सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
नाट्यशास्त्र: भाग २ (भरत मुनि - प्रदीप हिन्दी व्याख्या सहित: संगीत, वाद्य, ताल एवं रस-विधान)

नाट्यशास्त्र: भाग २ (भरत मुनि - प्रदीप हिन्दी व्याख्या सहित: संगीत, वाद्य, ताल एवं रस-विधान)

Natyashastra Part 2 of Bharata Muni with Pradipa Commentary

महर्षि भरत मुनि (टीकाकार: पं. बाबूलाल शुक्ल शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished668 पृष्ठ

पृष्ठ 447, कुल 668 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 447

३३६ नाट्यशास्त्रम्
भाषाओं में संस्कार रूप विशेष गुण विद्यमान होने से इनका सातों द्वीपों में
प्रचलन है ॥ २७ ॥
जातिभाषा—
द्विविधा१ जातिभाषा च प्रयोगे समुदाहृता ।
२म्लेच्छशब्दोपचारा३ च ४भारतं वर्षमाश्रिता ॥ २८ ॥
नाटक में प्रयोग की जाने वाली जाति भाषा दो प्रकार की होती है ।
इनमें अनेक अनार्य तथा म्लेच्छों के द्वारा व्यवहार में आने वाले शब्द
समाविष्ट रहते हैं, जो कि भारतवर्ष में बोली जाती है ॥ २८ ॥
जात्यन्तरी-भाषा—
अथ योन्यन्तरी भाषा ५ग्राम्यारण्यपशूद्भवा ।
नाना-विहङ्गजा६ चैव नाट्यधर्मीप्रतिष्ठिता७ ॥ २९ ॥
तथा जात्यन्तरी भाषा१ वह है जो ग्राम में तथा जंगल में रहने वाले
पशुओं तथा पक्षियों की भाषा होती हो—इसका नाट्यधर्मी विधान से नाटक
आदि प्रयोगों में अनुसरण किया जाए ॥ २९ ॥
पाठ्य के दो प्रकार—
जातिभाषाश्रयं८ पाठ्यं द्विविधं समुदाहृतम् ।
प्राकृतं संस्कृतञ्चैव ९चातुर्वर्ण्यसमाश्रयम् ॥ ३० ॥
भरत ने विस्पष्ट उल्लेख नहीं किया । भोज ने अतिभाषा तथा जाति-
भाषा को क्रमशः श्रुति, पुराण ( आर्ष ) और लौकिक-भाषा माना है ।
१. नाट्यशास्त्र या इसके अनुसार निर्मित किसी संस्कृत नाट्य रचना में
जात्यन्तरीभाषा का प्रयोग प्राप्त नहीं होता न ही ( इसके ) अन्यत्र
भी उद्धरण या प्रयुक्त शब्द मिलते हैं ।
१. विविधा—ख० । २. म्लेच्छदेशप्रयुक्ता च—क० ।
३. चाराच्च—क० ।
४. तथा भारतसंश्रया—, तथा भारमाश्रिता—क० ।
५. ग्राम्यारण्य—ख० । ६. विहगजा चैव—ग० ।
७. नाटचधर्मे प्रतिष्ठिता—, नाटचधर्मप्रयोगजा०, नाटचधर्म प्रयोगतः—क०;
नाटचधर्मी प्रयोगतः—ख०; ग० ।
८. भाषाश्रितं—क० । ९ चातुर्वण्यादिसंश्रयम्—क० ।