सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 262, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 262

काष्ठ जिह्वास्वामी (देव) २५३
लटकत लट लहरत स्रुति कुन्डल, गहनन की झमकान ।
आपुस मैं हँसि हँसि कै दोऊ, खात खियावत पान ॥२॥
जहँ बसंत नित महमह महकत, लहरत लता बितान१ ।
बिहरत दोउ तेहि सुमन बाग मैं, अलि कोकिल कर गान॥३॥
ओहि रहस्य सुख रस को कैसे, जानि सकै अज्ञान ।
देवहु की जहँ मति पहुंचत नहिँ, थकि गये बेद पुरान ॥४॥
(२)
चीखि चीखि चसकन से राम सुधा पीजिये ।
राम चरित सागर मैं रोम रोम भीँजिये ॥ १ ॥
राग द्वेस जग बढ़ाइ काहे को छीजिये ।
परदुखवन देखत हीं आप सेँ पसीजिये ॥ २ ॥
तारि तारि खैंचि खाँचि स्रुति को नहिँ गाँजिये ।
जा मैं रस बनो रहै वही अर्थ कीजिये ॥ ३ ॥
बहुत काल सन्तन के दोऊ चरन मीँजिये ।
देव दृष्टि पाइ विमल जुग जुग लौँ जीजिये ॥ ४ ॥
॥ विनय ॥
मैं तो मन ही मन पछिताय रह्यौ ॥ टेक ॥
साज समाज सरस पायहु के, कर से रतन गँवाय रह्यौ ॥१॥
यह नर तन यह काया उत्तम, बिन सतसंग नसाय रह्यौ ॥२॥
पढ़्यौ गुन्यौ सिखयौ औरन को, आप बिषय लपटाय रह्यौ॥३
चित्र विचित्र करम को धागा, जनम जनम अरुझाय रह्यौ ॥४
काहे को कबहुँ यह सुरझहि, दिन दिन अधिक फँसाय रह्यौ॥५
सदा मुक्ति को ज्ञान अगम लखि, गले हार पहिराय रह्यौ ॥६
जिव को सूत सिवहि से अरुझे, बिनती देव सुनाय रह्यौ ॥७
(१) मंडप ।