तरुण के स्वप्न (नेताजी सुभाष चन्द्र बोस - युवा भारत के नाम क्रान्तिकारी वैचारिक घोषणा-पत्र)
Tarun Ke Swapna by Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा
पृष्ठ 106, कुल 174 में से
संदर्भ में पढ़ेंजेल-मुक्तिके प्रस्तावका उत्तर
'धारणा है उसे दूर करना चाहता हूँ । भय्या ( डा० सुनी-
लचन्द्र वसु) की रिपोर्टके साथ मेरे मतामतका कुछ सम्पर्क
नहीं है। क्योंकि रिपोर्ट लिखनेके पहले या बाद, वे क्या
लिखेंगे या मेरे लिये क्या सिफारिश करेंगे इस सम्बन्धमें
उन्होंने मेरे साथ कोई बात या परामर्श नहीं किया । मुझे
यदि वे पहले बतलाते तो मैं अवश्य ही स्विटजरलैण्ड भेज-
नेके प्रस्तावके अनुमोदनका विरोध करता ।
इस तरहका प्रस्ताव भेजनेके बाद जब उन्होंने मुझसे
इस प्रस्तावके बारेमें कहा था, तभी मैंने सन्देह किया था
कि इसका फल अच्छा न होगा, आखिर मेरा सन्देह सत्य
सिद्ध हुआ। भय्या डाक्टर की हैसियतसे मेरे
स्वास्थ्यकी परीक्षा करने आये थे और डाक्टरकी हैसि-
यतसे ही उन्होंने अपना मत प्रकट किया था, मेरा ख्याल
है कि ऐसा कर उन्होंने समदर्शी चिकित्सक और अभिज्ञ
वैज्ञानिकके व्यवहारकाही परिचय दिया, किन्तु उनके इस
मतकी राजनैतिक व्याख्या कैसी हो सकती है तथा सर-
कार ही इसे राजनैतिक चाल चलनेकेलिये किस तरह
व्यवहार करेगी, इसका विचार करनेकी उन्हे कोई जरू-
रत नही थी। इसलिये मैं भी उनके इस कार्यकी निन्दा
नहीं कर सकता। उनके कई रोगी स्विस आरोग्य आश्र-
१०५