गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
गीतावली ६६
शोभायमान हैं । उनके वेषकी सुन्दरता किस प्रकार वर्णन करूँ ?
मानो त्रिभुवनकी सुन्दरता ही मूर्तिमती होकर दो भागोंमें बँट गयी
है ॥ ४ ॥ दोनों भाई सरोवरोंमें घुसते तथा शिलाओंपर चढ़कर पक्षी,
मृग और वनकी सुन्दरता निहारते हैं। तब मुनिवर भययुक्त और
प्रेमपुलकित हो उन्हें आदरपूर्वक बारम्बार बुला लेते हैं ॥ ५ ॥
विश्वामित्रजीने उन्हें बाणविधि सिखायी । प्रभुने ताड़काको निशाना
बनाकर एक ही तीरसे मार डाला । फिर भगवान्ने राक्षसोंको
जीतकर यज्ञकी रक्षा की, इससे संसारमें उनकी प्रशंसा फैल गयी
॥ ६ ॥ तदनन्तर रघुनाथजीने अपने चरणकमलसे स्पर्श करके ही
अहल्याको अपने पतिलोकमें पहुँचा दिया । तुलसीदासजी कहते हैं,
इसी समय प्रभुके पूछनेपर मुनिने गङ्गाजीकी कथा सुनायी ॥ ७ ॥
राग नट
[ ५३ ]
दोउ राजसुवन राजत मुनिके संग ।
नखसिख लोने, लोने बदन, लोने लोने लोयन,
दामिनि-बारिद-बरबरन अंग ॥ १ ॥
सिरनि सिखा सुहाइ, उपबीत पीत पट,
धनु-सर कर, कसे कटिनिखंग ।
मानो मख-रज निसिचर हरिबेको सुत पावकके साथ पठये पतंग ॥ २ ॥
करत छाँह घन, बरषै सुमन सुर, छबि बरनत अतुलित अनंग ।
तुलसी प्रभु बिलोकि मग-लोग, खग-मृग प्रेममगन रँगे रूप-रंग ॥ ३ ॥
मुनिके सङ्ग दोनों राजकुमार शोभायमान हैं। वे नखसे सिखतक
सुन्दर हैं, उनके मुख और नयन भी अत्यन्त मनोहर हैं तथा शरीर
बिजली और मेघके समान अति सुन्दर गौर एवं श्यामवर्ण हैं ॥ १ ॥
६७ बालकाण्ड
उनके मस्तकोंपर शोभायमान है, गलेमें यज्ञोपवीत है, अङ्गमें
पीताम्बर सुशोभित है, हाथमें धनुष-बाण हैं तथा कमरमें तरकस
कसा हुआ है, मानो यज्ञके रोगरूप राक्षसोंका नाश करनेके लिये
सूर्यदेवने अग्निके साथ अपने पुत्र दोनों अश्विनीकुमारोंको भेजा हो
॥ २ ॥ बादल छाया कर रहे हैं, देवतालोग फूल बरसाते हैं तथा
उनकी छबिको कामदेवसे भी अतुलित बतलाते हैं। तुलसीदासजी
कहते हैं, प्रभुको देखकर मार्गके मनुष्य, पक्षी और मृग भगवान्के
रूप-रंगमें रँगकर प्रेममें मग्न हो रहे हैं ॥ ३ ॥
राग कल्याण
[ ५४ ]
मुनिके संग बिराजत बीर ।
कालपच्छ धर, कर कोदंड-सर, सुभग
पीतपट कटि कटि तूनीर ॥ १ ॥
बदन इंदु, अंभोरुह लोचन, स्याम गौर
सोभा-सदन सरीर ।
पुलकत ऋषि अवलोकि अमित छबि, उर न
समाति प्रेमकी भीर ॥ २ ॥
खेलत, चलत, करत मग कौतुक, बिलंबत
सरित-सरोबर-तीर ।
तोरत लता, सुमन, सरसीरुह, पियत
सुबासम सीतल नीर ॥ ३ ॥
बैठत बिमल सिलनि बिटपनि तर, पुनि पुनि
बरनत छाँह, समीर ।
देखत नटत केकि, कल गावत मधुप, मराल,
कोकिला, कीर ॥ ४ ॥
गी० ७-
गीतावली ६८
नयननिको फल लेत निरखि खग, मृग, सुरभी,
ब्रजबधू, अहीर।
तुलसी प्रभुहि देत सब आसन निज निज मन
मृदु कमल कुटीर ॥ ५ ॥
मुनिवर विश्वामित्रके साथ दोनों भाई शोभायमान हैं। वे
सिरपर काकपच्छ (जुल्फें), हाथोंमें धनुष-बाण तथा कमरमें सुन्दर
पीताम्बर और तरकस धारण किये हुए हैं ॥ १ ॥ उनका मुख चन्द्रमाके
समान, नेत्र कमलपुष्पवत् तथा शोभाके धाम श्याम-गौर शरीर हैं।
उनकी अतुल छवि देखकर विश्वामित्रजी पुलकित होते हैं और
उनके हृदयमें प्रेमकी उमंग नहीं समाती ॥ २ ॥ वे मार्गमें तरह-
तरहके कौतुक करते खेलते चलते हैं तथा नदियों और सरोवरोंके
तटपर लता, पुष्प और कमलोंको तोड़ते एवं उनका अमृतके समान
शीतल जल पान करते हुए देरतक ठहरते हैं ॥ ३ ॥ वृक्षोंके नीचे
स्वच्छ शिलाओंपर बैठ-बैठकर वे बारम्बार वहाँकी छाया और वायुकी
प्रशंसा करते हैं। उन्हें देखकर मयूर नाचने लगते हैं एवं भ्रमर
तथा कोयल और शुक आदिपक्षी बड़े सुन्दर ढंगसे गाने लगते हैं ॥ ४ ॥
प्रभुको देख-देखकर मृग, पक्षी, गौएँ, ग्वालिनी और ग्वाले अपने
नेत्रोंका फल पाते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, सभी लोग अपने
मनरूप कोमल कमलकी कुटियामें प्रभुको आसन देते हैं ॥ ५ ॥
राग कान्हरा
[ ५५ ]
सोहत मग मुनि सँग दोउ भाई।
तरुन तमाल चारु चंपक-छबि कबि-सुभाय कहि जाई ॥ १ ॥
४४ बालकाण्ड
भूषन बसन अनुहरत अंगनि, उमगति सुन्दरताई।
बदन मनोज सरोज लोचननि रही है लुभाइ लुनाई ॥ २ ॥
अंसनि धनु, सर कर-कमलनि, कटि ससे हैं निखंग बनाई।
सकल भुवन सोभा सरबसु लघु लागति निरसि निकाई ॥ ३ ॥
महि मृदु पथ, घन छाँह, सुमन सुर बरष, पवन सुखदाई।
जल-थल-रुह फल, फूल, सलिल सब करत प्रेम पहुनाई ॥ ४ ॥
सकुच सभीत बिनीत साथ गुरु बालनि-चलनि सुहाई।
खग-मृग-चित्र बिलोकत बिंच बिच, लसति ललित लरिकाई ॥ ५ ॥
बिद्या दई जानि बिद्यानिधि, बिद्यहु लही बड़ाई।
ख्याल दली ताड़का, देखि ऋषि देत असीस अघाई ॥ ६ ॥
बूझत प्रभु सुरसरि-प्रसंग कहि निज कुल कथा सुनाई।
गाधिसुवन-सनेह-सुख-संपति उर-आश्रम न समाई ॥ ७ ॥
बनबासी बटु, जती, जोगि-जन साधु सिद्ध-समुदाई।
पूजत पेखि प्रीति पुलकत तनु, नयन लाभ लुटि पाई ॥ ८ ॥
मख राख्यो खलदल दलि भुजबल, बाजत बिबुध बधाई।
नित पथ-चरित-सहित तुलसी-चित बसत लखन रघुराई ॥ ६ ॥
मार्गमें विश्वामित्रजीके साथ दोनों भाई शोभायमान हैं। कवि-
स्वभावसे उनके अङ्गोंके लिये तरुण तमाल तथा मनोहर चम्पक
वृक्षकी उपमा कही जाती है [निकल पड़ती है] ॥ १॥ भगवान्के
वस्त्र और आभूषण उनके अङ्गोंके अनुरूप ही हैं, जिनसे सुन्दरता
उमड़ पड़ती है, मानो उनके मुखमण्डलमें कामदेवकी तथा नेत्रोंमें
कमलकी सुन्दरता लुभाकर रह गयी है ॥ २ ॥ उनके कन्धोंपर
धनुष, करकमलोंमें बाण और कमरमें भलीभाँतिसे तरकस कसा
हुआ है। भगवान् की सुन्दरताको देखकर चौदहों भुवनोंकी सारी
गीतावली १००
शोभा तुच्छ जान पड़ती है ॥ ३ ॥ पृथ्वी सुकोमल मार्ग देती है,
बादल छाया कर रहे हैं, देवतालोग फूलोंकी वर्षा करते हैं तथा वायु
सुखदायक हो रहा है। इस प्रकार जल एवं स्थलमें उत्पन्न होनेवाले
फल, फूल और जल आदि सभी प्रेमपूर्वक भगवान्की पहुनाई कर
रहे हैं ॥ ४ ॥ गुरुजीके साथ भगवान्का संकोच, भय और विनयके
सहित बोलना एवं चलना-फिरना बड़ा सुन्दर जान पड़ता है। बीच-
बीचमें जब चित्र-विचित्र पक्षी और मृगों को देखते हैं तो उनका
मनोहर बाल-चापल्य सुहावना जान पड़ता है ॥ ५ ॥ तदनन्तर
गुरुजीने भगवान्को विद्यानिधि जानकर भी विद्या दी और विद्याने
भी उन्हें प्राप्तकर बड़ाई पायी। उन्होंने खेलमे ही ताड़काको मार
डाला, जिसे देख ऋषिने भगवान्को जी खोलकर आशीर्वाद
दिया ॥ ६ ॥ भगवान्ने गङ्गावतरणका प्रसंग पूछा तो ऋषिने उसके
साथ ही उनके कुलकी कथा भी कह सुनायी। इस समय
विश्वामित्रजीके स्नेह और आनन्दकी सम्पत्ति उनके हृदयरूप
आश्रममें नहीं समाती थी ॥ ७ ॥ वनमें रहनेवाले ब्रह्मचारी,
सन्यासी, योगिजन, साधु और सिद्धसमूह प्रभुको देखकर प्रीतिसे
पुलकितशरीर हो नेत्रोंके लाभकी लूट पाकर उनकी पूजा करते
थे ॥ ८ ॥ भगवान्ने अपने भुजबलसे दुष्टोंका दमन कर यज्ञकी रक्षा
की है, यह जानकर देवताओंमें बधाई बजने लगी। तुलसीदासजी
कहते हैं, हमारे चित्तमें तो मार्गके चरित्रोंके सहित श्रीराम और
लक्ष्मण सर्वदा निवास करते हैं ॥ ९ ॥
[ ५६ ]
मंजुल मंगलमय नृप-ढोटा।
मुनि, मुनितिय, मुनिसिसु विलोकि कहें मधुर मनोहर जोटा ॥ १ ॥
१०१ बालकाण्ड
नाम-रूप-अनुरूप बेष बय, राम लखन लाल लोने।
इन्ह तें लही है मानो घन-दामिनि दुति मनसिज, मरकत, सोने ॥ २ ॥
चरनसरोज, पीतपट, कटितट, तून-तीर-धनुधारी।
केहरिकंध काम-करि-करवर बिपुल बाहु, बल भारी ॥ ३ ॥
दूषन-रहित समय सम भूषन पाइ सुअंगनि सोहैं।
नव-राजीव-नयन पूरन बिधुबदन मदन मन मोहैं ॥ ४ ॥
सिरनि सिखंड, सुमन, दल-मंडन बाल सुभाय बनाये।
केलि-अंक तनु-रेनुपंक जनु प्रगटत चरित चोराये ॥ ५ ॥
मख राखिबे लागि दसरथ सों माँगि आश्रमहि आने।
प्रेम पूजि पाहुने प्रानप्रिय गाधिसुवन सनमाने ॥ ६ ॥
साधन-फल साधक सिद्धिनिके, लोचन-फल सबहीके।
सकल सुकृत-फल, मातु-पिताके, जीवन-धन तुलसीके ॥ ७ ॥
दोनों राजकुमार अति सुन्दर और मङ्गलमय हैं। मुनिजन,
मुनिपत्नियाँ और मुनिकुमार उन्हें देखकर कहते हैं—यह जोड़ी बड़ी
मधुर और मनोहर है ॥ १ ॥ राम और लक्ष्मण—ये दोनों भाई अपने
नाम और रूपके अनुरूप वेष और अवस्थामें भी बड़े सुन्दर हैं, मानो
इन्हींसे मेघ और विद्युत्, कामदेव तथा मरकतमणि और सुवर्णने भी
कान्ति पायी है ॥ २ ॥ इनके चरण कमलके समान हैं, कटिप्रदेशमें
पीत वस्त्र हैं तथा ये तरकस, धनुष और बाण धारण करनेवाले हैं।
इनके कन्धे सिंहके समान हैं तथा भुजाएँ कामदेवके हाथीकी
सूँड़के समान सुन्दर एवं बड़ी तथा बलशालिनी हैं ॥ ३ ॥ इनके
निर्दोष और समयानुकूल भूषण सुन्दर अंगोंको पाकर शोभायमान
हो रहे हैं तथा नवीन कमलके समान नेत्र और पूर्णचन्द्रसदृश
मुख कामदेवके मनको मोहे लेते हैं ॥ ४ ॥ इन्होंने बालस्वभावसे
गीतावली १०२
ही सिरपर मयूरपिच्छ तथा पुष्पदलके आभूषण बनाये हैं तथा शरीरमें
लगी हुई खेल-कूदकी चिह्नस्वरूप रज तथा कीच मानो [मुनिजनसे]
चुराकर किये हुए इनके बालचरित्रोंको प्रकट करती है ॥ ५ ॥
विश्वामित्रजीने यज्ञरक्षाके लिये दशरथजीसे माँगकर अपने आश्रमपर
लाये हुए अपने प्राणप्रिय पाहुनोंको प्रेमपूर्वक पूजकर सम्मानित
किया ॥ ६ ॥ ये साधक और सिद्धजनोंके साधनोंके फल हैं,
सभीके नेत्रोंको सफल करनेवाले हैं, माता-पिताके सम्पूर्ण सुकृतोंके
फल हैं तथा तुलसीदासके जीवनधन हैं ॥ ७ ॥
अहल्योद्धार
राग सूहो
[ ५७ ]
रामपद पदुम-पराग परी ।
ऋषितिय तुरत त्यागि पाहन-तनु छबिमय देह धरी ॥ १ ॥
प्रबल पाप पति-साप दुसह दव दारुन जरनि जरी ।
कृपासुधा सिंचि बिबुध-बेलि ज्यों फिरि सुख-फरनि फरी ॥ २ ॥
निगम-अगम मूरति महेस-मति-जुबति बराय बरी ।
सोइ मूरति भइ जानि नयनपथ इकटकतें न टरी ॥ ३ ॥
बरकति हृदय सरूप, सील, गुन प्रेम-प्रमोद-भरी ।
तुलसिदास अस केहि आरतकी आरति प्रभु न हरी ? ॥ ४ ॥
ऋषिपत्नी अहल्याके सिरपर जैसे ही भगवान् रामके चरण-
कमलोंका पराग पड़ा, वैसे ही उसने पत्थरका शरीर त्याग कर अति
छबिमय शरीर धारण कर लिया ॥ १ ॥ अपने प्रबल पापके कारण
पतिके शापरूप दुःसह अग्निके कठोर तापसे जलती हुई कल्पलता
१०३ बालकाण्ड
मानो कृपारूप अमृतसे सींची जाकर पुनः सुखरूप फलीसे सम्पन्न
हो गयी ॥ २ ॥ वेदोंके लिये भी अगम जिस मूर्तिको भगवान्
शंकरकी बुद्धिरूपा युवतीने अन्य भगवन्मूर्तियोंको त्याग कर वरण
किया है, उसीको नेत्रपथमें आयी हुई देख वह (अहल्या) एकटक
होकर उससे विचलित न हुई ॥ ३ ॥ वह प्रेम और आनन्दसे भरकर
मन-ही-मन उनके रूप, शील और गुणोंका बखान करने लगी।
तुलसीदास कहते हैं, इसी प्रकार प्रभुने किस दीनकी दीनता नहीं
हरी ॥ ४ ॥
[ ५८ ]
परत पद-पंकज ऋषि-रवनी ।
भई है प्रगट अति दिब्य देह धरि मानो त्रिभुवन-छबि-छवनी ॥ १ ॥
देखि बड़ो आचरज, पुलकि तनु कहति मुदित मुनि-भवनी ।
जो चलिहैं रघुनाथ पयादेहि, सिला न रहिहि अवनी ॥ २ ॥
परसि जो पाँय पुनीत सुरसरी सोहै तीनि-गवनी ।
तुलसिदास तेहि चरन-रेनुकी महिमा कहै मति कवनी ॥ ३ ॥
प्रभुके चरणकमल पड़ते ही मुनिपत्नी अहल्या अत्यन्त दिव्य
देह धारणकर प्रकट हो गयी है, मानो तीनों लोकोंकी छविकी पुत्री
ही हो ॥ १ ॥ यह परम आश्चर्य देखकर मुनिपत्नियाँ प्रसन्न होकर
कहने लगीं कि यदि रघुनाथजी पैदल चलेंगे तो पृथ्वीतलपर शिला
नहीं रहने पावेंगी ॥ २ ॥ जिन चरणोंका स्पर्श करके पवित्र हुई
गङ्गाजी त्रिपथगामिनी होकर सुशोभित हो रही हैं, तुलसीदासजी
कहते हैं, ऐसी कौन-सी बुद्धि है जो उनकी महिमाका वर्णन कर
सके ? ॥ ३ ॥
गीतावली १०४
[ ५९ ]
मूरिभाग-भाजनु भई ।
रूपरासि अवलोकि बंधु दोउ प्रेम-सुरंग रई ॥ १ ॥
कहा कहैं, केहि भाँति सराहँै, नहि करतूति नई ।
बिनु कारन करुनाकर रघुबर केहि-केहि गति न दई ? ॥ २ ॥
करि बहु बिनय,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०५ बालकाण्ड
ऋषितिय तारि स्वयंबर पेखन जनकनगर पगु धारे।
मग नर-नारि निहारत सादर, कहैं बड़ भाग हमारे ॥ ४ ॥
तुलसी सुनत एक-एकनि सों चलत बिलोकनिहारे।
मूकनि बचन-लाहु, मानो अंधनि लहे हैं बिलोचन-तारे ॥ ५ ॥
[मार्गमें जाते समय पथिक जन कहते हैं—]
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली १०६
नाइ सीस पगनि, असीस पाइ प्रमुदित,
पाँवड़े अरघ देत आदर सों आने हैं।
ससन, बसन, वासकै सुपास सब बिधि,
पूजि प्रिय पाहुने, सुभाय सनमाने हैं ॥ २ ॥
बिनय बढ़ाई ऋषि-राऊ परस्पर
करत पुलकि प्रेम आनँद अघाने हैं।
देखे राम-लखन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०७ बालकाण्ड
प्राणोंसे भो प्रिय जान पड़े ॥ ३ ॥ हृदयसे ब्रह्मानन्दका तथा नेत्रोंसे
दर्शनके आनन्दका अनुभव कर महाराज जनकने रामरूपको ही
अधिक सरस जाना है [अर्थात् दर्शनसुखको ही विशेष समझा है] ।
तुलसीदासजी कहते हैं, विदेहके स्नेहकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली १०८
तिरछी चितवनसे देखते हुए लड़कोंसे हँसकर पूछते हैं 'शिवजीका
धनुष कहाँ है ?' तुलसीदासजी कहते हैं, गलियोंमें भीड़ हुई देखकर
लोग प्रभुका दर्शन करनेके लिये अटारियोंपर चढ़े हुए हैं ॥ ४ ॥
[ ६३ ]
ये अवधेसके सुत दोऊ ।
चढ़ि मंदिरनि बिलोकत सादर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०६ बालकाण्ड
इन्होंने ताड़काको मारा है तथा शत्रुको जीतकर यज्ञकी रक्षा की है।
इस बातको भी संसार जानता है कि इन्होंने मार्गमें मुनिपत्नीका
उद्धार किया है॥ ४॥ प्रिय पाहुने जानकर नगरके सभी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ११०
हैं ? इनके शरीर तरुण, तमाल और मनोहर चम्पक-पुष्पके समान
श्याम और गौर-वर्ण हैं। अहा ! ये किस बड़भागीके पुण्यकर्म फलित
हुए हैं ॥ १ ॥ जनकजीने सुखके निधान प्रभुको पाकर उन्हें
हृदयमें ले जाकर पट लगा दिये और ठगके-से लड्डू खाकर प्रेमकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१११ बालकाण्ड
[महाराज जनक पूछते हैं—] ये कौन हैं और कहांसे आये हैं?
ये नीले और पीले कमलके समान श्याम एवं गौर-वर्ण, अत्यन्त
मनमोहन और स्वभावसे ही शोभायमान हैं ॥ १ ॥ ये बालक कोई
मुनिपुत्र हैं या राजकुमार अथवा परब्रह्म और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ११२
काकसिखा सिर, कर केलि-तून-धनु-सर,
बालक-बिनोद जातुधाननिसों रनु भो।
बूझत बिदेह अनुराग-आचरज-बस,
ऋषिराज जाग भयो, महाराज अनु भो ॥ ३ ॥
भूमिदेव, नरदेव, सचिव परस्पर
कहत, हमहिं सुरतरु सिवधनु भो।
सुनत राजाकी रीति, उपजी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११३ बालकाण्ड
तब ब्राह्मणलोग, महाराज जनक और मन्त्रिगण आपसमें कहने लगे-
'हमको तो शिवजीका धनुष कल्पवृक्ष हो गया।' राजा जनककी
रीति सुन तुलसीदासके मनमें भी प्रतीति और प्रीति उत्पन्न हुई।
उसके बड़े भाग्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ११४
भलीभांति रक्षा और अपनी प्रतिज्ञाका पालन किया। इन्होंने
करोड़ों शूरवीरोंको अपने एक-एक ही वारसे धराशायी कर दिया।
इनके एक ही बाणके वेगसे अनेक राक्षससमूह उड़ गये। उनके शरीर
सूखकर मानो हवामें उड़नेवाले पत्ते ही हो गये ॥ २ ॥ शिलाके
छोरका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें· ११५ बालकाण्ड
सोचत सत्य-सनेह-बिबस निसि, नृपहि गनत गये तारे।
पठये बोलि भोर, गुरके सँग रंगभूमि पगु धारे ॥ ६ ॥
नगर-लोग सुधि पाइ मुदित, सब ही सब काज बिसारे।
मनहु मघा-जल उमगि उदधि-रुख चले नदी-नद-नारे ॥ ७ ॥
ए किसोर, धनु घोर बहुत, बिलखात बिलोकनिहारे।
टरघो न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें