सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

Amar Shaheed Chandrashekhar Azad

सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा

DevanagariHindipublished148 पृष्ठ

पृष्ठ 44, कुल 148 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 44

चन्द्रशेखर आजाद 39
इतनी सावधानी एवं गोपनीयता के साथ किया गया कि किसी को इसका
पता भी न लग पाया ।
बनारस में पर्चे चिपकाने तथा बांटने का काम चन्द्रशेखर आजाद ने
किया था। उन्होंने बड़ी चतुरता से कार्यालयों के कर्मचारियों को भी अपनी
ओर मिलाकर उन्हीं के हाथो पर्चे बँटवा दिये। दल मे उनके इस कार्य की
सराहना की गई।
इस कार्य से क्रान्तिकारी दल देश-भर में प्रसिद्ध हो गया। किसी ने
सपने में भी यह नहीं सोचा था कि दल का विस्तार इतना अधिक है।
इससे सरकार चिन्ता मे पड़ गई। पुलिस तथा गुप्तचर विभाग दल की
खोज में जी-जान से जुट गए।