सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

Amar Shaheed Chandrashekhar Azad

सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा

DevanagariHindipublished148 पृष्ठ

पृष्ठ 75, कुल 148 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 75

20 चन्द्रशेखर आजाद
और जनता को आने वाली क्रान्ति के लिए तैयार करें। सरकार को यह
जान लेना चाहिए कि जन सुरक्षा बिल और औद्योगिक विवाद बिल
सानाजी की नृशंस हत्या का असहाय भारतीय जनता की ओर से विरोध
करते हुए हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं, जिसे कि इतिहास ने अनेक
बार दुहराया है कि व्यक्ति की हत्या कर देना आसान है, लेकिन तुम
विचारों की हत्या नहीं कर सकते। बड़े-बड़े साम्राज्य नष्ट हो गए, किन्तु
विचार जीवित रहे। फ्रांस के बूर्वा और रूस के जार नष्ट हो गए, जबकि
क्रान्तिकारी विजय की सफलता के साथ आगे बढ़ते गए।
हम मनुष्य के जीवन को पवित्र मानते हैं। हम ऐसे उज्ज्वल भविष्य
में विश्वास रखते हैं, जिसमें प्रत्येक मनुष्य पूर्ण शान्ति और स्वतन्त्रता का
उपभोग करेगा। हम मानवरक्त बहाने के लिए अपनी मजबूरी पर दुःखी
हैं। परन्तु क्रान्ति के लिए मनुष्यों का बलिदान आवश्यक है। इन्कलाब
जिन्दाबाद।"
यह पर्चा दल के कमाण्डर इन चीफ की ओर से लिखा हुआ था, इसमें
हस्ताक्षरों की जगह बलराज लिखा हुआ था।
[