सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 584, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 584

कुरुक्षेत्रलीलावर्णन । ५४३
तुम किरपा सों बात यही पहिचानिये ॥
धरती भार अपार उतारन काज ही ।
प्रगटे भक्तन हेत श्री जदुराज ही ॥
बानी तुम्हरी बेद स्मृति संसार में ।
तुम्हरी गत नहा चीन्ह परत निर्धार में ॥ ४८ ॥
भक्तन ही के संग सदा जोह रहै ।
भक्त पदारथ पाय मुक्ति सोइ लहै ॥
तुम्हरी भक्ति अनूप सकल सुखरास है ।
कोऊ जन नहिं होत कभी जु निरास है ॥
तुम प्रभु पूरन काम कृपाल दयाल हो ।
तुमकों करत प्रनाम सुनों गोपाल हो ॥
पारब्रह्म भगवान धरम के धाम हो ।
तातै अस्तुति करत विप्रन को श्याम हो ॥
नातो हम मन मांहि चहत दिन रैन का ।
तुम्हरे चरन सरोज सुखद की रैन का ॥
पारब्रह्म प्रभू ईश हमारे हो तुम्ही ।
सब दासन के दास तुम्हारे हैं हमी ॥
तुम कारन बहुभांति जु हम जप तप करें ।
मनमें अपने ध्यान तुम्हारो ही धरैं ॥
सबहीबिध जगमाहिं तुम्हीं सुखदान हो ।
तुमकों करत प्रनाम सुनों भगवान हो ॥ ४६ ॥
सबही घट के मांहि रहो इह भांत में ।
जैसे पावक रहत गुप्त सब काठ में ॥
तुमकों श्री बसुदेव नहीं पहिचनियां ।
पुत्र जान बहुभांत हिये हित मानियां ॥