भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)
Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas
सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 98, कुल 690 में से
संदर्भ में पढ़ेंअष्टाङ्गयोगवर्णन । ६३
षटचक्कर कूं छेदि करि, सुखमनही की राह।
दलसहस्रके कमल में, पहुँचै करै उछाह ॥
हिरदै में अस्थान है, प्रान वायु का - जान ।
वाके रोंके सबरुकैं, वायुन में परधान ॥
जैसे गंगा एकही, घाट घाट के नावँ ।
ऐसे प्राणहि वायु के, नावँ कहे बहु ठावँ ॥
चौरासी अस्थान' पर, चौरासीही वायु।
तामें दश ये मुख्य हैं, बरणौं सुनिये ताय ॥
प्राण अपान समानही, और व्यान , उद्यान ।
नाम धनंजय देवदत, कूरम किरकल जान ॥
दशवायू जो एकही, तिनमें दीरघ दोय ।
सोवै प्राण अपानहैं, तिन्हें पिछानै कोय ॥
प्राणजाय प्राणैं मिलै, रहे प्राणके प्रान।
शुकदेव कहि वर्णन करूं, अब इनके अस्थान ॥
प्राणवायु हिरदै के ठाहीं। बसै अपान गुदा के माहीं ॥
वायु समान नाभि अस्थाना । कंठ माहिं बाई उद्याना ॥
व्यान जुव्यापक है तन सारै । नाग वायु सों उठै डकारै ॥
पलक उघाड़ै कूरमबाई । देवदत्तसूं होय जँभाई ॥
किरकल वायु जु भूख लगावै । मुखै धनंजय देह फुलावै ॥
सब में प्राण वायु मुखजानौं । सो हिरदै के मध्य पिछानौं ॥
हिरदाही, देही के माहीं । जो कुछ है सो झांही झांही ॥
योगेश्वर ह्यांईं फल पावैं । ह्यांसू अनहद नाद जगावै ॥