रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)
Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik
अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा
स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)
पृष्ठ 105, कुल 263 में से
संदर्भ में पढ़ेंरहीम-रत्नावली
दोहावली
अच्युत-चरन-तरंगिनी, शिव-सिर-मालति-माल ।
हरि न बनायो सुरसरी, कीजो इंदव-भाल ॥ १ ॥
अधम बचन ते को फल्यो, बैठि ताड़ की छाँह ।
रहिमन काम न आय है, ये नीरस जग माँह ॥ २ ॥
अनकीन्हीं बात करै, सोवत जागै जोय * ।
ताहि सिखाय जगायबो, रहिमन उचित न होय ॥ ३ ॥
अनुचित उचित रहीम लघु, करहिं बड़न के जोर ।
ज्यों ससि के संयोग ते, पचवत आगि चकोर ॥ ४ ॥
अनुचित बचन न मानिए, जदपि गुरायसु गाढ़ि ।
है रहीम रघुनाथ ते, सुजस भरत को बाढ़ि ॥ ५ ॥
अब रहीम मुसकिल पड़ी, गाढ़े दोऊ काम ।
साँचे से तो जग नहीं, झूठे मिलैं न राम ॥ ६ ॥
अमरबेलि बिनु मूल की, प्रतिपालत है ताहि ।
रहिमन ऐसे प्रभुहिं तजि, खोजत फिरिए काहि ॥ ७ ॥
अमृत ऐसे बचन में, रहिमन रिस की गाँस ।
जैसे मिसिरिहु में मिली, निरस बाँस की फाँस ॥ ८ ॥
* पाठा—जानि अनीतिहिं जो करै, जागत ही रहि सोइ ।