गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
गीतावली २०२
कहते हैं, ऐसा करके प्रभुने उनके चित्त चुरा लिये और उन्हें
अपने शरीरकी भी सुधि न रही ॥ ६ ॥
[ ३० ]
देखु री सखी ! पथिक नख-सीख नीके हैं।
नीले पीले कमल-से कोमल कलेवरनि,
तापस हू बेष किये काम कोटि फीके हैं ॥ १ ॥
सुकृत-सनेह-सील-सुषमा-सुख सकेलि,
बिरचे बिरंचि किधौं अमिय, अमीके हैं।
रूपकी-सी दामिनी सुभामिनी सोहति संग,
उमहु रमातें आछे अंग अंग ती के हैं ॥ २ ॥
बन-पट कसे कटि, तून-तीर-धनु धरे,
धीर, बीर, पालक कृपालु सबहीके हैं।
पानही न, चरन-सरोजनि चलत मग,
कानन पठाए पितु-मातु कैसे ही के हैं ॥ ३ ॥
आली अवलोकि लेहु, नयननिके फल येहु,
लाभके सुलाभ, सुखजीवन-से जी के हैं।
धन्य नर-नारि जे निहारि बिनु गाहक हू,
अपने अपने मन मोल बिनु बीके हैं ॥ ४ ॥
बिबुध बरखि फूल हरषि हिये कहत,
ग्राम-लोग मगन सनेह सीय-पी के हैं।
जोगीजन-अगम दरस पायो पाँवरनि,
प्रमुदित मन सुनि सुरप-सची के हैं ॥ ५ ॥
प्रीतिके सुबालक-से लालत सुजन मुनि,
मग चारु चरित लषन-राम-सी के हैं।
जोग न बिराग-जाग, तप न तीरथ-त्याग,
एही अनुराग भाग खुले तुलसी के हैं ॥ ६ ॥
अरी सखि ! देख, ये पथिक तो नखसे सिखतक सुन्दर हैं।
ये अपने नीले और पीले कमलोंमें समान कोमल शरीरोंसे तापस
वेश बनाये रहनेपर भी करोड़ों कामदेवोंको फीकाकर रहे हैं ॥ १ ॥
कहीं विधाताने सुकृत, स्नेह, शील, सुषमा और सुख—इन सबको
एकत्र करके तो इन्हें नहीं रचा है ? ये तो अमृतके भी अमृत हैं।
इनके साथ रूपमें विद्युत्के समान एक स्त्री शोभायमान है, उसके
प्रत्येक अङ्ग उमा और रमासे भी उत्कृष्ट हैं ॥ २ ॥ कमरमें ये
वनवासियोके-से वस्त्र पहने तथा तरकस,'तीर और धनुष धारण
किये हैं। ये बड़े ही धीर-वीर, कृपालु और सभीका पालन करने-
वाले हैं। इनके चरणोंमें जूतियाँ भी नहीं हैं, ये मार्गमें अपने
सुकुमार चरणकमलोंसे ही चल रहे हैं। अहो ! इनके माता-पिता
न जाने कैसे कठिन हृदयके हैं, जिन्होंने इन्हें वनमें भेज दिया है
॥ ३ ॥ अरी आली ! अच्छी तरह देख लो, यही तो नेत्रोंका फल
है। यह लाभका भी लाभ है और चित्तका सुखमय जीवन-सा है।
वे नर-नारी धन्य हैं जो इन्हें देखकर बिना ग्राहक ही इनके हाथ
अपने-आप बेमोल बिक गये हैं ॥ ४ ॥ देवतालोग फूल बरसाकर
हृदयमें हर्षित हो कहते हैं, देखो, ये गाँवके लोग श्रीसीतापतिके स्नेहमें
मग्न हो रहे हैं। जिसका मिलन योगियोंको भी कठिन है,
इन बेचारे पामर प्राणियोंने उन्हीं प्रभुका दर्शन प्राप्त किया, प्रभुका
वनगमन सुनकर इन्द्र और शचीका चित्त भी परम आनन्दित हो
रहा है ॥ ५ ॥ मार्गमें राम, लक्ष्मण और सीताके जो पवित्र चरित्र
होते हैं वे प्रीतिके बालकोंके समान हैं, जिन्हें सुजन मुनिजन
(पिताके समान) लालन करते हैं। योग, वैराग्य, यज्ञ, तप, तीर्थ
गीतावली २०४
और त्याग आदिका अभाव होनेपर भी इसी अनुरागके कारण तुलसी
दासके भी भाग्य खुल गये हैं॥ ६॥
[ ३१ ]
रीति चलिबेकी चाहि, प्रीति पहिचानिकै।
आपनी आपनी कहैं, प्रेम-परबस अहैं,
मंजु मृदु बचन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड
२०५
और मनमें मग्न हो जाते हैं, उनका ग्रहण करना अच्छा है।
तुलसीदास भी उनके सुयशका वर्णन् करके बड़भागी हो रहा है ॥ ३ ॥
राग केदारा
[ ३२ ]
जेहि जेहि मग सिय-राम-लखन गए,
तहँ तहँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २०६
पुण्यों से मुक्त होकर शुद्ध हो गये]। उनकी सुन्दरताकी अधिकता
देखकर वाणी शिथिल हो गयी तथा शरीररूप भूमिके दोनों नयनरूप
सरोवर शोभारूप अमृतसे पूर्ण हो गये ॥ १ ॥ सुकृतरूप खेतमें
सुखरूप धान बिना जोते, बोये और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंधरम-धुरोन धीर बीर रघुबीरजूको,
कोटि राज सहित भरतजूको राजु भो ॥ २ ॥
ऐसी बातें कहत सुनत मग-लोगनकी,
चले जात बंधु दोउ मुनिको सो साज भो ।
ध्याइबेको, गाइबेको, सेइबे सुमिरिबेको,
तुलसीको सब भाँति सुखद समाज भो ॥ ३ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २०८
भाईके प्रान समान, प्रियाके प्रानके प्रान,
जानि बानि प्रीति रीति कृपासील मई है ॥ १ ॥
आलबाल-अवध सुकामतरु कामबेलि,
दूरि करि अकई विपत्ति-बेलि बई है ।
आप, पति, पूत, गुरुजन, प्रिय परिजन,
प्रजाहूको कुटिक दुसह दशा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०६ अयोध्याकाण्ड
किया है और कैसे आगे करेंगे; यह तो एक नयी लीला देखनेमें
आ रही है। मार्गके सारे नर-नारी इसी सोच और संकटमें पड़े हुए
हैं, उन सभीकी बुद्धि भगवान् रामके अनुराग-रूप रंगमें रँग गयी
है ॥ ३ ॥ कोई कहते हैं—'यह वाम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतरकस तथा हाथोंमें धनुष-बाण धारण किये थे । वे श्याम-गौरवर्ण और
स्वभावसे ही शोभायमान थे ॥ २ ॥ उनका मनोहर मुखमण्डल था,
विशाल वक्षःस्थल और भुजाएँ थीं तथा अपने शरीरकी कान्तिसे वे
करोड़ों कामदेवोंको लज्जित करते थे । उन्हें देखकर मुझे तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२११ अयोध्याकाण्ड
तुलसीदासजी कहते हैं, जिनका शरच्चन्द्रके समान सुन्दर मुखमण्डल
है, सिरपर जटाएँ हैं तथा अरुण कमलके समान अति सुन्दर नेत्र
हैं, वे करोड़ों कामदेवोंके मदका मथन करनेवाले प्रभु हमारे मनोमय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहैं। इनके साथकी जो सुघड़ ललना है वह तो देखकर ही लोगोंके
चित्तको चुरा लेती है। ये जहाँ-जहाँ जायँगे, वहाँ-वहाँके लोगोंको
इसी प्रकार नेत्रोंका लाभ देंगे' ॥ २ ॥ इस प्रकार सभी सुन्दरियाँ
प्रेममें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१३ अयोध्याकाण्ड
प्राणोंसे भी अधिक प्रिय जान पड़ते थे। उन्हें विधाताने अमृत
और स्नेहका भी सार लेकर रचा है। वे जैसे प्रिय लगते हैं वह
हमसे कहा नही जाता ॥ २ ॥ क्या उन पथिकोंको हम फिर भी
देख सकेंगी,—ऐसा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २१४
लज्जित होते थे ॥ २ ॥ उन्हें राजा दशरथ और रानी
कौसल्या जन्म दिया है। कैकेयीने कुचाल करके उन्हें वनमें भेज
दिया ॥ ३ ॥ भला, उस दुष्टा स्त्रीके वचन राजाको क्यों अच्छे
लगे ? हाय ! हाय ! !
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१५ अयोध्याकाण्ड
शरीरकी सुधि जाती रही है और अब मन किसी दूसरी जगह नहीं
जाता ॥ २ ॥ उनकी चितवन और हँसीने मेरे चित्तको चुरा लिया
है। उनके पवित्र प्रेमवश मैं बिरानी (दूसरेकी) हो रही हूं [अब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली २१६
पुर पाँव धारिहैं, उधारिहैं तुलसीहू से जन,
जिन जानि कै गरीबी गाढ़ी गही है ॥ ४ ॥
जबसे राम और लक्ष्मण जानकीजीके सहित इस मार्गसे गये
हैं तबसे उनकी कोई भी सुध नहीं मिली। वे अयोध्यापुरीको लौट
गये या विन्ध्याचल पर्वतपर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१७ अयोध्याकाण्ड
बचन परसपर कहति किरातिनि, पुलकगात, जल नयन बहे, री।
तुलसी प्रभुहि बिलोकति एकटक, लोचन जनु बिनु पलक लहे, री ॥ ३ ॥
'अगी सखि ! ये परदेशी कोई मृगयाशील राजकुमार हैं। ये
धनुष-बाण और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबर बिहारु चरन चारु पाँडर चंपक चनार,
करनहार बार पार पुर-पुरंगिनी ।
जोबन नव ढरत ढार दुत्त मत्त मृग मराल,
मंद मंद गुंजत हैं अलि अलिगिनी ॥ ३ ॥
चितवत मुनिगन चकोर, बैठे निज ठौर ठौर,
अच्छय अकलंक सरद-चंद-चंदिनी ।
उदित सदा बन-अकास, मुदित बदत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१६ अयोध्याकाण्ड
रहे हैं ॥ ३ ॥ अपने-अपने स्थानोंपर बैठे हुए मुनिजनरूप चकोर-
पक्षी सर्वदा आकाशरूप वनमें उदित हुए (श्रीराम और सीतारूप)
अक्षय एवं अकलंंक चन्द्र तथा चन्द्रिकाको निहार रहे हैं। तुलसी-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमनोहर लतासमूह बड़े-बड़े चंदोवोंकी छवि छीन रहे हैं। मन्दाकिनी
नदीके तीरपर मनोहर मृग और पक्षियोंकी भीड़ लगी रहती है तथा
मनस्वी मुनियोंके सामगानका गम्भीर शब्द होता रहता है॥ १ ॥
भौंरे कोकिल और मयूरगण कोलाहल करते रहते हैं, सुन्दर पर्वतोंसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२१ अयोध्याकाण्ड
लोने नख-सिख, निरुपम, निरखन जोग,
बड़े उर-कंधर बिसाल भुज बर हैं।
लोने लोने लोचन, जटनिके मुकुट लोने,
लोने बदननि जीते कोटि सुधाकर हैं॥ २॥
लोने लोने धनुष, बिसिख कर कमलनि,
लोने मुनिपट, कटि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें