कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)
Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary
सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा
पृष्ठ 361, कुल 766 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्द । ( ३११ )
अथ पचपनवां शब्द ॥ ५५ ॥
नलको ढाढ़स देखो आई । कछु अकथ कथा है भाई ॥ १ ॥
सिंह शार्दुल यक हर जोतिनि सीकस बोइनि धाना ।
बनकी भलुइया चाखुर फेरै छागर भये किसाना ॥ २ ॥
कागा कपरा धोवन लागे बकुला किररै दांता ।
माछी मूड़ मुड़ावन लागी हमहूं जाव वराता ॥ ३ ॥
छेरी बाघहि ब्याह होतहै मंगल गावै गाई ।
बनके रोझ धै दाइज दीन्हो गोह लोकंदै जाई ॥ ४ ॥
कहै कबीर सुनोहो संतो जो यह पद अर्थावै ।
सोई पँडित सोई ज्ञाता सोई भक्त कहावै ॥ ५ ॥
जिनको सद्गुरु मिले तिनको या भांतिउद्धार है गयो औ जिनको सद्गुरु
नहीं मिले जे सद्गुरुको नहीं मान्यो तिनको गुरुवा लोग और और मतमें
लगाइदेइ हैं वे साहब को नहीं जाने हैं सो कबीरजी कहै हैं ॥
नलको ढाढ़स देखो आई । कछु अकथ कथा है भाई ॥ १ ॥
साहब कहते हैं कि, हे भाई! हेसंतौ! ढाढ़सदेखो यहजीव मेरो अंशहै सो
मोको नहीं जानै है और औरमें लागिकै खराब होइ है नाना दुःखसहै है मोकों
जानिकै दुःख नहीं त्यागकरै है बड़ो ढाढ़सी है । सो हे भाइउ ! ढाढ़स करिकै
जौनेके लिये जामें यह लगै है सो ब्रह्म अकथ कथा है कहिबे लायक नहीं है ।
वह ब्रह्म विचार झूठा है वहां कछु प्राप्ति नहीं है सो अकथ कथा कहै हैं ॥ १ ॥
सिंहशार्दुल यकहरजोतिनि सीकस बोइनि धाना ।
वनकी भलुइया चाखुरफेरै छागरभयेकिसाना ॥ २ ॥
यहां सिंह जो है जीव शार्दूल जो है मन येई दोऊ बैल हैं । कर्म जो हैं
सोई हर संसार सीकस भूमि है कहे ऊषर भूमि है । अजा कहावै है माया सोई