सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

Rati Rahasya or Asli Koka Shastra of Kokkoka with Hindi Commentary

पण्डित कोक्कोक (भाषा टीकाकार: पण्डित कन्हैयालाल) द्वारा

DevanagariHindipublished440 पृष्ठ

पृष्ठ 151, कुल 440 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 151

१४८ असली कोकशास्त्र
अर्धनिपीड़ित आसन
यदि स्त्री पुरुष के कन्धे पर एक पैर रखकर भोग करे तो उसे
अर्धनिपीड़ित आसन कहते हैं ।
सारित आसन
यदि एक चरण पुरुष के कन्धे पर और दूसरा नीचे की ओर
फैलाकर सम्भोग करे तो उसे सारित आसन कहते हैं ।
वेणुविदारित आसन
स्त्री भोग करते समय पुरुष के कन्धे पर एक पैर को रख दूसरे
को खाट पर पड़ा रहने दे फिर खाट वाले पैर को कन्धे पर और
कन्धे वाले को खाट पर शीघ्र गति से बदले तो उसको वेणुविदारित
आसन कहते हैं ।
शूलचित आसन
यदि स्त्री अपने पैर को पुरुष के सिर पर रखकर दूसरे पैर को
नीचे फैलाकर सम्भोग करे तो उसे शूलचित आसन कहते हैं ।
कर्कटक आसन
स्त्री अपने दोनों पैरों को अपनी नाभि में लगाकर सम्भोग करे
तो उसको कर्कटक आसन कहते हैं ।