सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड (श्रीरामचरितमानस पंचम सोपान - गीताप्रेस गोरखपुर सविस्तार सटीक)
Sampoorna Sundarkand of Ramcharitmanas
गोस्वामी तुलसीदास (गीताप्रेस गोरखपुर) द्वारा
पृष्ठ 114, कुल 128 में से
संदर्भ में पढ़ें११४ * श्रीरामचरितमानस *
वैराग्यका वर्णन, क्रोधीसे शम (शान्ति)-की बात और कामीसे
भगवान्की कथा, इनका वैसा ही फल होता है जैसा ऊसरमें बीज
बोनेसे होता है (अर्थात् ऊसरमें बीज बोनेकी भाँति यह सब
व्यर्थ जाता है) ॥ २ ॥
अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा।
यह मत लछिमन के मन भावा॥
संधानेउ प्रभु बिसिख कराला।
उठी उदधि उर अंतर ज्वाला॥ ३ ॥
ऐसा कहकर श्रीरघुनाथजीने धनुष चढ़ाया। यह मत लक्ष्मणजीके
मनको बहुत अच्छा लगा। प्रभुने भयानक [अग्नि] बाण सन्धान
किया, जिससे समुद्रके हृदयके अंदर अग्निकी ज्वाला उठी ॥ ३ ॥
मकर उरग झष गन अकुलाने।
जरत जंतु जलनिधि जब जाने॥
कनक थार भरि मनि गन नाना।
बिप्र रूप आयउ तजि माना॥ ४ ॥
मगर, साँप तथा मछलियोंके समूह व्याकुल हो गये। जब
समुद्रने जीवोंको जलते जाना, तब सोनेके थालमें अनेक मणियों
(रत्नों)-को भरकर अभिमान छोड़कर वह ब्राह्मणके रूपमें
आया ॥ ४ ॥
[दोहा ५८]
काटेहिं पइ कदरी फरइ कोटि जतन कोउ सींच।
बिनय न मान खगेस सुनु डाटेहिं पइ नव नीच॥
[काकभुशुण्डिजी कहते हैं—] हे गरुड़जी! सुनिये, चाहे