गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
गीतावली ४०
प्रेमामृत पानकर पुलकित होती हैं ॥२॥ ब्रह्मा, महादेव, ऋषि
और देवता—ये सभी बालकोंकी ओटमें छिपे-छिपे प्रसन्न होकर देख
रहे हैं किन्तु तुलसीदासजी कहते हैं कि रघुनाथजीका ऐसा सुख तो
[कौसल्याको छोड़कर] और किसीको नहीं मिला ॥३॥
राग सोरठ
[ ८ ]
ह्वै हौ लाल कबहिं बड़े बलि मैया।
राम-लषन भावते भरत-रिपुदवन चारु चारचो भैया ॥ १ ॥
बाल बिभूषन बसन मनोहर अंगनि बिरचि बनैहौं।
सोभा निरखि, निछावरि करि, उर लाइ बारने जैहौं ॥ २ ॥
छगन-मगन अँगना खेलिहौ मिलि, ठुमुकु-ठुमुकु कब धैहौ।
कलबल बचन तोतरे मंजुल कहि 'माँ' मोहि बुलैहौ ॥ ३ ॥
पुरजन-सचिव, राउ-रानी सब, सेवक-सखा-सहेली।
लैहैं लोचन लाहु सुफल लखि ललित मनोरथ-बेली ॥ ४ ॥
जा सुखकी लालसा लटू सिव, सुक-सनकादि उदासी।
तुलसी तेहि सुखसिंधु कौसिला मगन, पै प्रेम-पियासी ॥ ५ ॥
'हे लाल ! मैया बलि जाती है, तुम कब बड़े होगे ? प्यारे
राम, लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न । तुम चारों सुन्दर भाई कब बड़े
होगे॥१॥ऐसा कब होगा कि मैं तुम्हारे मनोहर अङ्गोंके लिये बालोचित
आभूषण और वस्त्र बना-बनाकर उन्हे सजाऊँगी तथा उस शोभाको
देखकर नाना प्रकारकी निछावर कर तुम्हें हृदयसे लगाकर वारी
जाऊँगी ॥ २ ॥ तुम सब बालक मग्न हो मिल-जुलकर कब आँगनमें
खेलोगे, कब ठुमुक-ठुमुककर दौड़ोगे तथा कब अति मधुर और
४१ बालकाण्ड
मनोहर तोतली बोली बोलकर मुझे 'माँ' कहकर बुलाओगे ॥ ३ ॥
अपनी मनोरथरूपी सुन्दर बेलको सफल हुई देख पुरवासी, मन्त्रि-
मण्डल, राजा, रानी, सेवक, सखा और सहेलियाँ कब अपने नेत्रोंका
लाभ लूटेंगी ?' ॥ ४ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं कि जिस सुखकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४२
निछावर कर बलैया लेंगी ॥ २ ॥ तुम्हारे किलकने, नाचने, चलने,
देखने और दौड़कर मिलनेकी मनोहरतासे तथा मणिमय खम्भोंमें
तुम्हारा प्रतिबिम्ब पड़नेसे आँगनमें छवि छलकने लगेगी ॥ ३ ॥
तुम्हारे बालविनोदके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४३ बालकाण्ड
राम-सिसु सानुज चरित चारु गाइ-सुनि
सुजनन सादर जनम-लाहु लियो है।
तुलसी बिहाइ दसरथ दसचारिपुर
ऐसे सुखजोग बिधि बिरच्यो न बियो है ॥ ४ ॥
माताओंने बालकोंको तेल और उबटन लगाकर स्नान कराया
और फिर नेत्रोंको आंजकर अति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४४
भरत सुमित्रा लये, कैकयी सत्रुसमन,
तन प्रेम-पुलक मगन मन भये हैं ॥ १ ॥
मेढ़ी लटकन मनि-कनक-रचित, बाल-
भूषन बनाइ आछे अंग अंग ठये हैं।
चाहि चुचुकारि चूमि लालत लावत उर
तैसे फल पावत जैसे सुबीज बये हैं ॥ २
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४५ बालकाण्ड
फूल बरसाते हैं और नवीन नेहसे युक्त साधुवाद कहते हैं कि मानो
विधाताने अपने जीवनभरमें इन्हीं माता, पिता, पुत्र, सुहृद् और
परिजनोंको रचा है ॥ ३ ॥ बड़ी आयुके स्त्री-पुरुष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऔर पालनेमें झुलानेसे भी नहीं रहते, बराबर रो रहे हैं। इससे मुझे
तथा और सब लोगोंको बड़ी चिन्ता हो रही है ॥ १ ॥ देव, पितर
और ग्रहोंकी पूजा की जाती है, घृतका तुलादान भी किया जाता है;
तो भी हे सखि ! कभी-कभी जब किसी दुष्टा स्त्रीकी दृष्टि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४७ बालकाण्ड
जिस समय मुनिवरने रामके मस्तकपर हाथ रक्खा, उसी समय
वे किलकने लगे। भगवान्की महिमाको जानकर और उनकी लीला
देखकर गुरुजीके नेत्रोंमें जल भर आया और शरीर पुलकित हो गया,
रोमावली खड़ी हो गयी ॥ १ ॥ उन्होंने रामको गोदमें उठा लिया,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ४८
[ १५ ]
मातु सकल, कुलगुर-वधू, प्रिय सखी सुहाई।
सादर सब मंगल किए महि-मनि-महेस पर
सबनि सुधेनु दुहाई ॥ १ ॥
बलि भूप भूसुर लिये अति बिनय बड़ाई।
पूजि पायँ, सनमानि, दान दिये, लहि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४६ बालकाण्ड
जद्यपि बुधि, बय, रूप, सील, गुन समै चारु चारयो भाई।
तदपि लोक-लोचन-चकोर-ससि राम भगत-सुखदाई ॥ २ ॥
सुर, नर, मुनि करि अभय, दनुज हति, हरहिं, धरनि गरुआई।
कीरति बिमल बिस्व-अघमोचनि रहिहि सकल जग छाई ॥ ३ ॥
याके चरन-सरोज कपट तजि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५०
राग बिलावल
[ १७ ]
अवध आजु आगमी एकु आयो ।
करतल निरखि कहत सब गुनगन, बहुतन्ह परिचौ पायो ॥ १ ॥
बूढ़ो बड़ो प्रमानिक ब्राह्मन संकर नाम सुहायो ।
सँग सिसुसिष्य, सुनत कौसल्या भीतर भवन बुलायो ॥ २ ॥
पायँ पखारि, पूजि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५१ बालकाण्ड
बालकोंको गोदमें ले-लेकर उनके करकमल देखने लगे। उस समय
[अपने आराध्यदेवका प्रत्यक्ष दर्शन पानेसे] उनके हृदयमें आनन्द
नहीं समाया ॥४॥ तदनन्तर उन्होंने उनके जन्म लेनेके समयकी
बातोंका वर्णन किया और भविष्यमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५२
लिये बुद्धिरूप मृगनयनी बुलाऊँ' ॥२॥ तुलसीदासजी कहते हैं-
उस मनोहर मालाको कविंतारूप कमनीय कामिनीके कण्ठमें पहनाकर
मैं प्रफुल्लित होऊँ और हे रघुश्रेष्ठ ! मैं उस (कविता-कामिनी) के
साथ मिलकर तुम्हारे ही पवित्र चरित्र गाकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५३ बालकाण्ड
रूप - वृक्षमें फैलकर मानों रात्रि अपनी छबि छिटका रही है ॥३॥
हे तात ! अब तुम्हें जमुहाई आ रही है और तुम अलसा रहे हो ।
मैं तुम्हारी आदत अच्छी तरह जान गयी हूँ । अच्छा, मैं गा-गाकर
और हिला डुलाकर सुखमयी निद्राको बुलाती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५४
धार) प्रेमसहित पान करते हैं और आनन्दपूर्वक जीवन-यापन
करते हैं ॥३॥
[ २१ ]
सुखनींद कहति आलि आइहौं।
राम, लखन, रिपुदवन, भरत सिसु करि सब सुमुख
सोआइहौं ॥ १ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५५ बालकाण्ड
और दुःख अपने ऊपर ले लूंगी ॥३॥ राजा और रानीको अपने
पुत्र तथा कुटुम्बियोंके सहित देखकर मैं नेत्रोंका फल पाऊँगी और
वहाँ—तुलसीदास कहते हैं कि उन सबके साथ मिलकर रघुवंश-
तिलक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५६
गधुँआरी अलकावली लसैं, लटकन ललित ललाट ।
जनु उडुगन बिधु मिलनको चले तम बिदारि करि बांट ॥
सहज सोहावनो राम लला ॥ ७ ॥
देखि खिलौना किलकहीं, पद पानि बिलोचन लोल ।
बिचित्र बिहँग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५७ बालकाण्ड
गीत सुमित्रा सखिन्हकै सुनि सुनि सुर मुनि अनुकूल ।
दै असीस जय जय कहैं हरषैं बरषैं फूल ॥
सुर-सुखदायक राम लला ॥ १५ ॥
बालचरितमय चंद्रमा यह सोरह-कला-निधान ।
चित-चकोर तुलसी कियो कर प्रेम-अमिय-रसपान ॥
तुलसीको जीवन राम लला ॥ १६ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ५८
पुरवासियोंके चूडामणि हैं ॥५॥ रामके नेत्र नील कमलके समान
हैं, भृकुटीपर काजलकी बिन्दी शोभायमान है । मानो मुखचन्द्रके
छविरूप अमृतकी चौकसीके लिये शृङ्गाररसने रक्षक नियुक्त किया
हो । रामलला शोभाके समुद्र हैं ॥६॥ उनकी गभुआरी अलकावली
सुशोभित है तथा मनोहर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहैं ॥ १२ ॥ जिस समय भगवान् राम अपने भाई और साथी
बालकोंको सङ्ग लेकर गेंद खेलने जायँगे, उस समय लङ्कामें खलबली
पड़ जायगी और स्वर्गमें बाजे बजने लगेंगे, क्योंकि रामलला शत्रुदल-
का दमन करनेवाले हैं ॥ १३ ॥ जिस समय रामचन्द्रजी हाथी,
घोड़े और रथ सँभालकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें