कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)
Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary
सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा
पृष्ठ 34, कुल 766 में से
संदर्भ में पढ़ेंकबीरजीकी कथा । (३१)
और भविष्य कबीर जी गायो । वर्णत तेहि मैं पार न पायो ॥
यक कबीर आगम निर्देशा । मम शासित वर्णत युगलेशा ॥
तामें सकल अहँ विस्तारा । जानिलेहु सब संत उदारा ॥
दोहा-और कबीर कथा अमित, वरणि लहौं किमिपार ॥
संक्षेपैते इत लिख्यो, कीन्ह्यो नहिं विस्तार ॥ ३२ ॥
यथा बघेलवंशकी गाथा । वर्ण्यौ भूत भविष्यहु नाथा ॥
तैसेहि अबलौं प्रगट देखाती । पलहू बढ़ै न पल घटि जाती ॥
मगहर गे यक समय कबीरा । लीला कीन्ही तजन शरीरा ॥
अतिशय पुष्प तुरंत मँगाई । तामें निजतन दियो दुरोई ॥
सबके देखत तज्यो शरीरा । हिंदू यमनहुकी भै भीरा ॥
हिंदू यमन शिष्य रहे दोउ । आपूस में भाषे सब कोउ ॥
यमन कह्यो माटी हम दैहैं । हिंदू कहैं अनलमें लैहैं ॥
तब दोउ जाय पुष्पकहँ टारयो । नाहिं कबीर शरीर निहारयो ॥
आधे आधे लै दोउ सुमना । दीह्यो हिंदू गाड़्यो यमना ॥
भये कबीर प्रगट मथुरामें । विचरन लगे सकल वसुधामें ॥
यहि विधि अहँ अनेकनगाथा । सति कबीर है वपु जगनाथा ॥
यह लीला करि सकल कबीरा । आयो बांधव पुनि मतिधीरा ॥
दोहा-अबलौं गुहा कबीरकी, बांधवडुर्ग मँझार ॥
जगन्नाथको पंथ सो, पावत नहिं कोउ पार ॥ ३३ ॥
इति श्रीभक्तमालान्तर्गत श्रीकबीरजीकी कथा स्वामी युगलानन्द कबीरपंथी
भारतपथिकद्वारा संशोधित समाप्ता ।