सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 546, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 546

श्रीस्वामीचरणदासजीकेशब्द । ५०५
तनव्याकुल जियै उमड़ोही आवै रोम रोम हरीरूप मई ।
चरणदासिसूं शुकदेवा गुरु भक्तिदान बरघोह यही ॥
राग काफी ॥
बाजत घुंघरू की झनकारी हो ।
नृत्यत अजब अनोखी गतसों । कृष्ण कुंवर गिरधारी हो ॥
मुकुटजटित सिर अधिक बिराजत अलक झलक घुंघरारी हो ।
तान मान सुरताल मधुरधुन तत्त तत्त ततकारी हो ॥
उघरत गत सांगीत कला सब पग नूपुर झुनकारी हो ।
जुगल स्वरूप रूप अद्भुत धर बिहरत दे दे तारी हो ॥
रसिकशिरोमन लालमनोहर सन्तन को रखवारी हो ।
चरणदासि शुकदेव श्यामके चरण कमलपर वारी हो ॥
राग माझ ॥
मोहनजी तुम साहिब मेरे । मैं हूं दासि तिहारी ।
तनमन धन सब तुमपर वारूं । बार बार बलिहारी ॥
तुम बिन हमरो कोऊ नाहीं । यह सरवन सुन लीजे ।
चरणदासकूं चरणन सेती । नेक जुदो नहिं कीजे ॥१॥
हूंतो चरणकमल लिपटानी । तुम क्यों न पकरो बाहीं ।
जैसी लगन है मेरे मनकूं । तेरे मनकूँ नाहीं ॥
ऐसी प्रीतिकरी मोहनजी । निपट कपट की सानी ।
चरणदासि पिय मो मन माने । मैं पिय मन नहिंमानी ॥२॥
पिय प्यारेजी जुलफ तिहारी । नागनसी अतिकारी ।
डस गई हिरदै माँझ हमारे । ता दिन दिष्ट निहारी ॥
ताको विष नखशिखलों बाढ़ो । बिथापीर अति भारी ।
चरणदासि लहरें मोहन बिन । उतरत नाहिं उतारी ॥३॥
छाती दरकी गवन सुन्यो जब । तन व्याकुज मन कंपो ।