सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 528, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 528

दानलीलावर्णन । ४८७
कहा बड़ाई करत हो, वन के पींचू खाय ।
गऊ चरावो ग्वाल संग, तुम बातें करत बनाय ॥
एक एककी मटकी छीनूं, देहूं दही लुटाय ।
कहा गरब की बात ये, तुम बोलत नैन नचाय ॥
सुनहु कुँवर नन्दराय के, हम बरसाने की ग्वार ।
ठाकुर है वृषभान हां, तोहि जानतसव संसार॥
पहल बोहनी के समय, मेटो नाट हमार ।
भोरही कहा झगरो करो, तुम एहो बृज की नार ॥
बड़े जकाती भये हो, ढोटा मदन मुरार ।
कांन करत हैं महर की, नहीं देंह प्रीत की गार ॥
हम नन्दलाल कहावई, या जग के सिरताज ।
लेहूं हांसिल मही को, तुम दान देहु मेरो आज ॥
इति रार क्यों करतहौ, ठाली कोऊ नाहिं ।
मारग हमरो छांड़दे, हम फिर अपनेघर जाहि ॥
कंप क्रूर मति हीन के, मैतें क्यों डरपाव ।
अपने आभूषण कोई, मोपै गहने धर २ जाव ॥
रंतन जटित गहनेन की, तुम कहा जानों सार ।
गुंजमाल पहरत सदा, मुरली के बजावनहार ॥
इन बंशी मोहे सबे, ब्रह्मा और महेश ।
सुर नर मुनि सनकादहूं, इन्द्रादिक नारद शेष ॥
कहा सराहो आपहो, कांधे कांवर राख ।
कर लकुटी तनियां पहर, चोरी को माखन चाख ॥
कोट कोट ब्रह्माण्ड हैं, रोम रोम के माहि ।
ऐसी है यह कामरी, जाकू जोगीदेख लुभाहिं ॥
जब हम घरतें नीकसी, दहनो फरको आंख ।
३३