सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished263 पृष्ठ

पृष्ठ 108, कुल 263 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 108
पृष्ठ 108 स्कैन

रहीम-रत्नावली ४

कहि रहीम संपति सगे, बनत बहुत बहु रीत ।
बिपति-कसौटी जे कसे, सोही साँचे मीत ॥३१॥

कहु रहीम केतिक रही, केतिक गई बिहाय ।
माया ममता मोह परि, अंत चले पछिताय ॥३२॥

कहु रहीम कैसे निभै, बेर केर को संग ।
वे डोलत रस आपने, उनके फाटत अंग ॥३३॥

कहु रहीम कैसे बनै, अनहोनी ह्वै जाय ।
मिला रहै औ ना मिलै, तासों कहा बसाय ॥३४॥

कागद को सो पूतरा, सहजहि में घुलि जाय ।
रहिमन यह अचरज लखो, सोऊ खैंचत बाय ॥३५॥

काज परै कछु और है, काज सरै कछु और ।
रहिमन भँवरी के भए, नदी सिरावत मौर ॥३६॥

काम न काहू आवई, मोल रहीम न लेइ † ।
बाजू टूटे बाज को, साहब चारा देइ ॥३७॥

काह करौं बैकुंठ लै, कल्पबृच्छ की छाँह ।
रहिमन ढाक सुहावनो, जो गल पीतम-बाँह ॥३८॥

काह कामरी पामड़ी, जाड़ गए से काज ।
रहिमन भूख बुताइए, कैस्यो मिले अनाज ॥३९॥

कुटिलन संग रहीम कहि, साधू बचते नाहिं ।
ज्यों नैना सैना करें, उरज उमेठे जाहिं ॥४०॥

कैसे निबहै निबल जन, करि सबलन सों गैर ।
रहिमन बसि सागर बिषे, करत मगर सों बैर ॥४१॥


† पाठा०-रह्यो न काहू काम को, संत न कोऊ लेइ ।