अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)
Amar Shaheed Chandrashekhar Azad
सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा
DevanagariHindipublished148 पृष्ठ
पृष्ठ 7, कुल 148 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 7
इस पुस्तक में आजाद के जीवन की सभी घटनाओं के विषय में
सामग्री को क्रमबद्ध रूप में पिरोने की अल्प चेष्टा की गई है। जिन
पर विद्वानों में विवाद है, उनका उल्लेख यथास्थान कर दिया गया है।
प्रयास कितना सफल रहा, इसका निर्णय तो सुधी पाठक ही करेंगे।
यह पुस्तक वीरश्रेष्ठ आजाद के जीवन की ऐतिहासिक घटना
संकलन मात्र है, अतः इसके विषय में मौलिकता का दावा करना
वंचना ही कही जाएगी। इसके लेखन में श्री मन्मथनाथ गुप्त,
वैशम्पायन, श्री वीरेन्द्र, व्यथित हृदय, यशपाल शर्मा, शिव वर्मा,
रमैया आदि विद्वान् लेखकों की पुस्तकों से सहायता ली गई है, अतः
सबके प्रति मैं अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।