समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 144, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 8
पुनः (चेतनाचेतन बाह्य) वस्तु का आलम्बन लेकर जीवों के वह रागादि अध्यवसान
होता है। वास्तव में वस्तु से बन्ध नहीं होता, अध्यवसान से ही बन्ध होता है।
Further, the Self, conditioned by objects (external – animate and
inanimate), entertains dispositions of attachment etc. In reality,
objects are not the cause of bondage; it is only due to
dispositions.
मोह-बुद्धि निरर्थक है -
दुक्खिदसुहिदे जीवे करेमि बंधेमि तह विमोचेमि।
जा एसा मूढमदी णिरत्थया सा हु दे मिच्छा॥ (8-30-266)
मैं जीवों को दुखी-सुखी करता हूँ, उन्हें बँधवाता हूँ, छुड़ाता हूँ, तेरी जो ऐसी
मूढ़बुद्धि है वह निरर्थक है, अतः वास्तव में वह मिथ्या है।
That I am responsible for making the other living beings
miserable or happy, cause them to be bound or released, this
assertion of yours is fraught with delusion, is futile, and,
therefore, erroneous, for sure.
पर कर्तृत्व का अहंकार निरर्थक है -
अज्झवसाणणिमित्तं जीवा बज्झंति कम्मणा जदि हि।
मुच्चंति मॉक्खमग्गे ठिदा य ते किं करोसि तुमं॥ (8-31-267)
127