सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 583, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 583

५४२ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
गंगाजल सम नाहिं सलिल सलितान कों ।
यह बिचार नहि होय मूरख अज्ञान कों ॥
राजन ऐसी भांत जगत के सांइयां ।
बहु अस्तुति उँहठांव करी मन भाइयां ॥
सकुचे सब ऋषराय सुनों जब बात कों ।
सब मिल ऐसी भांत कहें जदुनाथ कों ॥
तुम जग जीवन नाथ सुजमत निवासहो ।
हम दासन के दास तुम्हारी आस हो ॥
ऐसी विध जदुनाथ जु तुम अस्तुति करो ।
हमकों भर्म बहु होय समझ कछु ना परो ॥
जगत गुरू जगदीश जगत प्रतिपाल हो ।
सबके सरजनहार सकल रिछपाल हो ॥
सब देवन के देव तुम्हीं जदुराज जू ।
हम नहिं जानत भेव श्री महाराज जू ॥४७॥
तुम माया सब जगत सभी पर छाइया ।
तो गत अगम अपार अन्त नहिं पाइया ॥
तातै बहुती भांत भर्म मन आनई ।
तुम्हरो भेव अगाध कौन विध जानई ॥
तुम्हरो अद्भुत शक्त सकल घट पूर है।
तुम्हरो रूप अरूप सबन तैं दूर है ॥
कोऊ तुमकों आप पिता कर जानई ।
कोऊ अपनो पुत्र हिये में आनई ॥
सबके पालनहार सकल के ईश हो ।
कैसे चरित तुम्हार कहैं जगदीश हो ॥
दरस परस सुखदान तुम्हारो जानिये ।