सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

Rati Rahasya or Asli Koka Shastra of Kokkoka with Hindi Commentary

पण्डित कोक्कोक (भाषा टीकाकार: पण्डित कन्हैयालाल) द्वारा

DevanagariHindipublished440 पृष्ठ

पृष्ठ 239, कुल 440 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 239

असली कोकशास्त्र २२६
जाता है कि जिसे देखने पर यह मालूम किया जा सकता है कि
यह मनुष्य जाति का बच्चा है । इस समय शरीर की अपेक्षा
मस्तक बड़ा होता है । हाथ-पैर ढूठे से रहते हैं, यानी उनमें हथेलों
और तलवे नहीं रहते । आँख, कान, नाक और मुख की जगह
सिर्फ काले दाग मालूम होते हैं । दूसरे महीने के अन्त में प्रायः
सारे अवयव ( अंग ) साफ दिखायी पड़ने लगते हैं । लम्बाई एक
इंच तक हो जाती है ।
तीसरे महीने में आँख की पलकों का आकार बन जाता है ।
बल्कि यों कहना चाहिए कि एक प्रकार से वे तैयार ही हो जाती
हैं । इस समय मुख बन्द रहता है । इसी महीने में स्त्री पुरुष में
भेद बतलाने वाले अंगों की रचना होती है । इस समय तक लंबाई
प्रायः ३।। इंच तक हो गयी रहती है । चौथे महीने में मस्तक
और कलेजे की अपेक्षा दूसरे अवयव अधिक बढ़ते हैं । इस महीने
में बच्चा कुछ कुछ हिलना भी शुरू कर देता है । साढ़े चार महीना
होते होते लम्बाई भी ५-६ इंच तक हो जाती है । पाँचवें महीने
से अन्त तक पुट्ठे वगैरह ठीक ठीक बन जाते हैं । इस समय तक
शरीर की अपेक्षा सिर ही बड़ा रहता है और उस पर कोमल सफेद
( चाँदी के रंग के ) बाल निकल आते हैं । लम्बाई ७-८ इंच तक
और वजन ६ से ८ औंस तक हो जाता है । छठे महीने में चमड़े
की दोनों परतें दिखायी पड़ने लगती हैं, किन्तु वे बहुत ही नाजुक
और रक्तवर्ण होती हैं । लम्बाई १० इंच और वजन लगभग ३।।