ही लिया होगा। वो अपनी बात पर ही अड़ रही थी । राजा कह रहा था कि उसने कभी चोरी नहीं की। इतने में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 159 स्कैन

मुम्बई में प्रोग्राम हुआ तो मैंने पूछा कि जो माँस खाता है, हाथ खड़ा करे। एक ने खड़ा किया। मैंने पूछा कि क्यों खा रहे हो ? कहा कि खाने की चीज़ है; सभी खा रहे हैं। मैंने कहा कि यह खाने की चीज़ तो नहीं है। उसका तर्क था कि 90 प्रतिशत लोग माँस खा रहे हैं; केवल 10 प्रतिशत लोग नहीं खा रहे हैं। मैंने तर्क दिया, कहा- सुनो ! सच में यह खाने की चीज़ नहीं है । माँस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 160 स्कैन

है कि यदि माँस खायेगा तो रोग आयेंगे।

जब मैंने उस लड़के को समझाया तो उसने कहा कि आज के बाद नहीं खाऊँगा; मुझे इसका पता नहीं था । मैं शुद्ध शाकाहारी हूँ। मैं फौज में भी अपने हिसाब से रहा। जब माँ बनता था तो अपना अलग से बना लेता था। प्लेन में भी मैं कुछ नहीं खाता हूँ । कभी वो पूछते भी हैं कि आप कुछ नहीं खा रहे । तो मैं समझाता हूँ कि आप उन्हीं हाथों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 161 स्कैन

खेलना हो तो खेलिये, पक्का होकर खेल ।

कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न तेल ॥

नशा न करना सबसे ख़तरनाक नशा शराब का मानता हूँ। यह आदमी को जानवर से भी नीचे पहुँचा देती है। शराबी से कभी भी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखना। कभी-न-कभी उसका दिमाग़ ख़राब होगा ही । शराब का नशा लगता है कि सुबह उतर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 162 स्कैन

एक दिन किसान अपने खेत में हल चला रहा था । शैतान ने आकर उसकी रोटी कुत्तों को दे दी । लेकिन यह क्या! किसान को तो गुस्सा नहीं आया । वह शांत ही रहा । शैतान ने वापिस आकर राजा को सारी बात बता दी। राजा ने उसे पुनः वापिस किया। अबकी बार शैतान नौकर बनकर आया; उसके यहाँ नौकर हो गया; जान-बूझकर आड़े- टेढ़े काम करने लगा, जिससे किसान गुस्सा हो जाए, पर किसान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें