रैदास जी की बानी (सन्त रविदास - बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सम्पूर्ण साखी व पद)
Raidas Ji Ki Bani: Belvedere Steam Printing Press Allahabad
सन्त रविदास / रैदास (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
( ४० )
माधो सतगुरु सब जग चेला ।
अब के बिछुरे मिलन दुहेला ॥२॥
धन जोबन की झूठी आसा ।
सत सत भाषै जन रैदासा ॥३॥
॥ ८१ ॥
जन को तारि तारि बाप रमइया ।
कठिन फंद परचो पंच जमइया ॥टेक॥
तुम बिन सकल देव मुनि ढूँढूँ ।
कहूँ न पाऊँ जमपास छुड़इया ॥१॥
हम से दीन दयाल न तुम से ।
चरनसरन रैदास चमइया१ ॥२॥
—:०:—
॥ अथ आरती ॥
॥ ८२ ॥
आरती कहाँ लौँ जोवै ।
सेवक दास अचंभो होवै ॥टेक॥
बावन कंचन दीप धरावै ।
जड़ बैरागी दृष्टि न आवै ॥१॥
कोटि भानु जाकी सोभा रोमै ।
कहा आरती अगनी होमै ॥२॥
पाँच तत्त्व तिरगुनी माया ।
जो देखै सो सकल समाया ॥३॥
कह रैदास देखा हम माहीँ ।
सकल जोति रोम सम नाहीँ ॥४॥
॥ ८३ ॥
संत उतारैँ आरती देव सिरोमनिये ।
उर अंतर तहाँ बैसे बिन रसना भनिये ॥टेक॥
१ चमार ।
( ४१ )
मनसा मंदिर माहिँ धूप धुपइये ।
प्रेमप्रीति की माल राम चढ़इये ॥१॥
चहुँ दिसि दियना बारि जगमग हो रहिये ।
जोति जोति सम जोती हिलमिल हो रहिये ॥२॥
तन मन आतम वारि तहाँ हरि गाइये री ।
भनत जन रैदास तुम सरना आइये री !
॥ ८४ ॥
नाम तुम्हारो आरतभंजन¹ मुरारे ।
हरि के नाम बिन झूठे सकल पसारे ॥टेक॥
नाम तेरो आसन नाय तेरो उरसा² ।
नाम तेरो केसरि लै छिड़का रे ॥१॥
नाम तेरो अमिला नाम तेरो चंदन ।
धसि जपै नाम ले तुझ कूँचा रे ॥२॥
नाम तेरो दीया नाम तेरो बाती ।
नाम तेरो तेलै ले माहिँ पसारे ॥३॥
नाम तेरे की जोति जगाई ।
भयो उँजियार भवन सगरा रे ॥४॥
नाम तेरो धागा नाम फूल माला ।
भाव अठारह सहस जुहारे³ ॥५॥
तेरो कियो तुझे का अरपूँ ।
नाम तेरो तुझे चँवर ढुला रे ॥६॥
अष्टादस अठसठ चारि खानि हू ।
बरतन है सकले संसारे ॥७॥
कह रैदास नाम तेरो आरति ।
अंतरगत हरि भोग लगा रे ॥८॥
१ कष्ट हरता । २ हुरसा चंदन घिसने का । ३ प्रनाम ।
६
॥ ८५ ॥
जो तुम गोपालहि नहिँ गैहौ ।
तो तुम काँ सुख में दुःख उपजै सुखहि कहाँ ते पैहौ ॥टेक॥
माला नाय सकल जग डहको झूठो भेख बनैहौ ।
झूठे ते साँचे तब होइहौ हरि की सरन जब ऐहौ ॥१॥
कन रस१ बत रस२ और सबै रस झूठहि मूड़ डोलैहौ ।
जब लगि तेल दिया में बाती देखत ही बुझि जैहौ ॥२॥
जो जन राम नाम रँगराते और रंग न सुहैहौ ।
कह रैदास सुनो रे कृपानिधि प्रान गये पछितैहौ ॥३॥
॥ ८६ ॥
अब कैसे छूटै नाम रट लागी ॥टेक॥
प्रभुजी तुम चंदन हम पानी ।
जाकी अँग अँग बास समानी ॥१॥
प्रभुजी तुम घन बन हम मोरा ।
जैसे चितवत चंद चकोरा ॥२॥
प्रभुजी तुम दीपक हम बाती ।
जीकी जोति बरै दिन राती ॥३॥
प्रभुजी तुम मोती हम धागा ।
जैसे सोनहिँ मिलत सुहागा ॥४॥
प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा ।
ऐसी भक्ति करै रैदासा ॥५॥
॥ ८७ ॥
प्रभुजी संगति सरन तिहारी ।
जग जीवन राम मुरारी ॥टेक॥
गली गली-को जल बहि आयो,
सुरसरि जाय समायो ।
१ कान से सुनने का मजा । २ जबान से बोलने का मजा ।
सगत क परताप महातम,
नाम गंगोदक पायो ॥१॥
स्वाँति बूँद बरसै फनि१ ऊपर,
सीस बिषै२ होइ जाई ।
ओही बूँद कै मोती निपजै,
संगति की अधिकाई ॥२॥
तुम चंदन हम रँड़ बापुरे,
निकट तुम्हारे आसा ।
संगत के परताप महातम,
आवै बास सुबासा ॥३॥
जाति भी ओछी करम भी ओछा,
ओछा कसब हमारा ।
नीचै से प्रभु ऊँच कियो है,
कह रैदास चमारा ॥४॥
संतबानी की कुल पुस्तकों का सूचीपत्र
[ हर महात्मा का जीवन-चरित्र उनकी बानी के आदि में दिया है ]
कबीर साहिब का अनुराग सागर ... ... १।-)
कबीर साहिब का बीजक ... ... १)
कबीर साहिब का साखी-संग्रह . ... ... १॥)
कबीर साहिब की शब्दावली, पहला भाग ... ... १)
कबीर साहिब की शब्दावली, दूसरा भाग ... ... १)
कबीर साहिब की शब्दावली, तीसरा भाग ... ... ॥)
कबीर साहिब की शब्दावली, चौथा भाग ... ... ।)
कबीर साहिब की ज्ञान-गुदड़ी, रेखते और झूलने ... ... ॥)
कबीर साहिब की अखरावती ... ... ।)
धनी धरमदास जी की शब्दावली ... ... ।।।)
तुलसी साहिब (हाथरस वाले) की शब्दावली भाग १ ... ... १॥)
तुलसी साहिब दूसरा भाग पद्मसागर ग्रंथ सहित ... ... १॥)
तुलसी साहिब का रत्नसागर ... ... १।।।)
तुलसी साहिब का घट रामायण पहला भाग .. ... २)
तुलसी साहिब का घट रामायण दूसरा भाग ... :. २)
दादू दयाल की बानी भाग १ “साखी” ... ... २)
दादू दयाल की बानी भाग २ “शब्द” .. ... १॥=)
सुन्दर बिलास ... ... १।=)
पलटू साहिब भाग १-कुंडलियाँ ... ... १)
- पलटू साहिब भाग २-रेखते, झूलने, अरिल, कवित्त, सवैया ... ... १)
पलटू साहिब भाग ३- भजन और साखियाँ ... ... १)
जगजीवन साहिब की बानी पहला भाग .. ... १-)
जगजीवन साहिब की बानी दूसरा भाग ... ... १-)
दूलन दास जी की /.. ... ।=)
पद और साखी ... ... |=
दरिया साहिब (मारवाड़ वाले) की बानी ... ... ॥-
भीखा साहिब की शब्दावली ... ... ॥=)
गुलाल साहिब की बानी ... ... १=
बाबा मलूकदास जी की बानी ... ... |=
गोसाईं तुलसीदास जी की बारहमासी ... ... -)
धरनी साहिब की रत्नावली ... ... =)
बुल्ला साहिब का शब्दसार ... ... |=)
केशवदास जी की अमीघूँट ... ... =)
बेनीदास जी की बानी ... ... ॥)
मीराबाई की शब्दावली ... ... ॥॥=)
सहजो बाई का सहज-प्रकाश ... ... ॥=)
दया बाई की बानी ... ... ।-)
संतबानी संग्रह, भाग १ (साखी) [प्रत्येक महात्माओं के संक्षिप्त
जीवन चरित्र सहित] ... ... २)
संतबानी संग्रह, भाग २ (शब्द) [ऐसे महात्माओं के संक्षिप्त जीवन
चरित्र सहित जो भाग १ में नहीं हैं ] ... ... २)
कुल ४३=)॥
अहिल्या बाई (