सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।

स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 184 स्कैन

गीतावली १७८
(माता कौसल्या कहने लगी—) 'बेटा राम ! मैं किस प्रकार
घरमें रह सकूँगी; मैं बारंबार अंक भरकर गोदमें ले किससे 'लाल'
कहकर बोलूँगी; ॥ १ ॥ मेरे लाल ! तुम जो बहुत-से बालकोंको
साथमें लेकर इस आँगनमें विहार किया करते थे सो हे बेटा !

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 185 स्कैन

१७६ अयोध्याकाण्ड
[फिर सीताजीको साथ चलनेके लिये हठ करती देख भगवान्
रामने कहा—] हे प्रिये ! हमारे कहनेसे तुम घर ही रहो । हे
गृहस्वामिनी ! तुम सासके चरणोंकी सर्वदा आदरपूर्वक सेवा करो,
यह तुम्हारे लिये अत्यन्त भली बात होगी ॥ १ ॥ हे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 186 स्कैन

गीतावली १८९
मुखचन्द्रकी छवि आदरपूर्वक पान कराऊँगी ॥ २ ॥ और हे नाथ !
यदि आप हठपूर्वक मुझे यहीं छोड़ जायँगे तो मैं लाचार होकर
अपने प्राणोंको ही आपके साथ भेज दूँगी; क्योंकि आपके चले
जानेपर फिर प्रभुके बिना जीवित रहकर मैं अपना मुख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 187 स्कैन

अयोध्याकाण्ड
१८१
प्राननाथ सुंदर सुजानमनि, दीनबंधु, जग-आरति-दवन ।
तुलसिदास प्रभु-पदसरोज तजि रहि हौं कहा करौंगी भवन ? ॥२॥
'हे प्राणनाथ ! आज आपने ऐसे कठोर वचन किस कारणसे
कहे ; हे रमण ! आप मृदुचित और परम कृपालु हैं; आप सबके
मनकी गति जानते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 188 स्कैन

गीतावली १८२
(फिर इस समय भगवान् रामको छोड़कर श्रीसीताजी कैसे रह
सकती थीं ? ! ॥ ३ ॥
[ १० ]
जबहि रघुपति-सँग सीय चली।
बिकल-बियोग लोग-पुरतिय कहैं, अति अन्याउ, अली ॥ १ ॥
कोउ कहै, मनिगन तजत काँच लगि, करत न भूप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 189 स्कैन

१८३ अयोध्याकाण्ड
जाइ चरन गहि आयसु जांची, जननि कहत बहुभांति निहोरे ।
सिय-रघुबर-सेवा सुचि ह्वैहौ तौ जानिहौं, सही सुत मोरे ॥३॥
कीजहु इहै बिचार निरंतर, राम समीप सुकृत नंहि थोरे ।
तुलसी सुनि सिष चले चकित-चित उड़यो मानो बिहग
बधिक भए भोरे ॥४॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 190 स्कैन

गीतावली १८४
सुनि पितु-बचन चरन गहे रघुपति, भूप अंक भरि लीन्हें।
अजहुँ अवनि बिदरत दरार मिस सो अवसर सुधि कीन्हें ॥२॥
पुनि सिर नाइ गवन कियो प्रभु, मुरछित भयो भूप न जाग्यो।
करम-चोर नृप-पथिक मारि मानो राम-रतन लै भाग्यो ॥३॥
तुलसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 191 स्कैन

१८५ अयोध्याकाण्ड
प्राननाथ परदेस पयादेहि चले सुख सकल तजे तृन तूरि ।
करौं बयारि, बिलंबिय बिटपतर, झारौं हौं चरन-सरोरुह-धूरि ॥२॥
तुलसिदास प्रभु प्रियाबचन सुनि नीरजनयन नीर आए पूरि ।
कानन कहां अबहिं सुनु सुंदरि, रघुपति फिरि चितए हित भूरि ॥३॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 192 स्कैन

गीतावली १८६
चढ़कर उन्हें भुजा उठाकर पुकारते हैं ॥ १ ॥ पृथ्वीपर मृग और
वृक्षोंकी डालियोंपर पक्षी प्रभुका रूप-लावण्य देख रहे हैं—वे पलक
भी नहीं मारते और प्रभुको अपने धनुष-बाणपर कर-कमल फेरते
देखकर भी भय नहीं मानते—प्रेममें मग्न हो रहे हैं॥ २ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 193 स्कैन

१८७ अयोध्याकाण्ड
बिना ही एक अति सुन्दरी सुकुमारी स्त्री शोभायमान है। उनकी
शोभा देखते ही ग्रामीण स्त्रियोंके नेत्रकमल प्रातःकालीन कमलोंके
समान खिल उठते हैं॥ ३॥ उनके अङ्ग-अङ्गमें अगणित कामदेवोंकी
शोभा है, उसकी उपमा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 194 स्कैन

गीतावली १८८
तरकस है तथा सुन्दर शरीरमें मुनिजनोचित वस्त्र शोभायमान है।
इनके साथ एक चन्द्रमुखी स्त्री है, वह भी बड़ी ही सुन्दरी है।
इन्होंने तपस्वियोंका-सा सुन्दर वेष धारणकर मानो सारी शोभा
लूट ली है। इस किशोर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 195 स्कैन

१८६ अयोध्याकाण्ड
अश्विनीकुमार, शरद्‌ऋतुके चन्द्रमा और कामदेव निछावर कर
दे॥१॥ इनके वामभागमें धनुष शोभायमान है, सिरपर मनोहर
जटाजूट है, हाथमें सुन्दर बाण है तथा कटिप्रदेशमें मुनियोंके-से
वस्त्र और तरकस कसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 196 स्कैन

गीतावली १६०
अंबुजायत नयन, बदन-छबि बहु मयन,
चारु चितवनि चतुर लेति चित पोही ॥ ३ ॥
बचन प्रिय सुनि श्रवन राम करुनाभवन,
चितए सब अधिक हित सहित कछु ओही ।
दास तुलसी नेह-बिबस बिसरी देह,
जानि नहि आपु तेहि काल धौं को ही ॥ ४ ॥
'अरि सखि ! देख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 197 स्कैन

१६१ अयोध्याकाण्ड
राग केदारा
[ १९ ]
सखि ! नीके कै निरखि, कोऊ सुठि सुंदर बटोही ।
मधुर मूरति मदनमोहन जोहन-जोग,
बदन सोभासदन, देखि हौं मोही ॥ १ ॥
साँवरे-गोरे किसोर, सुर-मुनि-चित्त-चोर,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 198 स्कैन

गीतावली १६२
हो ॥ २ ॥ अरी सखि ! मैं जो कुछ कहती हूँ वह सुन, व्याकुल
मत हो और चित्तमें धैर्य धारण कर अपना जन्म सफल कर ले। कौन
जाने, आज किस पुण्यके प्रतापसे हमें यह नेत्रोंका लाभ मिला है; इसीसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 199 स्कैन

१६३ अयोध्याकाण्ड
अरी माई ! वे मनमोहन वे देखने ही योग्य हैं; आज मैंने उन्हें
देखा है। उनकी थोड़ी ही अवस्था है और वे परम सुन्दर साँवले-
गोरे, सुन्दर नेत्रवाले, चन्द्रमुख बटोही नेत्रोंको प्रिय लगनेवाले हैं
॥ १ ॥ उनके सिरपर सुन्दर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 200
स्थायी लिंक
पृष्ठ 200 स्कैन

गीतावली १६४
'अरी सखि ! यह बहू तो शरत्कालीन निर्मल चन्द्र के समान
सुन्दर मुखवाली है। ऐसी सुन्दर स्त्री तो न पहले हुई, न है और
न आगे ही होगी। विधाताने रतिको भी, इसे सुधारते समय जो
छबि रह गयी थी, उसीसे रचा है ॥ १ ॥ यह इन साँवले-गोरे
पथिकोंके बीचमें और भी अधिक शोभायमान होती है, मानों इन
तीनोंने मिलकर तीनों लोकोंकी शोभा लूट ली हो।' तुलसीदासजी
कहते हैं, सीताको देखकर स्त्रियाँ प्रेमके वशीभूत होकर कहती हैं—
'अरी ! अपने नेत्ररूप बालकों यह अमृतमयी घुट्टी पिलाओ' ॥ २ ॥
[ २२ ]
सोहैं साँवरे पथिक, पाछे ललना लोनी।
दामिनि-बरन गोरी, लखि सखि तृन तोरी,
बीती हैं बय किसोरी, जोबन होनी ॥ १ ॥
नीके कै निकाई देखि, जनम सफल लेखि,
हम-सी भूरि-भागिनि नभ न छोनी।
तुलसी-स्वामी-स्वामिनि जोहे मोही हैं भामिनि,
सोभा-सुधा पिए करि अँखिया दोनी ॥ २ ॥
साँवले पथिकके पीछे यह अति सुन्दरी ललना शोभायमान
है। यह बिजलीके समान गौरवर्ण है। देखकर सखियाँ तृण
तोड़ती और कहती हैं—'इसकी किशोरावस्था तो बीत चुकी है, अब
यौवन आनेवाला है। ॥१॥ इसकी सुन्दरताको अच्छी तरह देखकर
अपना जन्म सफल समझो। हमारे समान बड़भागिनी स्त्रियाँ तो
स्वर्गमें अथवा पृथ्वीपर कहीं भी नहीं हैं। तुलसीदासजी कहते हैं,
स्वामी और स्वामिनीजीको देखकर ग्रामोंकी स्त्रियाँ उनके सौन्दर्य-
सुधा-को नेत्ररूप दोनोंसे पीकर मोहित हो रही हैं ॥ २ ॥

पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन

१६५ अयोध्याकाण्ड
[ २३ ]
पथिक गोरे-सांवरे सुठि लोने।
संग सुतिय, जाके तनुतें लही है द्युति सोन सरोरुह सोने॥ १ ॥
बय किसोर-सरि-पार मनोहर बयस-सिरोमनि होने।
सोभा-सुधा आलि ! अँचवहु करि नयन मंजु मृदु दोने॥ २ ॥
हेरत हृदय हरत, नहि फेरत चाह बिलोचन कोने।
तुलसी प्रभु किधौं प्रभुको प्रेम पढ़े प्रगट कपट बिनु टोने॥ ३ ॥
'ये सांवले-गोरे पथिक बड़े ही सुन्दर और सुहावने हैं इनके
साथ एक सुन्दर स्त्री है जिसके शरीरसे अरुणकमल और सुवर्णने
भी कान्ति पायी है॥ १ ॥ किशोरावस्थारूप सरिताको पाकर अब
'ये आयुशिरोमणि युवावस्थामें प्रवेश करनेवाले हैं। अरी आली ! अपने
नेत्रोंको मनोहर और मृदुल दोनों बनाकर इनकी छबिरूप अमृतका
पान करो॥ २ ॥ ये देखते ही हृदय हर लेते हैं और मनोहर नेत्र
कोने नहीं फेरते।' तुलसीदास कहते हैं कि प्रभु अथवा प्रभुका प्रेम
तो किसी प्रकारका दुराव न रखकर स्पष्ट ही टोना पढ़ता है॥३॥
[ २४ ]
मनोहरताके मानो ऐन।
स्यामल-गोर किसोर पथि दोउ, सुमुखि ! निरखु भरि नैन॥ १ ॥
बीच बधू बिधुबदनि बिराजति, उपमा कहुँ कोऊ है न।
मानहु रति ऋतुनाथ सहित मुनिबेष बनाए है मैन॥ २ ॥
किधौं सिंगार-सुखमा-सुप्रेम मिलि चले जग-चित-बित लैन।
अदभुत त्रयी किधौं पठई है बिधि मग-लोगन्हि सुख दैन॥ ३ ॥
सुनि सुचि सरल सनेहु सुहावने ग्रामबधुन्हके बैन।
तुलसी प्रभु तरु तर बिलंबे, किये प्रेम कनौड़े कें न ? ॥ ४ ॥

पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

'अरी सखि ! तनिक नेत्र भरकर देख, ये दोनों श्याम-गौर
किशोर-वयस्क पथिक तो मानो मनोहरताके आश्रय ही हैं ॥ १ ॥
इनके बीचमें एक चन्द्रमुखी स्त्री विराज रही है, जिसकी कहीं कोई
भी उपमा नहीं है, मानो रति और ऋतुराज बसन्तके सहित साक्षात्
कामदेव ही मुनिवेश धारण किये हों ॥ २ ॥ अथवा शृङ्गार, सुन्दरता
और सुप्रेम ही आपसमें मिलकर संसारका चित्तरूप धन हरण करने-
के लिये तो नहीं चले, किंवा विधाताने अद्भुतत्रयी (वशीकरण,
आकर्षण और मोहनी) को ही मार्गस्थ लोगोंको सुख देनेके लिये
भेजा है' ॥ ३ ॥ तुलसीदास कहते हैं, ग्रामवधुओंके ये पवित्र,
सरल, स्नेहमय, सुहावने वचन सुनकर प्रभु एक वृक्षके नीचे ठहर
गये, क्योंकि प्रेम करनेपर वे किसके कनौड़े नहीं हो जाते ॥ ४ ॥
[ २५ ]
बय किसोर गोरे साँवरे धनुबान धरे हैं।
सब अँग सहज सोहावने, राजिव जिते नैननि-बदननि
बिधु निदरे हैं॥ १ ॥
तून - सुमुनिपट कटि कसे, जटामुकुट करे हैं।
मंजु मधुर मृदुमूरति, पानह्रों न पायनि, कैसे
धौं पथ बिचरे हैं॥ २ ॥
उभय बीच बनिता बनी, लखि मोहि परे हैं।
मदन सप्रिया सप्रिय सखा मुनि-बेष बनाए लिए
मन जात हरे हैं॥ ३ ॥
सुनि जहँ तहँ देखन चले अनुराग भरे हैं।
राम-पथिक छवि निरखि कैं, तुलसी, मग-लोगनि धाम-
काम बिसरे हैं॥ ४ ॥

पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

१६७ अयोध्याकाण्ड
'कुमारोंकी किशोरावस्था है, श्याम ओर गौरवर्ण हैं और धनुष-
बाण धारण किये हैं। उनके सभी अङ्ग सहज शोभायुक्त हैं, नेत्रोंने
कमलोंको जीत लिया है और मुख चन्द्रमाका निरादर करता
है ॥ १ ॥ वे कमरमें मुनियोंके-से वस्त्र तथा तरकस कसे हुए हैं
और सिरपर जटाओंका मुकुट बनाये हैं। उनकी अति मञ्जुल और
मधुर मृदुल मूर्ति है, पैरोंमें जूतियाँ भी नहीं हैं, न जाने ये किस
प्रकार मार्गमें चलकर आये हैं ॥ २ ॥ दोनोंके बीचमें एक स्त्रीरत्न है,
उन्हें देखकर हम तो मोहित हो गयी हैं, मानो साक्षात् कामदेव
ही अपनी प्रिया रति और प्रिय सखा बसन्तके साथ मुनिवेष बनाकर
हमारे चित्तको हरे लिये जाता है' ॥ ३ ॥ यह सुनकर सब लोग
जहाँ-तहाँ प्रेमसे भरकर उन्हें देखनेके लिये चल दिये । तुलसीदास
कहते हैं, बटोही रामकी छबि देखकर मार्गके लोग अपने घरके
धंधोंको भी भूल गये हैं ॥ ४ ॥
[ २६ ]
कैसे पितु-मातु, कैसे ते प्रिय-परिजन हैं ?
जगजलधि ललाम, लोने लोने, गोरे-स्याम,
जिन पठाए हैं ऐसे बालकनि बन हैं ॥ १ ॥
रूपके न पारावार, भूपके कुमार मुनिबेष,
देखत लोनाई लघु लागत मदन हैं।
सुखमाकी मूरति-सी साथ निसिनाथ-मुखी,
नखसिख अंग सब सोभाके सदन हैं ॥ २ ॥
पंकज-करनि चाप, तीर-तरकस कटि,
सरद-सरोजहुतें सुंदर चरन हैं।