सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)

कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)

Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary

सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished766 पृष्ठ

पृष्ठ 6, कुल 766 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 6

( २ )
पुस्तकोंके छापने की आज्ञा दीहै। केवल आज्ञाही नहीं दी है द्रव्यकी सहायता
देकरभी आपने यश लूटा आप वीरता के साथ २ पूर्ण विद्वान है; आप पूर्ण
रसिक और सत्य शौर्य्यधारी हैं; आप न्याय और सुविचारके स्वरूप हैं
आप स्वयम् सर्व गुण सम्पन्न कवि हैं यही कारण है कि, आप गुणियों और
कवियोंके पूर्ण परीक्षक हैं ।
आपकी आज्ञा की हुई साकेतवासी श्री १०८ श्रीमन्महाराजाधिराज बाँधवेश,
रीवाँधिपति, श्रीमहाराज रघुराज सिंहजूदेव बहादुरकी बहुतसी पुस्तकें हमारे
यहां छप चुकीहैं और यह अबकी बीजक। इसी प्रकार से और भी पुस्तकें क्रमशः
प्रकाशित होती जावेंगी ।
इस पुस्तकको अवलोकन करनेवाले सर्व सज्जनोंसे निवेदन है कि यदि
आपके पास कबीरसाहबकी पुस्तकें हों तो अवश्य कृपाकर भेजदीजिये जिससे
हमारे यहाँ आयी हुई अनेक पुस्तकें शुद्ध होकर छप जावें ।
इस पुस्तकका कबीरपंथके ग्रन्थोंके जीर्णोद्धारक, कबीर मन्शूरके अनुवादक,
मूल बीजक, शब्द कुञ्जी और साखी आदि अनेक ग्रन्थोंके संशोधक और वेदान्त-
के अनेक पुस्तकोंके संशोधक कबीरोपासनापद्धतिके कर्ता स्वामी युगलानन्द
कबीरपंथी भारतपथिक रसीदपुर ( शिवहर ) निवासीद्वारा संशोधन कराकर
छापा है।
सर्व सज्जनोंका कृपाकांक्षी-
खेमराज श्रीकृष्णदास,