सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)
Sant Namdev Ji Ki Hindi Kavita by Dr. Bhagirath Mishra
सन्त नामदेव (सम्पादक: डॉ. भगीरथ मिश्र) द्वारा
पृष्ठ 211, कुल 332 में से
संदर्भ में पढ़ेंनामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन २१७
'चील जब घोंसले को सदा के लिए छोड़ जाती है तब उसके बच्चे अनाथ हो
जाते हैं। संत ज्ञानेश्वर के महानिर्वाण पर सारे संत अनाथ हो गये।' १
नामदेव की कविता का कला पक्ष
गीति काव्य—आधुनिक गीतिकाव्य पश्चिम की देन है। नामदेव का प्रत्येक
अभंग गीति अथवा गीति काव्य का सुन्दर आदर्श प्रस्तुत करता है। गीति काव्य वेदना
का विस्फोट है। वर्डस्वर्थ ने 'भाव' को प्रधानता देते हुए लिखा है कि 'काव्य शांति के
समय स्मरण किए हुए प्रबल मनोवेगों का स्वच्छंद प्रवाह है।' ३ वर्डस्वर्थ की यह परि-
भाषा समग्र काव्य की अपेक्षा गीति काव्य पर अधिक खरी उतरती है।
श्रीमती महादेवी वर्मा की २ गीत की परिभाषा भी गीति काव्य के स्वरूप पर
प्रकाश डालने में समर्थ है।
एक आलोचक के अनुसार 'भावों अथवा 'मनोवेगों' के आवेशपूर्ण आग्रह को
आत्माभिव्यंजन कहते हैं। गीति काव्य में प्रत्यक्ष आत्माभिव्यंजन का अवसर होता है।
प्रगीत, गीत अथवा गीति काव्य को हम गेय मुक्तक कहेंगे। अंग्रेज़ी में इसे 'लिरिक'
( lyric ) कहते हैं। अंग्रेज़ी आलोचना संबंधी ग्रन्थों में 'लिरिक' के गेय तत्त्व पर
जोर दिया गया । ४
गीति काव्य में स्वतः स्फूर्ति (spontaniety) की मात्रा कुछ अधिक होती है।
मनोवेग अथवा भावावेश उसका प्रेरक होता है।
गीति काव्य का कवि जो कुछ कहता है अपने निजी दृष्टिकोण से लिखता है।
१. नामा म्हणे देवा घार गेली उडोन ।
बालें दानादान पडियेली ॥
—सकल संत गाथा, अभङ्ग १०६७।
2. Poetry is the spontaneous overflow of powerful feelings. It
takes its origin from emotion recollected in tranquility.
३. साधारणतः गीत व्यक्तिगत सीमा में तीव्र सुखदुःखात्मक अनुभूति का वह शब्द-रूप
है जो अपनी ध्वन्यात्मकता में गेय हो सके।
—महादेवी का विवेचनात्मक गद्य, पृ० १४७।
4. Lyric poetry, as the name implies, is poetry originally intended
to be accompanied by the lyre or by some other instrument of
music. The term has come to signify any out-burst in song
which is composed under a strong impulse of emotion or inspi-
ration.
—Judgment in Literature—p. 97.