रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)
Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik
अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा
स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)
पृष्ठ 107, कुल 263 में से
संदर्भ में पढ़ें३ दोहावली
अंड न बौड़ रहीम कहि, देखि सचिक्कन पान ।
हस्ती-ढक्का, कुल्हड़िन, सहैं ते तरुवर आन ॥२०॥
अंतर दाव लगी रहै, धुँआ न प्रगटै सोय ।
कै जिय जाने आपनो, जा सिर बीती होय ॥२१॥
कदली, सीप, भुजंग-मुख, स्वाँति एक गुण तीन ।
जैसी संगति बैठिए, तैसोई फल दीन ॥२२॥
कमला थिर न रहीम कहि, यह जानत सब कोय ।
पुरुष पुरातन की बधू, क्यों न चंचला होय ॥२३॥
कमला थिर न रहीम कहि, लखत अधम जे कोय ।
प्रभु की सो अपनी कहै, क्यों न फ़जीहत होय ॥२४॥
करत निपुनई गुन बिना, रहिमन निपुन * हजूर ।
मानहु टेरत बिटप चढ़ि, मोहि समान को कूर § ॥२५॥
करमहीन रहिमन लखो, धँस्यो बड़े घर चोर ।
चिन्तत ही बड़ लाभ के, जागत ह्वै गो भोर ॥२६॥
कहि रहीम इक दीप तें, प्रगट सबै दुति ¶ होय ।
तन-सनेह कैसे दुरै, दृग-दीपक जरु दोय ॥२७॥
कहि रहीम जग मारियो, नैन–बान की चोट ।
भगत भगत कोउ बचि गये, चरन–कमल की ओट ॥२८॥
कहि रहीम धन बढ़ि घटे, जात धनिन की बात ।
घटै बढ़ै उनको कहा, घास बेचि जे खात ॥२९॥
कहि रहीम या जगत से, प्रीति गई दै टेरि ।
रहि रहीम नर नीच में, स्वारथ स्वारथ हेरि ॥३०॥
* पाठा०-गुनी । § पाठा०-यहि[?] प्रकार हम कूर । ¶ पाठा०-निधि ।