भारत में अंग्रेजी राज (पण्डित सुन्दरलाल - ब्रिटिश औपनिवेशिक लूट व षड्यन्त्रों का प्रामाणिक इतिहास)
Bharat Mein Angreji Raj by Pandit Sunderlal
पण्डित सुन्दरलाल (प्रस्तावना: महात्मा गाँधी) द्वारा
पृष्ठ 448, कुल 727 में से
संदर्भ में पढ़ें१६४ भारत में अंगरेज़ी राज
और हमारी क़ौम की फिर से मित्रता लाभ करने का आपके लिए अच्छा
मौक़ा है। आप इससे इनकार नहीं कर सकते कि हमारी क़ौम के साथ
आपने बहुत बेजा सलूक किया है (जब कि आजकल हमारी और आपकी
क़ौमों में सुलह है)। यदि आप हमारे आदमियों को क़ासिमअली ख़ाँ के
हाथों से निकाल कर हमारे पास भेजने की तदबीर कर सकें तो आप अंगरेज़ों
की कृतज्ञता पर पूरा भरोसा रखिए और हम आपको पचास हज़ार रुपए
फ़ौरन देने का वादा करते हैं।"*
'सीअरुल-मुताख़रीन' में लिखा है कि इसके बाद मीर क़ासिम
मीर क़ासिम को को किसी तरह गिरफ़्तार करने की अंगरेज़ों को
गिरफ़्तार करने चिन्ता हुई। वन्सीटार्ट और वारन हेस्टिंग्स
की योजना ने कलकत्ते के ईसाई सौदागर ख़ोजा पेतरूस से
जिसे आग़ा बेदरूस भी कहते थे, ख़ोजा ग्रिगरी
के नाम जिसे गुरघिन ख़ाँ भी कहते थे, इस सम्बन्ध में एक पत्र
- "We are persuaded also that it must have been the most absolute
necessity only which could have engaged you in so dishonourable a service
to a Christian as that of the moors, who always treat with the grossest
brutality those of our religion and Europeans when it is in their power to do
it with impunity. A favourable opportunity now offers to enable you to
rid yourself of so irksome a slavery and to reconcile yourself with our
nation, towards which you can not deny but you have acted very improperly
(and which is now at peace with yours). If you can contrive means for the
delivery of our gentlemen from the power of Cossim Ally Khan and will
convey them to us, you may place a firm reliance on the gratitude of the
English; and we promise you fifty thousand Rupees immediately."-Letter
dated 19th September, 1763, from Adams and Carnac to one Monsieur Gentil
in the employ of Meer Kassim—Long's Records, pp. 332, 333.