सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड (श्रीरामचरितमानस पंचम सोपान - गीताप्रेस गोरखपुर सविस्तार सटीक)

सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड (श्रीरामचरितमानस पंचम सोपान - गीताप्रेस गोरखपुर सविस्तार सटीक)
Sampoorna Sundarkand of Ramcharitmanas
गोस्वामी तुलसीदास (गीताप्रेस गोरखपुर) द्वारा
DevanagariHindipublished128 पृष्ठ
पृष्ठ 13, कुल 128 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 13
- सुन्दरकाण्ड * १३
जबतक मैं सीताजीको देखकर [लौट] न आऊँ। काम
अवश्य होगा, क्योंकि मुझे बहुत ही हर्ष हो रहा है। यह कहकर
और सबको मस्तक नवाकर तथा हृदयमें श्रीरघुनाथजीको धारण
करके हनुमान्जी हर्षित होकर चले॥ २॥
सिंधु तीर एक भूधर सुंदर।
कौतुक कूदि चढ़ेउ ता ऊपर॥
बार बार रघुबीर सँभारी।
तरकेउ पवनतनय बल भारी॥ ३॥
समुद्रके तीरपर एक सुन्दर पर्वत था। हनुमान्जी खेलसे ही
(अनायास ही) कूदकर उसके ऊपर जा चढ़े और बार-बार
श्रीरघुवीरका स्मरण करके अत्यन्त बलवान् हनुमान्जी उसपरसे
बड़े वेगसे उछले॥ ३॥
जेहिं गिरि चरन देइ हनुमंता।
चलेउ सो गा पाताल तुरंता॥
जिमि अमोघ रघुपति कर बाना।
एही भाँति चलेउ हनुमाना॥ ४॥
जिस पर्वतपर हनुमान्जी पैर रखकर चले (जिसपरसे वे
उछले), वह तुरंत ही पातालमें धँस गया। जैसे श्रीरघुनाथजीका
अमोघ बाण चलता है, उसी तरह हनुमान्जी चले॥ ४॥
जलनिधि रघुपति दूत बिचारी।
तैं मैनाक होहि श्रमहारी॥ ५॥
समुद्रने उन्हें श्रीरघुनाथजीका दूत समझकर मैनाक पर्वतसे
कहा कि हे मैनाक! तू इनकी थकावट दूर करनेवाला हो
(अर्थात् अपने ऊपर इन्हें विश्राम दे)॥ ५॥