सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished263 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

रहीम रत्नावली में अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (१५५६–१६२७) की हिन्दी कविता संकलित है। रहीम बैरम ख़ाँ के पुत्र, अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक, सेनापति, विद्वान और कवियों के आश्रयदाता थे। मयाशंकर याज्ञिक द्वारा सम्पादित यह संस्करण संवत् १९८५ (१९२८) में साहित्य-सेवा-सदन, काशी से काव्य-ग्रन्थरत्न-माला के पाँचवें रत्न के रूप में प्रकाशित हुआ।

आरम्भ में रहीम के जीवन और काव्य पर विस्तृत भूमिका है। फिर रचनाएँ हैं: नीति, भक्ति और प्रेम के लगभग २७० दोहे-सोरठों की दोहावली; नगर-शोभा, जिसके १४२ दोहों में नगर की भिन्न-भिन्न व्यवसाय वाली स्त्रियों का चित्रण है; बरवै नायिका-भेद, जिसमें नायिका और नायक के प्रत्येक भेद का लक्षण और बरवै छन्द में उदाहरण है; अन्य बरवै; मदनाष्टक; शृंगार-सोरठे; हिन्दी अर्थ सहित रहीम के संस्कृत श्लोक; और फुटकर कवित्त, सवैये तथा पद। पाद-टिप्पणियों में पाठान्तर दिए गए हैं और अन्त की टिप्पणियों में कठिन शब्दों और प्रसंगों का अर्थ है।

"रहिमन धागा प्रेम का", "जो रहीम उत्तम प्रकृति" जैसे रहीम के बहुत से दोहे आज कहावतों की तरह बोले जाते हैं। उन्हें पुराने छपे पाठ में पढ़ने के लिए यह संस्करण उपयोगी है।

पृष्ठ 105–124, कुल 263 में से
पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

रहीम-रत्नावली

दोहावली

अच्युत-चरन-तरंगिनी, शिव-सिर-मालति-माल ।
हरि न बनायो सुरसरी, कीजो इंदव-भाल ॥ १ ॥

अधम बचन ते को फल्यो, बैठि ताड़ की छाँह ।
रहिमन काम न आय है, ये नीरस जग माँह ॥ २ ॥

अनकीन्हीं बात करै, सोवत जागै जोय * ।
ताहि सिखाय जगायबो, रहिमन उचित न होय ॥ ३ ॥

अनुचित उचित रहीम लघु, करहिं बड़न के जोर ।
ज्यों ससि के संयोग ते, पचवत आगि चकोर ॥ ४ ॥

अनुचित बचन न मानिए, जदपि गुरायसु गाढ़ि ।
है रहीम रघुनाथ ते, सुजस भरत को बाढ़ि ॥ ५ ॥

अब रहीम मुसकिल पड़ी, गाढ़े दोऊ काम ।
साँचे से तो जग नहीं, झूठे मिलैं न राम ॥ ६ ॥

अमरबेलि बिनु मूल की, प्रतिपालत है ताहि ।
रहिमन ऐसे प्रभुहिं तजि, खोजत फिरिए काहि ॥ ७ ॥

अमृत ऐसे बचन में, रहिमन रिस की गाँस ।
जैसे मिसिरिहु में मिली, निरस बाँस की फाँस ॥ ८ ॥


* पाठा—जानि अनीतिहिं जो करै, जागत ही रहि सोइ ।

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

रहीम-रत्नावली २

अरज गरज मानैं नहीं, रहिमन ए जन चारि ।
रिनिया, राजा, माँगता, काम-आतुरी नारि ॥ ९ ॥

असमय परे रहीम कहि, माँगि जात तजि लाज ।
ज्यों लछमन माँगन गए, पारासर के नाज ॥१०॥

आदर घटे नरेस ढिग, बसे रहे कछु नाहिँ ।
जो रहीम कोटिन मिले, धिक जीवन जग माँहिँ ॥११॥

आप न काहू काम के, डार पात फल फूल * ।
औरन को रोकत फिरैं, रहिमन पेड़ † बबूल ॥१२॥

आवत काज रहीम कहि, गाढ़े बंधु-सनेह ।
जीरन होत न पेड़ ज्यों, थामे बरै बरेह ॥१३॥

उरग, तुरँग, नारी, नृपति, नीच जाति, हथिआर ।
रहिमन इन्हें सँभारिए, पलटत लगै न बार ॥१४॥

ऊगत जाही किरन सों, अथवत ताही काँति ।
त्यों रहीम सुख दुख सबै, बढ़त एकही भाँति ॥१५॥

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय ।
रहिमन मूलहि सींचिबो, फूलहि फलहि अघाय ॥१६॥

ए रहीम दर दर फिरहिँ, माँगि मधुकरी खाहिँ ।
यारो यारी छोड़िए, वे रहीम अब नाहिँ ॥१७॥

ओछो काम बड़े करैं, तो न बड़ाई होय ‡ ।
ज्यों रहीम हनुमन्त कों, गिरधर कहे न कोय ॥१८॥

अंजन दियो तो किरकिरी, सुरमा दियो न जाय ।
जिन आँखिन सों हरि लख्यो,रहिमन बलि बलि जाय॥१९॥


* पाठा० मूल † पाठा० कूर ।

‡ पाठा० थोरो किये बड़ेन की, बड़ी बड़ाई होय ।

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

३ दोहावली

अंड न बौड़ रहीम कहि, देखि सचिक्कन पान ।
हस्ती-ढक्का, कुल्हड़िन, सहैं ते तरुवर आन ॥२०॥

अंतर दाव लगी रहै, धुँआ न प्रगटै सोय ।
कै जिय जाने आपनो, जा सिर बीती होय ॥२१॥

कदली, सीप, भुजंग-मुख, स्वाँति एक गुण तीन ।
जैसी संगति बैठिए, तैसोई फल दीन ॥२२॥

कमला थिर न रहीम कहि, यह जानत सब कोय ।
पुरुष पुरातन की बधू, क्यों न चंचला होय ॥२३॥

कमला थिर न रहीम कहि, लखत अधम जे कोय ।
प्रभु की सो अपनी कहै, क्यों न फ़जीहत होय ॥२४॥

करत निपुनई गुन बिना, रहिमन निपुन * हजूर ।
मानहु टेरत बिटप चढ़ि, मोहि समान को कूर § ॥२५॥

करमहीन रहिमन लखो, धँस्यो बड़े घर चोर ।
चिन्तत ही बड़ लाभ के, जागत ह्वै गो भोर ॥२६॥

कहि रहीम इक दीप तें, प्रगट सबै दुति ¶ होय ।
तन-सनेह कैसे दुरै, दृग-दीपक जरु दोय ॥२७॥

कहि रहीम जग मारियो, नैन–बान की चोट ।
भगत भगत कोउ बचि गये, चरन–कमल की ओट ॥२८॥

कहि रहीम धन बढ़ि घटे, जात धनिन की बात ।
घटै बढ़ै उनको कहा, घास बेचि जे खात ॥२९॥

कहि रहीम या जगत से, प्रीति गई दै टेरि ।
रहि रहीम नर नीच में, स्वारथ स्वारथ हेरि ॥३०॥


* पाठा०-गुनी । § पाठा०-यहि[?] प्रकार हम कूर । ¶ पाठा०-निधि ।

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

रहीम-रत्नावली ४

कहि रहीम संपति सगे, बनत बहुत बहु रीत ।
बिपति-कसौटी जे कसे, सोही साँचे मीत ॥३१॥

कहु रहीम केतिक रही, केतिक गई बिहाय ।
माया ममता मोह परि, अंत चले पछिताय ॥३२॥

कहु रहीम कैसे निभै, बेर केर को संग ।
वे डोलत रस आपने, उनके फाटत अंग ॥३३॥

कहु रहीम कैसे बनै, अनहोनी ह्वै जाय ।
मिला रहै औ ना मिलै, तासों कहा बसाय ॥३४॥

कागद को सो पूतरा, सहजहि में घुलि जाय ।
रहिमन यह अचरज लखो, सोऊ खैंचत बाय ॥३५॥

काज परै कछु और है, काज सरै कछु और ।
रहिमन भँवरी के भए, नदी सिरावत मौर ॥३६॥

काम न काहू आवई, मोल रहीम न लेइ † ।
बाजू टूटे बाज को, साहब चारा देइ ॥३७॥

काह करौं बैकुंठ लै, कल्पबृच्छ की छाँह ।
रहिमन ढाक सुहावनो, जो गल पीतम-बाँह ॥३८॥

काह कामरी पामड़ी, जाड़ गए से काज ।
रहिमन भूख बुताइए, कैस्यो मिले अनाज ॥३९॥

कुटिलन संग रहीम कहि, साधू बचते नाहिं ।
ज्यों नैना सैना करें, उरज उमेठे जाहिं ॥४०॥

कैसे निबहै निबल जन, करि सबलन सों गैर ।
रहिमन बसि सागर बिषे, करत मगर सों बैर ॥४१॥


† पाठा०-रह्यो न काहू काम को, संत न कोऊ लेइ ।

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

५ दोहावली

कोउ रहीम जनि काहु के, द्वार गए पछिताय ।
संपति के सब जात हैं, बिपति सबै लै जाय ॥४२॥

कौन बड़ाई जलधि मिलि, * गंग नाम भो धीम ।
केहि की प्रभुता नहिं घटी, † पर घर गए रहीम ॥४३॥

खरच बढ़्यो उद्यम घट्यो, नृपति निठुर मन कीन ।
कहु रहीम कैसे जिए, थोरे जल की मीन ॥४४॥

खीरा सिर तें काटिए, मलियत § नमक बनाय ।
रहिमन करुए मुखन को, चहिअत इहै सजाय ॥४५॥

खैंचि चढ़नि, ढीली ढरनि, कहहु कौन यह प्रीति ।
आज काल मोहन गही, बंस-दिया की रीति ¶ ॥४६॥

खैर, खून, खाँसी, खुसी, बैर, प्रीति, मदपान ।
रहिमन दाबे ना दबैं, जानत सकल जहान ॥४७॥

गरज आपनी आप सों, रहिमन कही न जाय ।
जैसे कुल की कुलबधू पर-घर जात लजाय ॥४८॥

गहि सरनागति राम की, भवसागर की नाव ।
रहिमन जगत-उधार कर, और न कछू उपाव ॥४९॥

गुन ते लेत रहीम जन, सलिल कूप ते काढ़ि ।
कूपहु ते कहुँ होत है, मन काहू को बाढ़ि ॥५०॥

गुरुता फबै रहीम कहि, फबि आई है जाहि ।
उर पर कुच नीके लगैं, अनत बतौरी आहि ॥५१॥


* पाठा०--जाय समानी उदधि में,

† पाठा०--काकी महिमा नहिं घटी,

§ पाठा०--भरिए ।

¶ सं० १८१४ में रचित वैष्णवदास-कृत भक्तमाल प्रसंग में यह पाठ है
खिंचे चढ़त ढीले ढरत, अहो कौन यह प्रीति ।
आजकाल मोहन गही, बंस दिये की रीति ॥

पृष्ठ 110 स्कैन

रहीम-रत्नावली ६

चरन छुए मस्तक छुए, तेहु नहिं छाँड़ति पानि ।
हियो छुवत प्रभु छोड़ि दै, कहु रहीम का जानि ॥५२॥

चारा प्यारा जगत में, छाला हित कर लेय ।
ज्यों रहीम आटा लगे, त्यों मृदंग स्वर देय ॥५३॥

चित्रकूट में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

७ दोहावली

जिहि अंचल दीपक दुर्यो, हन्यो सो ताही गात ।
रहिमन असमय के परे, मित्र शत्रु ह्वै जात ॥६२॥

जिहि रहीम तन मन लियो, कियो हिए बिच भौन ।
तासों दुख सुख कहन की, रही बात अब कौन ॥६३॥

जे गरीब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

रहीम-रत्नावली ८

जो मरजाद चली सदा, सोई तौ ठहराय ।
जो जल उमगै पार तें, सो रहीम बहि जाय ‡ ॥७३॥

जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग ।
चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग ॥७४॥

जो रहीम ओछो बढ़ै, तौ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

९ दोहावली

जो रहीम होती कहूँ, प्रभु गति अपने हाथ ।
तो कोधौं केहि मानतो, आप बड़ाई साथ ॥८२॥

जो विषया संतन तजी, मूढ़ ताहि लपटात ।
ज्यों नर डारत वमन कर, स्वान स्वाद सों खात ॥८३॥

ज्यों नाचत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

रहीम-रत्नावली १०

दादुर मोर, किसान मन, लग्यो रहै घन माहिं ।
रहिमन चातक रटनि हू, सरवर को कोउ नाहिं ॥९३॥

दिव्य दीनता के रसहिं, का जाने जग अंधु ।
भली बिचारी दीनता दीनबंधु से बंधु ॥९४॥

दीन सबन को लखत हैं,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

११ दोहावली

धनि रहीम गति मीन की, जल बिछुरत जिय जाय ।
जिअत कंज तजि अनत बसि, कहा भौंर को भाय ॥१०४॥

धनि रहीम जल पंक को, लघु जिय पिअत अघाय ।
उदधि बड़ाई कौन है, जगत † पिआसो जाय ॥१०५॥

धरती की सी रीत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

रहीम-रत्नावली १२

पसरि पत्र झंपहि पितहिँ, सकुचि देत ससि सीत ।
कहु रहीम कुल कमल के, को बैरी को मीत ॥११५॥

पात पात को सींचिबो, बरी बरी को लौन ।
रहिमन ऐसी बुद्धि को, कहो बरैगो कौन ‡ ॥११६॥

पावस देखि रहीम मन,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

१३ दोहावली

बड़े बड़ाई नहिं तजैं, लघु रहीम इतराइ ।
राइ करौंदा होत है, कटहर होत न राइ ॥१२४॥

बड़े बड़ाई ना करैं, बड़ो न बोलैं बोल ।
रहिमन हीरा कब कहे, लाख टका मेरो मोल ॥१२५॥

बढ़त रहीम धनाढ्य धन, धनै धनी के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

रहीम-रत्नावली १४

भावी या उनमान की, पांडव बनहि रहीम ।
जदपि गौरि सुनि बाँझ है, बरु है संभु अजीम ॥१३५॥

भीत गिरी पाखान की, अररानी वहि ठाम ।
अब रहीम धोखो यहै, को लागै केहि काम ॥१३६॥

भूप गनत लघु गुनिन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

१५ दोहावली

माँगे मुकरि न को गयो, केहि न त्यागियो साथ ।
माँगत आगे सुख लह्यो, ते रहीम रघुनाथ ॥१४६॥

मुकता कर, करपूर कर, चातक-जीवन जोय ¶ ।
येतो बड़ो रहीम जल, ब्याल-बदन बिष होय ‡ ॥१४७॥

मुनि नारी पाषान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

रहीम-रत्नावली १६

यों रहीम गति बड़न की, ज्यों तुरंग-व्यवहार ।
दाग दिवावत आपु तन, सही होत असवार ॥१५७॥

यों रहीम सुख दुख सहत, बड़े लोग सह साँति ।
उवत चंद जेहिं भांति सों, अथवत ताही भाँति ॥१५८॥

रन,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

१७ दोहावली

रहिमन उजली प्रकृत को, नहीं नीच को संग ।
करिया बासन कर गहे, कालिख लागत अंग ॥१६८॥

रहिमन ओछे नरन सों, बैर भलो ना प्रीति ।
काटे चाटै स्वान के, दोउ भाँति विपरीत ॥१६९॥

रहिमन कठिन चितान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

रहीम-रत्नावली १८

रहिमन खोटी आदि की, सो परिनाम लखाय ।
जैसे दीपक तम भखै, कज्जल वमन कराय ॥१७६॥

रहिमन गली है साँकरी, दूजो ना ठहराहिं ।
आपु अहै तो हरि नहीं, हरि तो आपुन नाहिं ॥१७७॥

रहिमन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

१९ दोहावली

रहिमन जो तुम कहत हो, संगति ही गुन होय ।
बीच उखारी रमसरा, रस काहे ना होय ॥१८७॥

रहिमन जो रहिबो चहै, कहै वाहि के दाव ।
जो बासर को निसि कहै †, तौ कचपची दिखाव ॥१८८॥

रहिमन ठठरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

रहीम-रत्नावली २०

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि ।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करै तरवारि ॥१९७॥

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय † ।
टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ पड़ जाय ॥१९८॥

रहिमन धोखे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें