सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

Ranganatha Ramayana: Complete Hindi Translation

रंगनाथ कवि (हिन्दी अनुवादक: अवधेश गुप्त) द्वारा

DevanagariHindipublished508 पृष्ठ

पृष्ठ 337, कुल 508 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 337

युद्धकांड ३०७
तुम्हारे शरीर में सब प्रकार के शुभ चिह्न हैं, तुम्हारे चरणतलो में रेखाएँ तथा कमल हैं;
इसलिए पति के साथ तुम्हारा राजतिलक होगा, तुम्हें योग्य पुत्र उत्पन्न होंगे और तुम
चिरसुहागिन रहोगी। हे सूर्यवंशतिलक, उनकी सभी बातें आज मिथ्या हो गईं ।
उन्होने मुझे देखकर यह भी कहा था कि 'तुम्हारे (सीता के) चिकुर भ्रमर-समूह के
समान नीले तथा सुदर हैं, कटि क्षीण है, एक दूसरे से मिलनेवाली टेढ़ी भौहें हैं, बिजली
की-सी कांति से युक्त दाँत हैं, विकृतिहीन स्थूल तथा वर्तुलाकार जाँघें हैं, हाथ, ललाट,
नेत्र, मुँह तथा चरण सुंदर लक्षणो से समन्वित हैं, कांतियुक्त तथा स्निग्ध नखो से युक्त
सुदर अगुलियाँ हैं, वर्तुलाकार, विवर्द्धित तथा सूक्ष्म अग्रभाग से युक्त दो कुच हैं, स्निग्ध
एव विशाल वक्ष तथा पार्श्वभाग हैं, नाभि गंभीर तथा सुदर है तथा तुम्हारा शरीर दिव्य
तथा कमनीय काति से समन्वित है, अत तुम्हारे समान भाग्यशालिनी कोई नही है।' हे राजन्,
मेरा वह भाग्य आज ऐसा फूट गया है ? आर्यो की यह उक्ति कि ऐसे षोडश लक्षणो से
सम्पन्न रमणी अत्यत भाग्यशालिनी होगी, आज मिथ्या सावित हुई । हे राजन्, यह सब
मेरे दुर्भाग्य का फल है। आर्यों का कथन है कि जिस कन्या के, लाल कमल की-सी सुंदर
हथेलियाँ हो, पल्लव के समान अरुण कान्तिवाले चरण हो, क्षीण कटि हो, मदहास से
युक्त मुख-कमल हो, वह चिर सौभाग्यवती होती है। यह कथन भी झूठ ही साबित हुआ ।
हे राजन्, मेरी साधना का यही परिणाम हुआ । मुझे चुराकर ले आनेवाले भयकर राक्षस
की खोज करके मेरा पता आपने जान लिया, समुद्र को बाँधकर कपि-सेना के साथ इस
पार चले भी आये, पर हाय, एक 'गोपद' में आप डूब गये ! हे राजन्, भयंकर याम्य शर,
वरुणास्त्र, आग्नेयास्त्र तथा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करना आप भूल तो नही गये ? कोई भी
शत्रु, आपके दृष्टि-पथ में पड़ जाने मात्र से वह प्राणो से हाथ धो बैठता था, अब आपकी
ऐसी दशा हो गई है ! दैव-योग से ही ऐसा हुआ है, अन्यथा किसकी शक्ति है कि आपका
सामना करे । यदि मेघनाद अपनी माया के बल से युद्ध में आपको ऐसे भयकर पाशो से
बाँध सका, तो स्पष्ट है कि विधि-विधान का अतिक्रमण करना किसी के लिए संभव नही है।
हे नाथ, हे वीर, हे रामचन्द्र, मै अपने लिए नही रोती, आपके लिए नही रोती, आपके
लिए अपने प्राण त्यागनेवाले काकुत्स्थ-वशज लक्ष्मण के लिए भी मै दुःखी नहीं होती, मेरे
दुःख को देख द्रवीभूत हृदय से शोक करनेवाली अपनी माँ के लिए भी दुःखी नही होती,
किन्तु सतत केवल आपका ही ध्यान अपने मन में धारण किये रहनेवाली माता कौसल्या
के लिए विलाप करती हूँ । कब चौदह वर्ष समाप्त होगे, कब राम अयोध्या में आयेंगे-
ऐसी प्रतीक्षा करनेवाली आपकी माता की आशाएँ आज मिट्टी में मिल गईं ।"
इस प्रकार, विलाप करनेवाली जानकी को सांत्वना देते हुए अत्यन्त दयार्द्र चित्त से
त्रिजटा सीता से बोली- 'हे कमल-लोचनी, राम पर कोई विपत्ति आ नहीं सकती । आप
क्यो इस प्रकार शोक कर रही है ? यदि वानर-सेना ऐसी निर्वल है, तो ये इतना बड़ा
कार्य-भार उठाते ही कैसे ? वहाँ देखिए, वानर, बड़ी सावधानी से आपके प्रभु की रक्षा
वंगे कर रहे हैं ? हे भूपुत्री, आप निश्चित रहिए । यदि ऐसा नही होता (यदि राम पर
कोई विपत्ति आनेवाली है), तो वह पुष्पक-विमान पृथ्वी पर गिरे बिना कैसे रहता ?