गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
३७१ लंकाकाण्ड
खूब आदर किया और उन्हें अच्छी तरह अपनाया ॥ ६ ॥ फिर
याचकोंको, उनकी रुचि देख-देखकर दान और मानसे सन्तुष्ट किया
तथा उन्हें वस्त्रादि पहनाये । इससे उनके शोकरूप सरोवर सूख
गये तथा आनन्दरूप नदी और समुद्र गम्भीर हो गये ॥ ७ ॥
प्रभुके प्रतापरूप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३८०
राम-तिलक सुनि दीप दीपके नृप आए उपहार लिये।
सोयसहित आसीन सिंहासन निरिख जोहारत हरष हिये ॥ ३ ॥
मंगलगान, बेदधुनि, जयधुनि, मुनि-आसीस-धुनि भुवन भरे।
बरषि सुमन सुर-सिद्ध प्रसंसत, सबके सब संताप हरे ॥ ४ ॥
राम-राज भइ कामधेनु महि, सुख
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंॐ
श्रीसीतारामभ्यां नमः
गीतावली
—★★—
उत्तरकाण्ड
रामराज्य
राग सोरठ
[ १ ]
बनतें आइकै राजा राम भए भुआल ।
मुदित चौदह भुअन, सब सुख सुखी सब सब काल ॥ १ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३८२
पृथ्वी कामधेनुरूपा हो गयी, वृक्ष साक्षात् कल्पतरु हो गये और
पत्थर मणि तथा लाल आदि हो गये । इस प्रकार उस समय सभी
स्त्री, पुरुष पुण्यवान् एवं भाग्यशाली थे ॥ ३ ॥ वे अपने-अपने
वर्णाश्रमधर्मोंमें तत्पर, मन,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८३ उत्तरकाण्ड
अँगड़ाने लगा। उनके कुछ उनीदे-से मनोहर नेत्र तथा मुखकी
प्रतिभा और शृङ्गार देखकर अनेकों कामदेव भी हार मानकर भाग
गये ॥ २ ॥ उनकी छवि स्वभावसे ही शोभामयी है, उसकी उपमा
कोई भी कवि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३८४
सुंदर पटपीत बिसद, भ्राजत बनमाल उरसि,
तुलसिका-प्रसून-रचित, बिबिध-बिधि बनाई।
तरु-तमाल अधबिच जनु त्रिबिधि कोरपाँति-रुचिर,
हेमजाल अंतर परि तातें न उड़ाई॥ ५ ॥
संकर-ह्रद-पुंडरीक निसि बस. हरि-चंकरीक,
निर्व्यलोक-मानस-गृह संतत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८५ उत्तरकाण्ड
[यहाँ भगवान्का मुख चन्द्रमा है, केशकलाप सर्पबालक हैं, उनमें
गूँथे हुए फूल उनकी मणियाँ हैं और कानोंके कुण्डल दो मोर
हैं] ॥ ३ ॥ उनकी भ्रूकुटि अत्यन्त सुन्दर है, माथेपर तिलक
शोभायमान है तथा चिबुक, अधर और दन्तावली बड़ी ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३८६
सुखमा-सुख-सील-अयन नयन निरखि निरखि नील
कुंचित कच, कुंडल कल, नासिका चित पोहैं।
मनहु इंदुबिंब मध्य कंज-मीन-खंजन लखि
मधुप-मकर-कीर आए तकि तकि निज गौहैं॥ २ ॥
ललित गंड-मंडल, सुबिसाल भाल तिलक झलक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८७ उत्तरकाण्ड.
कामदेवोंका मन मोह रही है ॥ १ ॥ उनके सुषमा, शील और
आनन्दके भण्डार मनोहर नेत्र देखो तथा काली और घुंघराली
अलकें निहारो । अहा ! इनके मनोहर कुण्डल और नासिका तो
हमारे चित्तोंको अपनेमें लगाये लेते हैं; मानो चन्द्रबिम्बके मध्यमें
कमल, मत्स्य और खञ्जन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३८८
सत्पुरुषोंके नेत्ररूप मकरोंका निवास-स्थान एवं भूषणरूप रत्नराशिसे
सम्पन्न है, हमारे मनरूप मतंगको अपने अन्दर डुबोये लेता है ॥५॥
उस सखीकी यह वाक्चातुरी देखकर तथा तुरीयरूप भगवान्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८६ उत्तरकाण्ड
श्रवन कुंडल बिमल गंड मंडित चपल
कलित कलकांति अति भांति कछु तिन्ह तनी ।
जुगल कंचन-मकर मनहु बिधुकर मधुर
पियत पहिचानि करि सिंधुकीरति अनी ॥ ५ ॥
उरसि राजत पदक, ज्योति रचना अधिक,
माल सुबिसाल चहुँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३६०
और उसे दो बड़े सर्प समझाते हों ॥ ३ ॥ प्रभुके मस्तकपर तिलक
शोभायमान है, उनके नेत्र कमलके समान हैं, पलक तथा भ्रुकुटी
बड़ी मनोहर हैं, सुन्दर नासिका साक्षात् तोतेकी चोंचके समान
है, ठोड़ी बड़ी सुन्दर है, अधर अरुणवर्ण हैं, दाँतोंकी कान्ति बड़ी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६१ उत्तरकाण्ड
[ ६ ]
आजु रघुबीर-छबि जात नहिं कछु कहीं ।
सुभग सिंघासनासीन, सीतारवन,
भुवन-अभिराम, बहु काम सोभा सही ॥ १ ॥
चारु चामर-व्यजन, छत्र-मनिगन बिपुल,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३६२
आज रघुनाथजीकी छविका कुछ वर्णन नहीं किया जाता। वे
त्रिभुवनसुन्दरसीतारमण भगवान् राम सुन्दर सिंहासनपर विराजमान
हैं। वे सचमुच अनेकों कामदेवोंके समान शोभा सम्पन्न हैं॥ १ ॥
सुन्दर चँवर, व्यजन, छत्र, अनेकों मणिगण तथा मुक्तामालाओंकी
लड़ियोंकी ज्योति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६३ उत्तरकाण्ड
शुकदेवजीने भी जिनके भक्तिभावको ही दृढ़ करके पकड़ा है, उन
भगवान् रामके चरणकमलोंमें तुलसीदास मन, वचन और कर्मसे सदा
प्रीति ही निर्वाह चाहता है ॥ ६ ॥
[ ७ ]
राव राजराजमौलि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनिरमल अति पीत चेल, दामिनि जनु जलद नील
राखी निज सोभाहित बिपुल बिधि निहोरी।
नयनन्हिको फल बिसेष ब्रह्म अगुन सगुन बेष,
निरखहु तजि पलक, सफल जीवन लेखौ री ॥ ६ ॥
सुंदर सीतासमेत सोभित करुनानिकेत,
सेवक सुख देत, लेत चितवत चित चोरी।
बरनत यह अमित रूप थकित निगम-नागभूप,
तुलसिदास छबि बिलोकि सारद भइ भोरी ॥ ७ ॥
अरी सखिया ! मुनियोंके मनोंको हरनेवाले तथा शरणके योग्य
सुखदायक राजाधिराजशिरोमणि भगवान् रामकी ओर तो देखो।
वे सम्पूर्ण लोकोंके नेत्रोंको आनन्दित करनेवाले, नीलमणि और
तमाल वृक्षके समान श्यामवर्ण तथा रूप और शीलके आश्रय हैं। उन-
के अङ्ग-प्रत्यङ्गोंमें जो छवि है उसके आगे कामदेव भी क्या है ?॥१॥
उनके सिरपर अति सुन्दर मणिजटित सुवर्णमय मुकुट शोभायमान
है तथा उनके नीचे अति मनोहर कुटिल अलकावली है। उसकी
शोभा भी कुछ कम नहीं है। [ वे ऐसे मालूम होते हैं ] मानो
[मुख एवं नेत्ररूप] कमलोंकी प्रसन्नताके लिये गूंजते हुए भौरोंने
अपने सुन्दर गानकी तानसे [मुकुटरूप] सूर्यको रिझा लिया हो
॥ २ ॥ उनके नेत्र अरुण कमलदलके समान विशाल हैं, माथेपर
भ्रुकुटि तथा तिलक शोभायमान हैं तथा कानोंमें श्रेष्ठ कुण्डलोंकी
अत्यन्त सुन्दर जोड़ी सुशोभित है, मानो श्रीमहादेवजीने कामदेवको
मार उसकी ध्वजाके दो मकरोंको सुन्दर जान उन्हें (मुखरूप)
चन्द्रमाको दे दिया हो और वे उसके दोनों ओर शोभायमान हों
॥ ३ ॥ प्रभुकी नासिका, कपोल, ठोढ़ी और अरुण अधर बड़े ही
३६५ उत्तरकाण्ड
सुन्दर हैं तथा उनके बोल अत्यन्त मीठे हैं। जिस समय वे मुख
मोड़कर निहारते हैं, उस समय उनके दाँत ऐसे शोभायमान होते हैं
जैसे किसी कमलकोशके भीतर विधाताद्वारा बिजलीके रंगमें डुबोकर
रचे हुए अतिसुन्दर पद्मरागके शिखर विराजते हों॥ ४॥ अरी
सखि! प्रभुके कम्बुकण्ठ तथा विशाल वक्षःस्थलपर जो नवीन
तुलसीकी माला है और उसकी सुहावनी सुगन्धके वशीभूत होकर
उसपर जो भौंरे गुंजार रहे हैं, उनकी उपमा तो सुन । [ वे ऐसे
जान पड़ते हैं] मानो किसी नीलशिखरसे गिरी हुई कालिन्दीके
समीप मेघवृन्द गरज-गरजकर मधुर छवि बरसा रहे हों [यहाँ
भगवान्का श्याम शरीर नीलशिखर है, तुलसीकी माला कालिन्दी है,
उसपर गुंजारते हुए भौंरे मेघ हैं, उनका शब्द गर्जन है तथा उनके
मुखसे जो फूलोंका पराग झड़ता है वही छविकी वर्षा करता है]
॥ ५ ॥ प्रभुके श्याम शरीरपर अत्यन्त निर्मल पीताम्बर सुशोभित है,
मानो किसी नीलमेघने अपनी शोभाके लिये बहुत अनुनय-विनय
करके बिजलीको रख छोड़ा हो। अरी ! इस सगुण वेषमें प्रकट
हुआ यह निर्गुण ब्रह्म नेत्रोंका परम लाभ है, तुम पलक मारना
छोड़कर इसे देखो और अपने जीवनको सफल हुआ समझो ॥ ६ ॥
देखो, सुन्दरी सीताके सहित शोभायमान करुणाधाम भगवान् राम
अपने सेवकोंको सुख देते हैं और अपनी दृष्टि डालते ही चित्तको
चुरा लेते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, इस अमित रूपका वर्णन
करते-करते श्रुति और शेषजी भी थकित हो गये हैं तथा इनकी
छविको देखकर शारदाकी बुद्धि भी चकित हो गयी है ॥ ७॥
गीतावली ३६६
राग केदारा
[ ८ ]
सखि ! रघुनाथ-रूप निहारु ।
सरद-बिधु रवि-सुवन मनसिजमानभंजनिहारु ॥ १ ॥
स्याम सुंदर सरीर जन-मन-काम-पूरनिहारु ।
बासचंदन मनहु मरकत-सिखर लसत निहारु ॥ २ ॥
रुचिर उर उपवीत राजत पदिक गजमनि-हारु ।
मनहु सुरधनु नखतगन बिच तिमिर-भंजनिहारु ॥ ३ ॥
विमल पीत दुकूल दामिनि-दुति-विनिंदनिहारु ।
बदन सुषमासदन सोभित मदन-मोहनिहारु ॥ ४ ॥
सकल अंग अनूप, नहिं कोउ सुकवि बरननिहारु ।
दासतुलसी निरखतहि सुख लहत निरखनिहारु ॥ ५ ॥
अरी सखि ! भगवान् रामका शरच्चन्द्र, अश्विनीकुमार तथा
कामदेवका मान-मर्दन करनेवाला रूप देख ॥ १ ॥ भक्तोंकी मनो-
कामना पूर्ण करनेवाले भगवान्के श्यामसुन्दर शरीरपर जो चन्दनका
लेप हो रहा है, वह ऐसा जान पड़ता है, मानो मरकतमणिके
शिखरपर कुहरा सुशोभित हो ॥ २ ॥ भगवान्के मनोहर वक्षःस्थलमें
यज्ञोपवीत, पदिक और गजमुक्ताओंका हार शोभायमान है, मानो
इन्द्रधनुष और नक्षत्रगणके बीचमें साक्षात् सूर्यदेव विराजमान हों
॥ ३ ॥ प्रभुका निर्मल पीताम्बर बिजलीकी कान्तिका तिरस्कार
करनेवाला है तथा उनका सौन्दर्यपूर्ण मुखमण्डल कामदेवको भी
मोहित करनेवाला है ॥ ४ ॥ भगवान्के सभी अङ्ग अनुपम हैं ।
उनका वर्णन कर सकनेवाला कोई सुकवि नहीं है । तुलसीदासजी
३६७ उत्तरकाण्ड
कहते हैं, उसका दर्शन करनेवाले उसे देखते ही सुखी हो जाते
हैं॥५॥
【 ९ 】
सखि ! रघुबीर-मुखछबि देखु ।
चित्त-भीति सुप्रीति-रंग सुरूपता अवरेख ॥ १ ॥
नयन-सुषमा निरखि नागरि ! सफल जीवन लेखु ।
मनहुँ बिधि जुग जलज बिरचे ससि सुपूरन मेखु ॥ २ ॥
भ्रुकुटि भाल बिसाल राजत रुचिर-कुंकुम-रेखु ।
अमर द्वै रबिकिरनि ल्याए करन जनु उनमेखु ॥ ३ ॥
सुमुखि ! केस सुदेस सुंदर सुमन, संजुत पेखु ।
मनहुँ उडुगन-निबह आए मिलन तम तजि द्वेषु ॥ ४ ॥
श्रवन कुण्डल मनहु गुरु-कबि करत बाद बिसेषु ।
नासिका, द्विज, अधर जनु रह्यो मदनु करि बहु बेषु ॥ ५ ॥
रूप बरनि न सकत नारद-संभु, सारद-सेषु ।
कहै तुलसीदास क्यों मतिमंद सकल मरेषु ॥ ६ ॥
अरी सखि ! तू रघुनाथजीके मुखकी छवि देख । तू उनकी
उस सुन्दरताको अपनी चित्तरूप भित्तिपर सम्यक् प्रीतिरूप रंगसे
अंकित कर ले ॥ १ ॥ अरी आली ! प्रभुके नेत्रोंकी सुन्दरता देख-
कर तू अपने जीवनको सफल जान । वे तो ऐसे जान पड़ते हैं,
मानो मेषराशिके पूर्णिमाके चन्द्रमामें विधाताने दो कमल बना दिये
हों ॥ २ ॥ भगवान्के भ्रुकुटियुक्त विशाल भालपर कुंकुमकी रेखाएँ
[तिलक] शोभायमान हैं, मानो भ्रमरगण [नेत्ररूप कमलोंके
विकासके लिये ] सूर्यकी दो किरणें ले आये हों ॥ ३ ॥ अरी
सुमुखि ! प्रभुके मनोहर मस्तकपर सुन्दर फूलोंके सहित उनका
गीतावली ३६८
केशकलाप देख, मानो [पुष्परूप] तारे [केशरूप] अन्धकारसे
द्वेष त्यागकर मिलनेके लिये आये हैं ॥ ४ ॥ उनके कानोंमें जो
कुण्डल हैं वे ऐसे जान पड़ते हैं मानो बृहस्पति और शुक्र विशेष वाद-
विवाद कर रहे हों तथा नासिका, दाँत और अधर तो ऐसे शोभायमान
हैं मानो कामदेव ही कई प्रकारके वेष बनाकर बस गया हो ॥ ५ ॥
प्रभुके रूपका तो श्रीशंकर, शेष, शारदा और नारद भी वर्णन नहीं
कर सकते; फिर सम्पूर्ण मन्दमतियोंका राजा [अत्यन्त मन्दमति]
तुलसीदास ही उसे किस प्रकार कह सकता है ? ॥ ६ ॥
राग जैतश्री
[ १० ]
देखौ, राघव-बदन बिराजत चारु ।
जात न बरनि, बिलोकत ही सुख, मुख किधौं छबिबर नारि सिंगारु
रुचिर चिबुक, रद-ज्योति अनूपम, अधर अरुन सित हास निहारु ।
मनो ससिकर बस्यो चहत कमल महँ प्रगटत, दुरत, न बनत बिचारु
नासिक सुभग मनहुँ सुक सुंदर चितवत चकि आचरज अपारु ।
कल कपोल, मृदु बोल मनोहर रीझि, चित चतुर अपनपौ वारु ॥
नयन सरोज, कुटिल कच, कुण्डल, भ्रुकुटि, सुभाल तिलक सोभा-सारु
मनहुँ केतुके मकर, चाप सर गयो, बिसरि भयो मोहित मारु ॥४॥
निगम सेष, सारद, सुक, संकर, बरनत रूप न पावत पारु ।
तुलसिदास कहै, कहौं, धौं कौन बिधि अति लघुमति जड क्रूर गंवारु
देखो, रघुनाथजीका सुन्दर मुखमण्डल कैसा शोभायमान है।
इसका वर्णन नहीं किया जा सकता, इसे देखनेसे ही बड़ा आनन्द
प्राप्त होता है । यह मनोहर मुख है अथवा छबिरूप सुन्दरी स्त्रीका
शृंगार है ॥ १ ॥ प्रभुकी ठोड़ी सुन्दर है तथा दांतोंकी ज्योति