सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

Rati Rahasya or Asli Koka Shastra of Kokkoka with Hindi Commentary

पण्डित कोक्कोक (भाषा टीकाकार: पण्डित कन्हैयालाल) द्वारा

DevanagariHindipublished440 पृष्ठ

पृष्ठ 249, कुल 440 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 249

असली कोकशास्त्र २३६
सालम मिश्रा, नीलोफर, कसेरू, अदरख, सम मात्रा में लेकर जल
में पोस गाय के दूध में छानकर पीना चाहिए । अथवा सिंघाड़ो,
कसेरू, सफेद् जीरा, बेलपत्र और छुहाड़ा सम मात्रा में ले, पानी
में पीसकर दुध में पिये ।
तीसरा महीना
पद्माख, सफेद् चन्दन, खस और तगर को सम मात्रा में
पानी से पीसे और बकरी के दूध में छानकर पी ले । अथवा खस,
सफेद् चन्दन, नागरमोथा, पद्माख, कमल ककड़ी को पानी में
पीसकर गाय के दूध के साथ पीना चाहिए ।
चौथा महीना
सिंघाड़ा, केले का पत्ता, दाख, अनार की कली और केले के
कन्द को पानी में पोसकर बकरी के दूध में पिये । या खस, कमल-
ककड़ी और केले की जड़ को पानी में पीस बकरी के दूध में पीने
से कष्ट दूर हो जाता है ।
पाँचवाँ महीना
नीलोफर, कमलककड़ी, कमलगट्टा, और नागकेशर को बकरी
के दूध में पीस छानकर पीना चाहिए । या नीलकमल की जड़,
काकमाची, कमलककड़ी को पानी में पीसकर दूध में पिये ।
छठा महीना
बच, इलायची, मुनक्का, नीलोफर और नागकेसर को दूध में
पीस छानकर पीना चाहिए । या पीपल, पीपरामूल, कमल का