सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

Ranganatha Ramayana: Complete Hindi Translation

रंगनाथ कवि (हिन्दी अनुवादक: अवधेश गुप्त) द्वारा

DevanagariHindipublished508 पृष्ठ

पृष्ठ 461, कुल 508 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 461

युद्धकाण्ड ४३१
उनके सिर काट डालते थे। वानरो के ऐसे पीडित करने से सारा राक्षस-नगर भयभीत हो,
दीन तथा व्याकुल दीखने लगा । वानरो से प्रपीडित घोडो की हिनहिनाहटो, गजो के
भयंकर चिंघाडो, वृद्धा तथा बालाओ के दीन विलापो तथा कपियो के सिंहनादो के व्याप्त
होने से सारी लंका प्रलय-काल में दीप्त होनेवाली वडवाग्नि की ज्वालाओ से भयभीत
हो गर्जन करनेवाले समुद्र की भाँति, हाहाकार करने लगी ।
इसी समय सूर्योदय हुआ । वानरो ने सब स्थानो में रावण को ढूँढा, किंतु वे
कही भी उसको देख नही सकने के कारण संभ्रमित हो गये । तब विभीषण की चतुर
पत्नी सरमा ने, अपने पति के हित का विचार करके बडी उद्विग्नता से, हाथ के संकेत
से अगद को रावण के रहने का स्थान बताया । तुरत उस वीर ने क्रुद्ध होकर उस गुफा
के मुँह पर स्थित शिला को अपने पदाघात से चूर-चूर कर दिया और अपने महान
पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए, अपने बाहुबल से राक्षसो को भयभीत करते हुए अदर प्रवेश किया
और हवन-कर्म में निश्चल निष्ठा से लगे हुए तथा विविध मंत्र-तंत्रो में लगे रावण
को देखकर, चिल्ला उठा—'मैने रावण को देख लिया । शीघ्र चले आओ ।' यह सुनकर
अनिलकुमार आदि राक्षस बडे वेग से गुफा की रक्षा करनेवाले राक्षसो को मारकर अदर
चले आये । तब उन्होने अकेले हवन करनेवाले रावण को देखा और बडे क्रोध से कहने
लगे—'बिना किसी को साथ लिये यह अकेले फँस गया है । हम इसका हवन कर देंगे ।'
यह कहकर वानरो ने हवनकुड के चारो ओर रहनेवाले कलश-समिधाएँ, हाथी, मुर्गा,
जबूक, अश्व, ऊँट, कुत्ता आदि जानवरो के मस्तक, घी तथा मधु के पात्र आदि होमकुड
में फेंककर सिंहनाद किया । यह देखकर राक्षस भयभीत हुए । फिर, वानर उस पापी
रावण के अगो पर होमकुड के अगारो की वर्षा करने लगे और जलते हुए मशाल उठाकर
राक्षसो पर फेंकने लगे । एक वानर ने रावण के हाथ के स्रुक्-स्रुवा को बलात् खीचकर
उन्ही से रावण पर प्रहार किया । कपियो के इस प्रकार के आक्रमण के कारण रावण
की निष्ठा डोल गई । फिर भी बिना विचलित हुए या बिना क्रुद्ध हुए वह निष्ठा में
ऐसे निमग्न रहा, मानो वह सोया हुआ पर्वत हो ।
१३५. अंगद का मंदोदरी को रावण के पास घसीटकर लाना
तब युद्ध-कला-कुशल, दुर्जय तथा अगदो से अलकृत बाहुओ से विलसित अगद,
शीघ्र रावण के अत पुर में पहुँचा और रानियो के निवास में प्रवेश किया । वहाँ उसने
उमडते हुए दुख से सतप्त होनेवाली मदोदरी को देखा । उसका सूजा हुआ लाल मुख-चंद्र,
उसके कर-पल्लव पर ऐसा टिका हुआ था, जैसे रोहिणी से अलग हुए चद्र को तरुण पल्लव-
शय्या पर पहुँचा दिया गया हो । वह अपने वधुओ के साथ यह सोचकर व्याकुल हो रही थी
कि घोर युद्ध में कुभकर्ण आदि मरे, महावीर तथा घोर विक्रमी पुत्र सब नष्ट हुए;
केवल मेरे पति बच गये है, भला वे क्या रघुराम को जीत सकते है ? वह मन-ही-मन
इन्द्रजीत की मृत्यु का स्मरण करके रो रही थी । रमणीय मणि-मदिर में बैठकर शोक
करनेवाली रमणी मदोदरी की सुदर वेणी को बलात् पकडकर अगद उसे खीचने लगा ।
तब उस मृगनयनी के मुख-चंद्र की काति ऐसे मलिन पड गई, जैसे ग्रहण के समय राहु मे