सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 627, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 627

५८४ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
वैशंपायनउवाच ॥
बोले बैशम सुनहो राजा । दिया सराप जौनही काजा ॥
जाकर हां सूं आया जैसे । चित दे सुनौ कहूं अब तैसे ॥
एक दिना उदालक राया । नासकेत कूँ वचन सुनाया ॥
मैं रहूं घर तुम बनकूं जावो । कन्द फूल फल लकड़ी लावो ॥
अगनहोत्र जासूँ हम करि हैं। शुभ करमों के कारज सरिहैं ॥
पिता की आज्ञा लेकर धाये । चले चले बन माहीं आए ॥
जिन हां एक सरोवर देखा । कंवल भरे ता माहिं बसेखा ॥
आसपास द्रुम हैं बहु भांती । फूले फले सुगन्ध सुहाती ॥
नाना पंछी बोलें बानी । सुन्दर ठोर देख मन मानी ॥
जित हां विधसूँ करि अस्नाना । देवत पित्तर पूजन ठाना ॥
दोहा ॥
नईवेद फल फूलसों, जिनक परसन कीन ।
रनजीता यों कहत है, अंजली सों जलदीन ॥ ६ ॥
फिर यों मन में आइया, बैठ धरूं हरि ध्यान ।
आराधन प्रभु को करूं, ऐसो उपजो ज्ञान ॥ ७ ॥
चौपाई ॥
तहां बैठ कर आसन कीनो । हरिके ध्यान माहिं मन दीनो ॥
जोग ध्यान की जुगत विचारी । सुरत लीन भई लागी ताडी ॥
दो अरु तीसदिना यो रही । बहुरु आप सहज खुलगई ॥
जबही घरकी चिंता आई । पिता की आज्ञा चितमें छाई ॥
तातें बेग चला हां आया । देख पिता कूं सीस नवाया ॥
देख पिता पुत्तर की ओरी । बचन क्रोध कहा वा ठोरी ॥
अगनहोत्र में विघ्न भया था । यातें बचन कठोर कहा था ॥